Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

इंडिया गठबंधन के नेता बोले- तानाशाही से नहीं चलाने देंगे देश, भाजपा भ्रष्टाचारियों को साफ करने की वाशिंग मशीन

This post was first published on The Photon News. Do not copy or publish elsewhere on any other platform without consent.

जमशेदपुर/INDIA Rally in Jamshedpur: जमशेदपुर लोकसभा चुनाव का मतदान 25 मई को होना है, जिसमें चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में एनडीए के साथ इंडिया गठबंधन ने भी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। दो दिन पहले 19 मई को पीएम मोदी की घाटशिला में जनसभा हुई थी, तो इसके जवाब में मंगलवार को इंडिया गठबंधन ने बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में विशाल रैली की, जिसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप नेता संजय सिंह, झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सहित विभिन्न सहयोगी दलों के नेताओं ने संबोधित किया। सबके निशाने पर पीएम मोदी व भाजपा ही रहे।

चाहें सबको जेल भेज दें मोदीजी, हम डरने वाले नहीं: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी व उनकी पार्टी सोचती है कि विपक्षी नेताओं को जेल भेज कर कमजोर कर देंगे, तो यह उनकी भूल है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा, इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा, बंगाल में ममता के मंत्रियों को जेल भेज रहे हैं, पर देश संविधान से चलता है। विपक्षी नेताओं को झूठे मामले में जेल भेज रहे हैं। मोदी जी चाहें तो सबको जेल भेज दें, लेकिन इंडिया गठबंधन के लोग ड़रने वाले नहीं है। देश तानाशाही से नहीं चलने देंगे।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र में शरद पवार की एनसीपी चुराई, शिव सेना को तोड़ा, दिल्ली में केजरीवाल और बड़े नेताओं को जेल भेजकर पार्टी तोड़ने की कोशिश की, ऐसा ही झारखंड में हेमंत सोरेन को जेल भेजकर कोशिश की, पर सफल नहीं रहे। पीएम मोदी तानाशाह की तरह हुकूमत चला रहे हैं। विपक्ष को खत्म करने की बात करते हैं।

संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठ बोलने की मशीन बताया। संजय सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जो वादा करते हैं, उसे पूरा नहीं करते। पीएम ने 2 करोड़ नौकरी, 15 लाख हर व्यक्ति के खाते में देने, कालाधन वापस लाने, किसानों को एमएसपी देने जैसे कई वादे किए, एक भी पूरा नहीं किया। मोदी की गारंटी का मतलब, केवल झूठ की गारंटी है।

वहीं देश भर के सभी भ्रष्टाचारियों को भाजपा के वाशिंग मशीन में धो रहे हैं। चाहे वे अजीत पवार हों, नारायण राणे, छगन भुजबल, अशोक चव्हाण, नवीन जिंदल या हिमंता बिस्वा सरमा हों। सारे भ्रष्ट नेताओं को भाजपा में पदाधिकारी और मंत्री बनाते हैं। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का 400 पार का नारा भी जुमला ही है। जैसे दिल्ली में 45 पार बोला, 7 सीटें मिली। कर्नाटक में 130 पार बोला 65 मिली। महाराष्ट्र में 150 पार बोला था, 105 मिली थी। वैसे ही 400 पार की हवा निकल रही है। पूरे देश में इंडिया गठबंधन जीत रहा है।

आदिवासी हित बचाने के लिए समीर मोंहती को जिताएं: कल्पना सोरेन

झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन कहा कि केंद्र सरकार ने साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल में डाला है। इनके खिलाफ कोई सुबूत नहीं है। लोकसभा चुनाव प्रभावित करने के लिए साजिश रची है। कल्पना सोरेन ने कहा कि 4 जून के बाद जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा। केंद्र में इंडिया गठबंधन आ रही है। हेमंत सरकार की योजनाओं से गरीब, मजदूर, आदिवासियों को बहुत लाभ हुआ है, इस ड़र से साजिश से हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया है। पर हम ड़रने वाले नहीं हैं। आदिवासी हित, सरना धर्म कोड और राज्य के मुद्दे के लिए इंडिया गठबंधन को जिताएं।

समाज को बांटने वाले को वोट न दें: बन्ना गुप्ता

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भाजपा समाज को धर्म और जाति के नाम पर बांटती है। समाज में विभेद पैदा कर उन्माद लाती है, भाईचारे पर बट्टा लगाती है। लोग भाजपा को वोट न दें। भाजपाई राम का नाम केवल वोट के लिए लेते हैं। राम सभी के हैं, हर जाति-धर्म के हैं। गरीब-असहायों के मन में हैं। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की जनप्रियता को देखते हुए घबराकर हेमंत सोरेन को जेल भेजा, इससे इंडिया गठबंधन और मजबूत हुआ है। सभी पार्टी मिलकर भाजपा को धूल चटाएंगे।

संविधान बचाने को इंडिया गठबंधन को वोट दें: हफीजुल अंसारी

झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी राज्य सरकारों को अस्थिर कर रही है। झूठे आरोपों में लोगों को फंसा रही है। ईडी-सीबीआई से विपक्षी पार्टियों के नेताओं को डराने-फंसाने में लगी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल भेजा। पर सच की जीत हुई, केजरीवाल को बेल मिला, हेमंत सोरेन भी जल्द बरी होकर बाहर आएंगे। देश के संविधान को बदलने की नीयत रखने वालों को जनता वोट न करे। इंडिया गठबंधन को जिताने के लिए वोट दें।

Read also:- भ्रष्टाचार का दूसरा नाम कांग्रेस जिसे देश की नहीं, पाकिस्तान की चिंता: राजनाथ सिंह

The post इंडिया गठबंधन के नेता बोले- तानाशाही से नहीं चलाने देंगे देश, भाजपा भ्रष्टाचारियों को साफ करने की वाशिंग मशीन appeared first on The Photon News.



This post first appeared on The Photon News, please read the originial post: here

Share the post

इंडिया गठबंधन के नेता बोले- तानाशाही से नहीं चलाने देंगे देश, भाजपा भ्रष्टाचारियों को साफ करने की वाशिंग मशीन

×

Subscribe to The Photon News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×