Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

भ्रष्टाचार का दूसरा नाम कांग्रेस जिसे देश की नहीं, पाकिस्तान की चिंता: राजनाथ सिंह

This post was first published on The Photon News. Do not copy or publish elsewhere on any other platform without consent.

बोकारो: Defence Minister Rajnath Singh: केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो भारत विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनेगा। यह नया भारत है जो दुनिया की आंखों में आंखे डालकर बात करता है। झारखंड के बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर-2 सी के दुर्गा पूजा मैदान में मंगलवार को धनबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह कहना था केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल ढुल्लू महतो व भाजपा के लिए महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि देश के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है।

Defence Minister Rajnath Singh कांग्रेस को जनता की नहीं, पाकिस्तान की प्रशंसा की जरूरत

इस चुनावी जनसभा में रक्षा मंत्री ने कांग्रेस व राहुल गांधी पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का मंत्री चौधरी फवाद भारत को महाशक्ति मानता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रशंसा करता है। इसलिए यह सोचने का समय है कि कांग्रेस को अपने देश की जनता की नहीं, पाकिस्तान के प्रशंसा की जरूरत है। कांग्रेस के तमाम नेता भी पाकिस्तान की शक्ति की प्रशंसा करते हैं।

Defence Minister Rajnath Singh कांग्रेस के लिए देश नहीं, परिवार महत्वपूर्ण

रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के सभी प्रधानमंत्रियों ने गरीबी दूर करने की बात की थी, लेकिन गरीबी को दूर करने का काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार का दूसरा नाम है। उनके लिए देश नहीं परिवार महत्वपूर्ण है। जबकि हम भारत को सर्वशक्तिमान बनाना चाहते हैं। एक ऐसे भारत का निर्माण करना चाहते हैं जो दुनिया की आंखों में आंख डाल कर बात करता हो।

Defence Minister Rajnath Singh मोदी सरकार बनने दीजिए, भारत का होगा पीओके

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि भारत किसी पड़ोसी को परेशान नहीं करता है। पर यह भी उतना ही सत्य है कि जो हमें छेड़ेगा उसे हम छोड़ेंगे नहीं। आज पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के लोग भारत में मिलना चाहते हैं। वहां लोग पाकिस्तानी झंडा उखाड़कर फेंक रहे हैं। मोदी जी की सरकार बनने दीजिए, वहां के लोग भारत में शामिल हो जाएंगे।

गैर भाजपा सरकार बनने पर झारखंड में होते रहे घोटाले
झारखंड के विकास का मुद्दा उठाते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य गठन के बाद झारखंड का जितना विकास होना चाहिए था, उतना नहीं हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग झारखंड राज्य का निर्माण इसलिए किया था कि यहां के आदिवासियों का विकास होगा। लेकिन यहां जब भी गैर भाजपा सरकार रही घोटाले पर घोटाले होते रहे।

मंत्री, उनके पीए व नौकर के घर से मिल रहे जनता के पैसे
झारखंड में भ्रष्टाचार के मुद्दे को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि इस राज्य में मंत्री तो मंत्री उनके पीए के नौकर के घर से भी रुपए मिल रहे हैं। यह जनता का पैसा है जो उन्होंने अवैध तरीके से अपने घरों में जमा कर रखा था। अब जनता ही बताए कि ऐसे लोग पर कार्रवाई होनी चाहिए कि नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के आरोप जेल में हैं।

Defence Minister Rajnath Singh भाजपा सरकार में जब्त किए गए भ्रष्टाचारियों के एक लाख करोड़

झारखंड प्रदेश की बदनामी के लिए भी राजनाथ सिंह ने प्रदेश की झामुमो की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि भ्रष्टाचार के चलते झारखंड की बदनामी हो रही है। कार्रवाई होने पर कांग्रेस बोलती है कि विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई हो रही है। सच्चाई यह है कि पूरे कांग्रेस के शासन में इडी व सीबीआई ने मात्र 32 लाख रुपये जब्त किए। लेकिन भाजपा की सरकार ने एक लाख करोड़ रुपए भ्रष्टाचारियों का जब्त किया है। कहा कि केंद्र सरकार का भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस है। अगर सरकार का एक भी मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में पकड़ा गया तो इसे दूध की मक्खी की तरह निकाल दिया जाएगा।

