Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

मुंहासे का कारण क्या है और उनसे कैसे छुटकारा पाया जाए?

क्या आपने बंद रोमछिद्रों या मुहांसों का अनुभव किया है? क्या आपने इनके दर्द और उसके कारण होने वाली लालिमा को महसूस किया है? हममें से अधिकांश लोग युवावस्था के दौरान मुंहासे के दौर से गुज़र चुके हैं, जबकि हममें से कुछ लोग अभी भी वयस्कता में इस समस्या का सामना करते हैं। 

हालांकि, इसके इलाज और प्रबंधन के बारे में जानने से पहले यह समझने की ज़रूरत है कि इसका कारण क्या है। यह छोटी सी मार्गदर्शिका निश्चित रूप से आपको मुंहासे के विभिन्न चरणों के बारे में जानने में मदद करेगी जिनका इलाज संभव है और कुछ मामलों में इन्हे रोका भी जा सकता है। आप मुंहासे के उचित प्रबंधन के लिए भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में भी जाँच करवा सकते हैं।           

विषयसूची 

  1. मुंहासे क्या हैं?
  2. मुंहासे के लक्षण क्या होते हैं?
  3. मुंहासे के विकसित होने से जुड़े जोखिम कारक 
  4. मुंहासे के विभिन्न प्रकार 
  5. मुंहासे के उपचार के लिए उपलब्ध विकल्प
  6. निष्कर्ष

मुंहासे क्या हैं?

मुंहासे आपकी त्वचा में होने वाली छोटी लाल रंग की फुंसियां हैं। मुंहासे तब होते हैं जब त्वचा के छिद्र तेल, बैक्टीरिया, गंदगी और मृत त्वचा सेल्स से अवरुद्ध हो जाते हैं। मुंहासे में दाग-धब्बे भी रह जाते हैं। यह भारत में एक काफी सामान्य स्थिति है और प्रति वर्ष 10 मिलियन से अधिक इसके मामले देखे जाते हैं। मुंहासे कोई गंभीर स्थिति नहीं है, हालांकि, यह थोड़े दर्दनाक हो सकते हैं, और लंबे समय तक घाव का कारण बन सकते हैं।

हालांकि घाव होने की संभावना न्यूनतम है क्योंकि आज के समय में उपचार के कई विकल्प उपलब्ध हैं। मुंहासे किसी के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर बहुत प्रभाव डालते हैं। वे तनाव, चिंता और कभी-कभी डिप्रेशन का कारण भी बन सकते हैं। हालांकि, यह जानना महत्वपूर्ण है कि यह एक उपचार योग्य और सामान्य स्थिति है जो लगभग सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करती है।

मुंहासे के लक्षण क्या होते हैं?

मुंहासों के कारण होने वाले दाने आमतौर पर चेहरे, गर्दन, पीठ, कंधे और छाती पर पाए जाते हैं। मुंहासे खुरदरे होते हैं और त्वचा की बनावट को असमान कर देते हैं और आपको कई तरह से इसका अनुभव भी हो सकता है

• लालिमा
• त्वचा के रंग पर प्रभाव पड़ना
• त्वचा में सूजन
• दर्द

मुंहासे निकलने पर घाव हो सकते हैं, इसलिए मुंहासों को फोड़ने या उन्हें खरोंचने से बचें क्योंकि इससे दाग पड़ने की संभावना बढ़ सकती है।

मुंहासे विकसित होने से जुड़े जोखिम कारक क्या हैं?

मुंहासे तब होते हैं जब त्वचा के छिद्र मृत त्वचा, तेल, बैक्टीरिया और गंदगी से अवरुद्ध हो जाते हैं। त्वचा के प्रत्येक छिद्र में एक कूप होता है जो बालों और एक सेबेसियस ग्लैंड से बना होता है। 

सेबेसियस ग्लैंड तेल छोड़ती है जो बालों के रोम तक और त्वचा के अंदर तक पहुँचता है, जिससे त्वचा मुलायम रहती है। मुंहासे तब हो सकते हैं जब इस प्रक्रिया में कुछ बाधा उत्पन्न होती है या ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि रोम बहुत अधिक तेल का उत्पादन करते हैं, छिद्रों में बैक्टीरिया का निर्माण हो सकता है, या छिद्रों में मृत त्वचा का निर्माण हो सकता है।

यहाँ कुछ जोखिम कारक सूचीबद्ध किए गए हैं जो कुछ व्यक्तियों में मुंहासे के खतरे को बढ़ा देते हैं। इससे यह पता चलता है कि क्यों कुछ लोगों को दूसरों की तुलना में अधिक मुंहासे होने का खतरा होता है।

• यौवन या गर्भावस्था के कारण हार्मोन में परिवर्तन
• नींद की कमी
• मुंहासे का पारिवारिक इतिहास
• कुछ दवाएँ
• पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम
• सिगरेट पीना
• तनाव
• अधिक तैलीय सौंदर्य या कॉस्मेटिक उत्पाद

मुंहासे के विभिन्न प्रकार क्या हैं?

