Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Binod Bihari Mahato Statue: बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर डाली जूते-चप्पल की माला

This post was first published on The Photon News. Do not copy or publish elsewhere on any other platform without consent.

धनबाद : Binod Bihari Mahato Statue:  झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड अलग राज्य संघर्ष के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो की नावाडीह स्थित आदमकद प्रतिमा पर गुरुवार देर रात असामाजिक तत्वों ने काला कपड़ा और जूते-चप्पल की माला डाल दी।

Binod Bihari Mahato Statue : बिहारी बिनोद चौक के पास जमकर विरोध प्रदर्शन

शुक्रवार को लोगों ने इसे देखा और  बिहारी बिनोद चौक के पास जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति के सदस्यों के कहना था कि देर रात असामाजिक तत्वों ने उनकी आदमकद प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की। इससे कोयलांचल के साथ-साथ झारखंड के लोगों को गहरी ठेस पहुंची है। पालीटेक्निक से हीरक रोड होते हुए भूली वासेपुर जाने वाले रास्ते पर बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा स्थापित है।

इन्हीं के नाम से चौक भी है। प्रतिमा के चेहरा गंदे कपड़े से ढककर गले में जूते चप्पल की माल डाल दी गई थी। घटना की सूचना पाकर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने विरोध करते हुए घटना को अंजाम देने वाले अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बिनोद बिहारी महतो एक वकील के साथ साथ राजनीतिज्ञ थे। 1972 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक रहे। 1980, 1985, 1990 में बिहार विधानसभा के तीन बार सदस्य और 1991 में गिरिडीह से लोकसभा के सदस्य थे। मौके पर धनबाद थाने की पुलिस पहुंची। मामले की जांच हाे रही है।

Read Also-बीबीएमकेयू में जमकर हंगामा, एनएसयूआइ ने शिक्षकों को अंदर जाने से धनबादरोका, बिना पढ़ाई छात्र लौटे

The post Binod Bihari Mahato Statue: बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर डाली जूते-चप्पल की माला appeared first on The Photon News.



This post first appeared on The Photon News, please read the originial post: here

Share the post

Binod Bihari Mahato Statue: बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर डाली जूते-चप्पल की माला

×

Subscribe to The Photon News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×