Defence Minister Rajnath Singh किसी में इतनी हिम्मत नहीं कि आरक्षण की व्यवस्था हटाए

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी की हिम्मत नहीं है कि भारत में आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त कर दे या इसमें कमी लाने की कोशिश करे। कांग्रेस झूठ फैला रही है कि मोदी जी की सरकार आ गई तो आरक्षण की व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी। ऐसे बयान सिर्फ और सिर्फ अल्पसंख्यकों को गुमराह करने के लिए दिए जा रहे हैं। धर्म के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था नहीं की जाती, क्योंकि भारत का संविधान इसकी इजाजत नहीं देता है।

भाजपा ने कभी आंखों में धूल झोंक राजनीति नहीं की
इसके आगे उन्होंने कहा कि कभी हमलोगों ने जनता की आंखों में धूल झोंक कर नहीं, जनता की आंखों में आंख मिला कर राजनीति की है। यह हिंदू, मुस्लिम, सिख, यहूदी व इसाई के आधार पर भेदभाव करने वाली पार्टी नहीं है। लेकिन विपक्षी पार्टियों ने बराबर इन लोगों ने जनता को धोखा दिया है। 132 में 90 बार कांग्रेस ने चुनी सरकार को भंग किया है। संविधान संशोधन का आरोप हमारे ऊपर लगा रहे हैं जबकि कांग्रेस ने कई बार संविधान में संशोधन किया है।

झोपड़ी से निकल महल में विराजमान हुए रामलला, अब होगा रामराज
भाजपा शासनकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि हमलोगों ने कहा था कि जब संसद में बहुमत मिलेगा तो कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम किया जाएगा। बहुमत मिला तो हमने यह करके भी दिखा दिया। यह भी कहा था कि अयोध्या की धरती पर राम मंदिर बन कर रहेगा। रामलला झोपड़ी से निकल कर महल में विराजमान हुए। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। भाजपा की केंद्र में फिर सरकार बनेगी और रामराज कायम होगा।

भाजपा की सरकार बनेगी, मोदी की गारंटी मिलेगी
राजनाथ सिंह ने कहा कि चार जून को भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी। इसके बाद पहला काम 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी जाति, धर्म के लोगों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। यह मोदी जी की गारंटी है। हमने जो भी वादा किया है उसे पूरा करने काम किया है। धनबाद व बोकारो की जनता हमेशा से भाजपा व देश के साथ रही है। उन्होंने यह विश्वास जताया कि इस बार भी इस क्षेत्र की जनता गत चुनाव के आंकड़े को पार कर पांच लाख मतों से प्रत्याशी ढुल्लू महतो को जीत दिलाएगी

22 हजार विद्यार्थियों को सुरक्षित भारत लाना देश की मजबूती
भाजपा सरकार की उपलब्धयों में रूस-यूक्रेन का जिक्र भी राजनाथ सिंह ने छेड़ा। उन्होंने कहा कि अब सारी दुनिया कान खोल कर भारत की बात सुनती है। रुस-यूक्रेन युद्ध आज भी चल ही रहा है। भारत के कई बच्चे यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। अभिभावकों को अपने बच्चों की चिंता होना स्वाभाविक था तो उन्होंने उन्हें यूक्रेन से भारत लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई। तब प्रधानमंत्री ने दोनों देश के राष्ट्रप्रति से बातचीत की। युद्ध को रोककर 22 हजार विद्यार्थियों को सुरक्षित भारत लाया गया। यह भारत के मजबूत राष्ट्र होने का प्रमाण है। पहले अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। इस चुनावी जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, विधायक भानू प्रताप शाही उपस्थित थे।

The post भ्रष्टाचार का दूसरा नाम कांग्रेस जिसे देश की नहीं, पाकिस्तान की चिंता: राजनाथ सिंह appeared first on The Photon News.



This post first appeared on The Photon News, please read the originial post: here

Share the post

भ्रष्टाचार का दूसरा नाम कांग्रेस जिसे देश की नहीं, पाकिस्तान की चिंता: राजनाथ सिंह

×

Subscribe to The Photon News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×