मुंहासे कई प्रकार के होते हैं और दो सबसे आम प्रकार हैं ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स।

1. ब्लैकहेड्स, इन्हें खुले कॉमेडोन के रूप में भी जाना जाता है, जो त्वचा की सतह पर खुले होते हैं। इन मुंहासे के ऊपर मौजूद ऑक्सीजन इन्हें काला कर देती है।
2. व्हाइटहेड्स इन्हें बंद कॉमेडोन के रूप में भी जाना जाता है, जो त्वचा की सतह के नीचे एक उभार की तरह बनते हैं।

सूजन पैदा करने वाले दाने जो घाव भी पैदा कर सकते हैं उनमें शामिल हैं:

• पेप्यूल्स- ये बालों के रोम में सूजन के कारण होते हैं जिससे छोटे, लाल दाने बन जाते हैं
• नोड्यूल्स- ये त्वचा के नीचे विकसित दर्दनाक ठोस गांठें हैं
• पेस्टयूल्स- ये छोटे लाल दाने होते हैं जिनके सिरों पर मवाद होता है
• सिस्ट– ये त्वचा के नीचे मवाद युक्त दर्दनाक बड़ी गांठें होती हैं

उपचार के क्या विकल्प उपलब्ध हैं?

उपचार के कई विकल्प उपलब्ध हैं लेकिन सबसे प्रभावी है आपके डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा निर्धारित दवाओं का उपयोग करना। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी त्वचा की स्थिति क्या है केवल घरेलू उपचारों का उपयोग करने के बजाय त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श करना हमेशा एक बेहतर विकल्प होता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि घरेलू उपचार काम नहीं करते हैं। मुँहासों की रोकथाम और उपचार के लिए कुछ घरेलू उपचार नीचे सूचीबद्ध किये गए हैं।

• खीरे के फेस मास्क का प्रयोग करें
• अंगूर को क्लींजर के रूप में इस्तेमाल करें
• एक साधारण शहद मास्क का प्रयोग करें
• यदि आपकी त्वचा तैलीय है, तो खमीर और दही के मास्क का उपयोग करें।
• हल्दी वाले फेशियल मास्क का प्रयोग करें

निष्कर्ष-

मुंहासे कई वास्तविक परेशानियों का कारण बन सकते हैं लेकिन यह समझना बहुत आवशयक है कि यह एक इलाज योग्य स्थिति है। आज बहुत से लोग इस स्थिति से जूझ रहे हैं, और हो सकता है कि उन्होंने अपने मुंहासों के इलाज और दाग-धब्बों को रोकने के लिए प्रभावी तरीके ढूंढ लिए हों। आप बंसल हॉस्पिटल भोपाल में स्थित सर्वश्रेष्ठ डर्मेटोलॉजी एवं कॉस्मेटोलॉजी विभाग में जांच करवा सकते हैं, जहाँ मुंहासे जैसी स्थितियों के उपचार और निदान के लिए उन्नत तकनीकी समाधान प्रदान किये जाते हैं।

बंसल अस्पताल के बारे में 

बंसल अस्पताल एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल है और पूरे क्षेत्र में रोगियों और उनके परिवारों द्वारा भरोसेमंद अग्रणी, प्रतिष्ठित और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में से एक है। यहाँ कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, आर्थोपेडिक्स, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, लिवर ट्रांसप्लांट, बोन मेरो, ट्रांसप्लांटेशन , नेफ्रोलॉजी , गायनोकोलॉजी और अन्य सहित सभी प्रमुख विभाग हैं। अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं और तकनीक से सुसज्जित है। यहाँ अत्यधिक योग्य और अनुभवी डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों की एक टीम है जो रोगी को चौबीसों घंटे देखभाल प्रदान करते हैं। 

हमारी वेबसाइट पर जाने के लिए:

https://bansalhospital.com/

The post मुंहासे का कारण क्या है और उनसे कैसे छुटकारा पाया जाए? appeared first on Bansal Hospital Bhopal.



This post first appeared on What Causes Breast Cancer ?, please read the originial post: here

Share the post

मुंहासे का कारण क्या है और उनसे कैसे छुटकारा पाया जाए?

×

Subscribe to What Causes Breast Cancer ?

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×