Dabur Shilajit Gold Capsules Benefits in Hindi
डाबर शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल खाने के फायदे : डाबर शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल डाबर कंपनी द्वारा निर्मित प्रसिद्ध आयुर्वेदिक औषधि है| इस दवा का निर्माण विशेष रूप से यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए किया गया है| शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल का निर्माण अश्वगंधा, सफेद मूसली, कौंच बीज, अकरकरा, शिलाजीत और गोखरू जैसे अनेक आयुर्वेदिक तत्वों से मिलकर हुआ है| ये सभी तत्व उम्र के बढ़ते लक्षणों को कम करने और शरीर में जोश और ऊर्जा भरने में सहायक है|
Related Articles
डाबर शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल (Dabur Shilajit Gold in Hindi)
वाजीकारक, जोश वर्धक और शक्तिवर्धक होने के कारण डाबर निर्मित शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल का सेवन करने से पुरुषों में यौन दुर्बलता दूर होती है और उनके समस्त प्रजनन अंगों में ताकत आती है| शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल को बनाने में जितने भी तत्व इस्तेमाल किए जाते है, वो अपने आप में एक औषधि है| शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल के सेवन से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स के स्तर में वृद्वि होती है|
टेस्टोस्टेरोन पुरुषों में मौजूद सबसे मुख्य एनाबोलिक स्टीरॉएड हार्मोन है| टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स पुरुषों के एड्रेनल ग्लैंड और वृषण से स्त्रावित होता है| पुरुष के सभी प्रजनन अंग सही से काम कर रहे है या नहीं , यह बात टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स पर निर्भर करती है| पुरुषों में मूंछ-दाढ़ी का आना, उनकी आवाज का भारी होना और शरीर में ताकत आने के लिए भी टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स जिम्मेदार है|
टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स का स्तर बिगड़ने का सीधा असर पुरुषों के यौन स्वास्थ्य और उनके व्यवहार पर साफ़ नजर आता है| शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल को बनाने में जिस गोखरू, मूसली और केवांच जैसी आयुर्वेदिक औषधि को मिलाया जाता है, वो सभी आयुर्वेदिक औषधि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स के स्तर को संतुलित करने में सहायक है|
अगर आपको कोई भी यौन स्वास्थ्य से जुडी समस्या है, तो आप एक बार शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल का सेवन करके जरूर देखे| इस दवा के सेवन से आपको एक ही हफ्ते में इसका सकारात्मक असर दिखाई देने लगेगा| डाबर शिलाजीत गोल्ड को 50 मिलीग्राम शुद्ध शिलाजीत से बनाया जाता है| शिलाजीत हिमालय पर्वत से मिलने वाला एक ऐसा रसायन है, जो प्रतिरक्षा, शक्ति और जोश को बढ़ाने वाला है|
इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल में मौजूद तत्व और इनसे होने वाले फायदों के बारे में बता रहे है| अगर आप शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल से होने वाले फायदों के बारे में जानना चाहते है, तो कृपया इस पोस्ट को पूरा पढ़े|
डाबर शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल के फायदे (Dabur Shilajit Gold Capsules Benefits in Hindi)
1. डाबर शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल के को बनाने में सफ़ेद मूसली, शिलाजीत, अश्वगंधा, गोखरू और केवांच जैसी आयुर्वेदिक औषधि का इस्तेमाल किया जाता है| ये सभी आयुर्वेदिक औषधि पुरुषों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है|
2. पुरुषों के लिए शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल एक जोशवर्धक टॉनिक है| इसके सेवन से उनमे जोश भर उठता है|
3. शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल के सेवन से स्पर्म काउंट तेजी से बढ़ता है, और यह प्रजनन के लिए काफी सहायक है|
4. शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल पुरुषों में होने वाली सभी समस्याओं जैसे अनैच्छिक शुक्रपात, शीघ्रपतन, स्वप्नदोष और स्तंभन दोष के उपचार में सहायक है|
5. शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल के सेवन से नसों को ताकत मिलती है, जिसके कारण नसों में होने वाली कमजोरी दूर होती है|
6. इसके सेवन से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स के स्तर में सुधार होता है|
7. शक्ति और बलवर्धक होने के कारण शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल के सेवन से शारीरिक दुर्बलता दूर होती है|
8. शरीर में खून की कमी दूर करके के लिए भी शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल का सेवन किया जाता है|
9. शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल पुरुषों में यौन दुर्बलता को दूर करने के लिए उपयोगी है|
10. डाबर शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल पुरुषों के लिए सबसे बेहतर यौनशक्तिवर्धक टॉनिक है|
11. शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल के सेवन से पुरुषों में प्रदर्शन और यौन इच्छा में सुधार आता है|
डाबर शिलाजीत गोल्ड की सेवन विधि
इसकी एक या दो कैप्सूल सुबह और शाम दूध के साथ ले| अगर आप दूध नहीं लेना चाहते, तो इसका सेवन आप पानी के साथ भी कर सकते है| इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह ले| डॉक्टर की सलाह लेने से आपको यह जानकारी प्राप्त हो जायेगी कि आपको इस दवा का सेवन कितने समय तक करना है|
डाबर शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल में मौजूद घटक और उनकी मात्रा
- केवांच गिरी (90mg)
- स्वर्ण भस्म (1 mg)
- यशद भस्म (15 mg)
- कपूर (3 mg)
- दालचीनी (10 mg)
- वराही कन्द (45 mg)
- मूसली जड़ (50 mg)
- जायफल (3 mg)
- अकरकरा जड़ (10 mg)
- विदारी कन्द (45 mg)
- लवंग (10 mg)
- शुद्ध शिलाजीत (50 mg)
- गोखरू काँटा (90 mg)
- अश्वगंधा (75 mg)
शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल के नुकसान और कब सेवन ना करे
1. शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल का सेवन किसी अच्छे डॉक्टर की देखरेख में ही करे, और डॉक्टर द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करे|
2. शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल का आप जितनी अवधि तक सेवन करे, उस अवधि में भारी और जलन करने वाले पदार्थो का सेवन ना करे|
3. अगर आपको बहुत अधिक पित्त की समस्या है, तो शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल के सेवन के दौरान विशेष रूप से सावधानी बरते|
4. कुलथी पथरी की भेदक है, इसीलिए कुलथी के साथ कभी भी शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल का सेवन ना करे|
5. जल्दी लाभ के चक्कर में कुछ लोग शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल की अधिक मात्रा का सेवन कर लेते है, ध्यान रहे ऐसी गलती कभी ना करे|
6. इस दवा का सेवन लम्बे समय तक ना करे, आपको इसके सेवन की कितनी अवधि तक जरुरत है, इसके बारे में किसी अच्छे डॉक्टर से राय ले|
7. शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल का सेवन करते समय, अपने भोजन पर विशेष रूप से ध्यान दे| भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियों और ताजे फलो का सेवन करे|
8. बाहर के डिब्बाबंद भोजन और जंक फ़ूड खाने की गन्दी आदत को बदल दे|
9. शिलाजीत कैप्सूल के सेवन के दौरान पानी की पर्याप्त मात्रा लेना ना भूले| पानी की कमी के कारण अनेक प्रकार की प्रॉब्लम हो सकती है|
10. रोजाना सुबह एक्सरसाइज, प्राणायाम और व्यायाम करने की अच्छी आदत डाले| ये आपके अच्छे स्वास्थय के लिए भी उपयोगी है|
11. नशीले पदार्थो जैसे बीड़ी, सिगरेट, शराब, कॉफी और चाय के सेवन से दुरी बनाये रखे|
12. अपने आपको टेंशन फ्री रखे और तनाव से हमेशा दूर रहे|
13. ध्यान रहे आपका भोजन पौष्टिक और संतुलित होना चाहिए| ऐसा भोजन बेहतर स्वास्थय के लिए उपयोगी है|
14. गठिया, यूरिक एसिड की पथरी और यूरिक एसिड की समस्या से ग्रसित लोगो को शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल का सेवन नहीं करना चाहियें|
15. दूध को अपने आहार का हिस्सा बना ले| अगर आपको दूध पसंद नहीं है, तो भी एक दिन में दो गिलास पीने की आदत बना ले|
डाबर शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल के सेवन से पहले ध्यान रखे –
1. डाबर शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल केवल पुरुषों के लिए है, महिलाएं इसका सेवन ना करे|
2. शिलाजीत की तासीर बहुत गर्म होती है, इसीलिए इसका सेवन सर्दियों के दिनों में करे|
3. गर्म तासीर के कारण गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिसके कारण अनेक प्रॉब्लम हो सकती है|
4. 21 साल की आयु पार कर चुके सभी पुरुष इस कैप्सूल का सेवन कर सकते है|
5. 21 साल से कम आयु वर्ग के लड़के शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल का सेवन ना करे|
इस पोस्ट में हमने आपको डाबर शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल के फायदे, इसके सेवन के तरीके और इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया| शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल से जुड़ा हमारा आज का ये आर्टिकल आपको कैसा लगा, इसके बारे में हमें जरूर बताएं| अगर आप इस पोस्ट के बारे में हमसे कोई सवाल करना चाहते है, या अन्य किसी विषय पर हमसे जानकारी चाहते है, तो उसके बारे में कमेंट के माध्यम से बताएं|
ये भी पढ़े –
गिलोय के फायदे, औषधीय गुण और 10 बड़े नुकसान
शिलाजीत के 32 फायदे, गुण, नुकसान और सेवन की विधि
काला मोतियाबिंद का उपचार | Treatment of Cataract in Hindi
तेज दौड़ने के टिप्स
पेट कम करने की कसरत
मोटापा कम करने के उपाय
कमर और पेट कम करने के घरेलू उपाय
मोटा होने की दवा
वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट
The post डाबर शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल के 18 फायदे नुकसान व सेवन के तरीके appeared first on Ilaj Nuskhe.