Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

तोंद-पेट तेजी से कम करने वाले 3 योगा-आसन एवं मांसपेशिया रखे दुरस्त Stomach Reduce Yoga in Hindi

तोंद का बढ़ना आजकल आम बात है। तरक्की, विकास के लिए दौड़ती भागती जिन्दगी में व्यक्ति अपने दैनिक दिनदर्या व संतुलित आहार प्रणाली पर सही तरह से ध्यान नहीं दे पाता। बाहर का खाना, व्यायाम एक्सरसाइज, योगा पर ध्यान न देना व अपने दैनिक आहार में संतुलित पौष्टिक आहार की कमी, कार्यालय में बैठकर काम करना, चलना फिरना कम, जंकफूड, फास्ट फूड खाना इत्यादि तोंद बढ़ने के कारण हैं।

पेट तोंद तेजी से कम करने वाले 3 योगा आसन / 3 Yoga Asanas to Reduce Belly Fat / Pet Tond Ghatane wale 3 Yoga Asanas

बढ़ी तौंद- पेट घटाने के अजमाये हुये 3 ऐसे योगासन हैं, जिन से व्यक्ति तोंद-पेट तेजी से कम आराम से कर सकते हैं। और बड़े आसानी से कम समय में बढे पेट - तोंद को समतल बराबर कर सकते हैं। इन योगा करने से सीधे पेट पर असर पड़ता है। और पेट की चर्बी घट कर अपने पुराने लेबल पर आसानी से आ जाती है। ये योगासन रोज सुबह शाम 30-35 मिनट जरूर करें। यह खास योगा असान करने से फायदा अवश्य होता है। ये खास तीन तरह तोंद-पेट के योगा असान हैं।

भुजंग आसन


भुजंगासन करने के लिए सीधे पेट के बल लेट जाइये और हाथों के बल पर सिर सीना उठायें, जैसे कि कोबरा सांप सिर फन उठाता है। उसी तरह से दोनों हाथों के बल पर गर्दन ऊपर करें। भुजंगासन से सीधे पेट पर असर पड़ता है, 15 सेकेंड करने बाद 2 मिनट पहले वाली पोजिशन में लेटे रहें, फिर दुबारा से करें। इसी तरह 8 बार भुजंगासन करने से तोंद घटने में शीघ्र फायदा होता है।

धनुर आसन


धुनर आसन करने के लिए व्यक्ति को पेट के बल लेटना होता है जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। और हाथ नीचे की तरफ रखें। फिर आराम से धीरे-धीरे सिर, कंधा, पैर बराबार लेवल में ऊपर की ओर उठायें, केवल पेट ही जमीन पर रहे। दोनों हाथो से पैर पीछे पकड़े। इस पोजिशन को 15 सेकेंड तक बना कर स्थिर रहें। इस से सीध बल पेट पर पड़ता है। धनुर योगासन से पैर, हाथ, कंधों, छाती की मांसपेशियां खिच जाती है। और पेट पर दबाव पड़ता है। 15 सेकेंड करने बाद 2 मिनट पहले वाली पोजिशन में लेटे रहें, फिर दुबारा से करें। इसी तरह 10 बार धनुर योगासन करने से शीघ्र फायदा होता है। 

पश्चिमोत्थान आसन


पश्चिमोत्थान करने के लिए बैठ जायें, दोनों पावों को सीधे फैला कर, दोनों हाथों से सिर पावों पर झुकायें। जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। फिर दोनों हाथों सीना को सीधे ऊपर की ओर करें, समकोण की तरह। इसी तरह से फिर हाथों को पैरों के अगूंठे से पकड़ कर 15 सेकेंड तक छुके। फिर दोबारा करें, इसी तरह से 10-15 बार पश्चिमोत्थान आसन करें। पश्चिमोत्थान आसन रोज करने से पेट तोंद अन्दर चली जाती है। शरीर सुन्दर सुडौंल बन जाता है। 


इस तरह से रोज सुबह खाली पेट व शाम को बिना कुछ खाये भुजंग आसन, धनुर आसन और पश्चिमोत्थान आसन करें। तीनों आसनों को रोज आधा-आधा घण्टे करने से मात्र 1-2 महीने तीनों योगा आसन बारी-बारी से करने से तोंद घटकर अन्दर चली जाती है। पेट समतल दिखने लगता है। और पेट अन्दर चला जाता है। और शरीर सुन्दर सुडौल रोगमुक्त बन जाता है। तोंद को तेजी से घटाने में तीनों योगासनों की अहम महत्वपूर्ण भूमिका है। योगासनों से तोंद के साथ साथ पेट, मांसपेशियों से सम्बन्धित तरह-तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

Share the post

तोंद-पेट तेजी से कम करने वाले 3 योगा-आसन एवं मांसपेशिया रखे दुरस्त Stomach Reduce Yoga in Hindi

×

Subscribe to Health Tips In Hindi, Protected Health Information, Ayurveda Health Articles, Health News In Hindi

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×