Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया रोड शो

This post was first published on The Photon News. Do not copy or publish elsewhere on any other platform without consent.

जमशेदपुर/VishnuDev Sai’s Road Show: जमशेदपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को जमशेदपुर के सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी बिद्युत महतो के समर्थन में भव्य रोड शो किया। रोड शो साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान से प्रारंभ होकर एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान खुली जीप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बिद्युत महतो, छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक समेत अन्य मौजूद रहे।

रोड शो साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान से प्रारंभ होकर, डीसी ऑफिस गोलचक्कर के रास्ते, बंगाल क्लब गोलचक्कर, साकची गोलचक्कर के पास होकर टेम्पो स्टैंड के समीप वाले रास्ते से होकर स्ट्रेट माइल रोड, संजय मार्केट, रामलीला मैदान, बाराद्वारी, भालूबासा चौक, एग्रिको सिग्नल के रास्ते होकर एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।

रोड शो को आम जन का पूरा समर्थन मिला। रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता के अलावा आम नागरिक शामिल हुए। इस दौरान सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में खड़े लोग भाजपा के समर्थन में नारे लगा रहे थे। दो घंटे तक चले रोड शो में लोगों की जबरदस्त भीड़ और उत्साह देखने को मिली।

VishnuDev Sai’s Road Show: जमशेदपुर का माहौल देख अभिभूत हो गए छत्तीसगढ़ के सीएम

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जमशेदपुर का वातावरण देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। चारों तरफ का वातावरण मोदीमय और भाजपामय है। झारखंड के विभिन्न लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में आंधी चल रही है। जमशेदपुर सहित झारखंड की सभी सीटों पर भाजपा-एनडीए की जीत होगी। देश के विकास और सुरक्षित भविष्य के लिए एकमात्र विकल्प नरेंद्र मोदी ही हैं।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट पर सांसद बिद्युत महतो को जनता का अभूतपूर्व आशीर्वाद और समर्थन मिलेगा। 25 मई को बिद्युत महतो को ईवीएम क्रमांक-2 पर कमल के फूल निशान पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के संकल्प को पूरा करने में अपना सहयोग दें।

VishnuDev Sai’s Road Show: जनता के स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हूं : बिद्युत महतो

सांसद बिद्युत महतो ने कहा कि आज के रोड शो में जनता के अपार समर्थन और स्नेह से अभिभूत हूं। आज का रोड शो 4 जून के विजय की झांकी रही। रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बता दिया कि जमशेदपुर की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को आतुर है। सांसद बिद्युत महतो ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी नीतियों एवं जमशेदपुर में उनके कार्यों एवं प्रयासों के बल पर जमशेदपुर में भाजपा को जनता का आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त होगा।

VishnuDev Sai’s Road Show: विभिन्न समाज ने किया स्वागत

विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रोड शो के दौरान सीएम विष्णुदेव साय एवं सांसद बिद्युत महतो का स्वागत किया। इसमें छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति, क्षत्रिय लोधी महासभा, मिथिला समाज, सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, रंगरेटा महासभा, जायसवाल समाज, अग्रहरि समाज, गणिनाथ सेवा समिति समेत अन्य ने सीएम विष्णुदेव साय एवं सांसद बिद्युत महतो का फूल मालाओं एवं पारंपरिक रूप से स्वागत किया।

VishnuDev Sai’s Road Show: इनकी उपस्थिति रही उल्लेखनीय

रोड शो के दौरान जिनकी उपस्थिति खास रही, उनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा से वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप,

अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राकेश कुमार, राजेश सिंह, बजरंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविंद्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चट्टराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read also:- छत्तीसगढ़ के सीएम बोले आदिवासी सबसे बड़े हिंदू, झारखंड में फिर से पनपा नक्सलवाद

The post छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया रोड शो appeared first on The Photon News.



This post first appeared on The Photon News, please read the originial post: here

Share the post

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया रोड शो

×

Subscribe to The Photon News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×