Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

आज जमशेदपुर आएंगे केजरीवाल, सीएम भगवंत मान व संजय सिंह भी होंगे साथ

This post was first published on The Photon News. Do not copy or publish elsewhere on any other platform without consent.

जमशेदपुर : Delhi CM Arvind Kejriwal: लोकसभा के चुनाव में भाजपा के साथ इंडिया गठबंधन ने भी एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। गठबंधन के नेता अपने सहयोगी दल के उम्मीदवारों के लिए भी पसीना बहा रहे हैं। इसी कड़ी में 21 मई (मंगलवार) को INDIA गठबंधन के बैनर तले बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में शानदार और जोरदार रैली प्रस्तावित है।

इस चुनावी रैली में INDIA गठबंधन के तमाम कार्यकर्ताओं को जोश से लबरेज करने आम आदमी पार्टी एवं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अलावा झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, झारखंड राज्य के विधायक मंगल कालिंदी सहित झामुमो, कांग्रेस व राज़द के तमाम विधायक इस ऐतिहासिक लौहनगरी की धरा पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती के पक्ष में अपील करने दोपहर 1 बजे आ रहे हैं।

Delhi CM Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी ने की अपील

आम आदमी पार्टी के सभी इकाई के कार्यकर्ताओं, सदस्यों और पदाधिकारियो से अपील की गई है कि इस कार्यक्रम में जरूर से जरूर शामिल हों एवं आस-पड़ोस के लोगों से इस रैली में भाग लेने तय समय पर जरूर आएं।

विधायक मंगल कालिंदी ने भी तमाम चाहने वालों से इस कार्यक्रम को सफल और एतिहासिक बनाने की अपील की है।

The post आज जमशेदपुर आएंगे केजरीवाल, सीएम भगवंत मान व संजय सिंह भी होंगे साथ appeared first on The Photon News.



This post first appeared on The Photon News, please read the originial post: here

Share the post

आज जमशेदपुर आएंगे केजरीवाल, सीएम भगवंत मान व संजय सिंह भी होंगे साथ

×

Subscribe to The Photon News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×