Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

व्यायाम से महत्वपूर्ण फायदे Benefits of Exercise in Hindi

स्वस्थ निरोग व लम्बी आयु को पाना हर किसी की तम्मना होती है। नित्य व्यायाम करना हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है। यह हर कोई जानता है, परन्तु अधिकत्तर व्यक्ति रोज योगा व्यायाम नही कर पाते और संतुलित पौष्टिक आहार नहीं ले पाते। दौड़ती भागती व्यस्त जीवन शैली में व्यक्ति खानपान, व्यायाम व सन्तुलित आहार प्रणाली का विशेष ध्यान देना जरूरी है।


स्वस्थ शरीर के लिए रोज व्यायाम करना जितना जरूरी है, और फायदों के बारे में भी जानना जरूरी है। जिससे व्यक्ति योगा व्यायाम दैनिक दिनचर्या में शामिल कर सके। रोज लगभग 1 घण्टे योगा व्यायाम करने के फायदे आपको विस्तार से बता रहे हैं, जिससे जो लोग व्यायाम में रूचि नहीं लेते वे भी रूचि के साथ व्यायाम कर सकेगें, व स्वस्थ, निरोग, दीर्घ आयु जीवन यापन कर पायेगें।



व्यायाम से महत्वपूर्ण फायदे / Benefits of Exercise in Hindi / Vyayam ke Fayde / Incredible Benefits of Regular Exercise

  • नित्य व्यायाम से तन व मन दोनों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। रोज व्यायाम करने से दिमाग शांत रहता है। व्यायाम से मस्तिष्क पर सीधा असर होता है। जोकि पार्किनसन्स, अल्जीर्मस जैसी दिमागी बीमारियों से बचाता है। रोज 30 मिनट व्यायाम जरूरी है।
  • व्यायाम करने से चुन्ताओं से मुक्ति मिलती है। दिमाग में नई कोशिकओं के विकास होने से आत्मविश्वास बढ़ता है। और कफी हद तक चिन्ताओं का समाधान मिल जाता है। इसके लिए मस्तिष्क योगा व व्यायाम जरूरी है।
  • रोज व्यायाम करने से हदृय रोगों से छुटकारा मिलता है। दिल की रक्त वाहिकायें समान्तर रूप से रक्त संचार करती है। जिससे हदृय रोग होने से बचाता है। और हदृय रोगी के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद है।
  • मोटापा व वजन को नियन्त्रण रख पाने में व्यायाम की प्रमुख भूमिका है। सन्तुलित पोष्टिक आहार के साथ साथ रोज 45 मिनट व्यायाम अत्यन्त लाभदायक है। मोटापा होना बीमारियों को निमन्त्रण देने के बराबर है। इसलिए रोज सुबह शाम व्यायाम करें।
  • उम्र बढ़ने के साथ साथ व्यक्ति को मधुमेह का खतरा और भी बढ़ जाता है। रोज सुबह शाम व्यायाम करने से कोलेस्ट्रॉल नियन्त्रण में रहता है। और मधुमेह से छुटकारा पाने में सक्षम है रोज व्यायाम करना।
  • उच्च रक्तचाप ब्लड़प्रेशर व्यक्ति को सुस्त व गतिहीन करती है। जिससे व्यक्ति मौत की ओर अग्रसर होता है। रक्तचाप नियन्त्रण में करने के लिए प्रतिदिन व्यायाम जरूरी है जिससे मांसपेशियां सही तरीके शिथिल व रक्तचाप नियंत्रण में रहता है।
  • नित्य व्यायाम से शरीर से पसीना आने से रक्तवाहिकायें व कोशिकायें मांसपेशियों से सन्तुलित रह कर रक्तप्रवाह करती है। पसीने आने से त्वचा के छिद्र से गन्द, मैल निकालने, आक्सीजन प्रवाहित करने में सहायक है। इसलिए खूब व्यायाम करें और पसीना बहायें।
  • व्यायाम करने से मांसपेशियां, धमनियों मजबूत बनाये रखने में सहायक है। और कोलेस्ट्रॉल नियत्रण में रहता है और मजबूत शरीर बुढापे में आसानी से इधर उधर चलने - फिरने में आसानी रहती है। व्यायाम से पीठ दर्द, हडिडृयों के दर्द से छुटकारा दिलाने में सहायक है।
  • व्यायाम से शरीर ऊर्जावान चुस्त फुर्तीला रहता है। शरीर में ऊर्जा संचार के साथ साथ मन सहनशक्ति विवेक व सकारात्मक सोच बनाता है। रोज व्यायाम करने से नींद समस्या से आसानी से छुटकारा मिल जाता है।
  • नित्य योगा व्यायाम से कैंसर, आंतों की समस्या, फेफडों की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। व्यायाम से रक्त सम्पूर्ण शरीर में प्यूरीफाई फिलटर का काम करता है। नई रक्त कोशिकओं-सेल्स का निमार्ण करता है। 
पोष्टिक सन्तुलित आहार के साथ - साथ रोज व्यायाम अति जरूरी है। रोज व्यायाम करें और शरीर को चुस्त फुर्तीला, ऊर्जावान बनायें और जीवन स्वस्थ के साथ दीर्घायु होने का सपना पूर्ण करें।

Share the post

व्यायाम से महत्वपूर्ण फायदे Benefits of Exercise in Hindi

×

Subscribe to Health Tips In Hindi, Protected Health Information, Ayurveda Health Articles, Health News In Hindi

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×