This post was first published on The Photon News. Do not copy or publish elsewhere on any other platform without consent.
पॉलिटिकल डेस्क/Bhojpuri Star Pawan Singh: भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया है। काराकाट लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने पर पार्टी ने यह कार्रवाई की है। काराकाट से एनडीए प्रत्याशी के रूप में उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने कई बार पवन सिंह को काराकाट सीट से चुनाव ना लड़ने की चेतावनी दी थी। लेकिन पवन सिंह ने फैसला नहीं बदला जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
Related Articles
Bhojpuri Star Pawan Singh: भाजपा मुख्यालय प्रभारी ने जारी किया पत्र
बिहार भाजपा मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में अरविंद ने कहा कि पवन सिंह एनडीए के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उनका यह फैसला पार्टी विरोधी है और इससे भाजपा की छवि खराब हुई है। पवन ने अनुशासन के विरुद्ध काम किया है। जिस कारण पवन सिंह को पार्टी से निकाला गया।
Bhojpuri Star Pawan Singh: नॉमिनेशन रद्द ना हो इसलिए मां का भी कराया था नामांकन
पवन सिंह को भाजपा ने आसनसोल से प्रत्याशी बनाया था। लेकिन घोषणा के अगले दिन पवन ने आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया और टिकट लौटा दिया। इसके बाद पवन ने काराकाट लोकसभा से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। पवन सिंह काराकाट में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। काराकाट से उनका नॉमिनेशन रद्द ना हो, इसलिए उन्होंने अपनी मां प्रतिमा देवी का भी नॉमिनेशन काराकाट लोकसभा से कराया था। दोनों नॉमिनेशन सही पाने के बाद, पवन सिंह ने अपनी मां नामांकन वापस ले लिया।
Bhojpuri Star Pawan Singh: ये प्रत्याशी हैं काराकाट से चुनावी मैदान में
काराकाट में पवन से सिंह जोरशोर से प्रचार कर रहे हैं। लोगों का उनको समर्थन भी मिल रहा है। काराकाट लोकसभा से चुनावी मैदान में एनडीए प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, इंडिया गठबंधन की तरफ से सीपीआई (माले) के प्रत्याशी राजाराम सिंह कुशवाहा, और एआईएमआईएम के प्रत्याशी और बीएसपी के प्रत्याशी हैं।
Read also:- पीएम नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में करेंगे रैली, ट्रैफिक रूट में किया गया बदलाव
The post भोजपुरी स्टार पवन सिंह भाजपा से बाहर, काराकाट से चुनाव लड़ने पर पार्टी ने की कार्रवाई appeared first on The Photon News.