Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

पेट कम करने की 15 कसरत, एक्सरसाइज से पेट कम करने के उपाय

Pet Kam Karne Ki Exercise Step By Step

पेट कम करने की कसरत (Exercise) : पेट कम करना कोई आसान काम नहीं है| पेट कम करने के लिए कई लोग डाइटिंग पर रहते है| इसके साथ ही कुछ लोग पेट कम करने के लिए अनेक प्रकार की दवा, या पेट कम करने के सप्लीमेंट खाते है| वास्तव में पेट कम करने का ये सही तरीका नहीं है| डाइटिंग, दवा और अनेक प्रकार के पेट कम करने के सप्लीमेंट खाने से शरीर को नुकसान होता है|

अगर आप बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के पेट कम करना चाहते है, तो Exercise करे| Exercise करने से पेट आसानी से कम हो जाता है, और इससे शरीर को किसी प्रकार का कोई नुकसान भी नहीं होता| इसके साथ ही Exercise करने से शरीर स्वस्थ रहता है, और शरीर में एनर्जी बनी रहती है| आज इस पोस्ट में हम आपको Pet Kam Karne Ke Liye Exercise के बारे में बतायेगे| तो चलिए जाने पेट कम करने की एक्सरसाइज के बारे में|

पेट की चर्बी कम करने की कसरत (Pet Kam Karne Ke Liye Exercise in Hindi)

1. स्पीड वॉकिंग चलने की Exercise है| इस Exercise से पेट को आसानी से कम किया जा सकता है| स्पीड वॉकिंग में नार्मल से थोड़ी तेज स्पीड में चलना होता है| अगर आप इस Exercise से पेट कम करना चाहते है, तो रोजाना आधे से एक घंटा तेज स्पीड में चले| ऐसा करने से एक महीने में ही आपका पेट बहुत कम हो जायेगा|

2. अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते है, तो घर की सीढ़ियों से इसकी शुरुआत करे| रोजाना अपने घर की सीढ़ियों में 10 से 15 मिनट तक चढ़े और उतरे| ऐसा करने से शरीर वार्मअप और एक्टिव होता है, और पेट की चर्बी भी धीरे धीरे घटने लगती है|

3. जंपिंग जैक्स स्कूल की पीटी में कराई जाने वाली एक कसरत (Exercise) है| यह कसरत (Exercise) पेट कम करने के लिए उपयोगी है| जंपिंग जैक्स में हम जंप करके अपने दोनों पैरो को साइड में ले जाते है और इसके साथ ही अपने दोनों हाथो को साइड में निकालते हुए ऊपर ले जाते है| जो लोग पेट कम करना चाहते है, वो पेट कम करने की इस एक्सरसाइज को रोजाना 10 से 15 मिनट तक करे|

4. पेट कम करने के लिए जॉगिंग करना एक अच्छा विकल्प है| जॉगिंग दो प्रकार की होती है| जॉगिंग के पहले प्रकार में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जॉगिंग करते हुए जाते है और दूसरे प्रकार में एक स्थान पर खड़े खड़े ही जॉगिंग करते है| अगर आप घर पर जॉगिंग कर रहे है, तो एक स्थान पर खड़े होकर जॉगिंग करे और अगर आप घर से बाहर है, तो जॉगिंग के पहले प्रकार का चुने|

5. बाइसाइकिल क्रंचेज पेट और कमर कम करने की बढ़िया कसरत (Exercise) है| इस कसरत (Exercise) में सीधे लेट कर पैरो को साईकल की तरह चलाना होता है| अक्सर आपने बच्चो को इस कसरत (Exercise) को खेल खेल में करते देखा होगा|

6. रस्सा कूद एक ऐसा खेल है, जिसे बचपन में हर कोई खेलता है| पर अधिकतर लोगो को ये नहीं पता रस्सा कूद पेट कम करने की सबसे बढ़िया कसरत (Exercise) है| अगर आप रस्सा कूद से पेट कम करना चाहते है, तो रोजाना 20 से 25 मिनट रस्सा कूद एक्सरसाइज करे| पेट की चर्बी (Belly Fat) कम करने की ये सबसे बढ़िया एक्सरसाइज है|

7. आपको जानकर हैरानी होगी कि डांस आपके पेट को कम करने के लिए कसरत (Exercise) का काम करता है| चाहे डांस आये या ना आये, लेकिन डांस करना हर किसी को पसंद होता है| अगर आप पेट कम करना चाहते है,तो रोजाना आधा घंटे मदहोश होकर डांस करे| डांस करने से जहाँ एक ओर पेट कम होता है, वही दूसरी ओर डांस करने से तनाव और थकान भी कम होती है|

8. अगर आप पेट की चर्बी (बेली फैट) कम करना चाहते है, तो स्विमिंग करे| स्विमिंग पेट कम करने की अच्छी कसरत (Exercise) है| स्विमिंग से शरीर के सभी अंगो की Exercise होती है, जिससे पेट आसानी से कम हो जाता है| स्विमिंग करने से शरीर के मेटाबॉलिज्म भी तेजी से बढ़ते है|

9. पेट कम करने के लिए आप स्पोर्ट्स खेलना शुरू करे| स्पोर्ट्स आप घर पर भी खेल सकते है| स्पोर्ट्स खेलने से पेट कम होता है और शरीर का स्टैमिना बढ़ता है| स्पोर्ट्स खेलने से बॉडी फिट लगती है और शारीरक और मानसिक तनाव कम होता है|

पेट कम करने के टिप्स (Pet Kam Karne ke Tips)

1. पेट कम करने के चक्कर में अधिकतर लोग सुबह का नास्ता नहीं करते, ऐसा ना करे| सुबह के नास्ते में दलिया, जूस और प्रोटीन युक्त आहार ले|

2. मीठी चीजों में शुगर का लेवल बहुत अधिक होता है, इसीलिए मीठी चीजे कम से कम मात्रा में खाये|

3. अगर समय की कम के कारण आप कसरत (Exercise) करने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे, तो दिन में अधिक से अधिक पैदल चलने का प्रयास करे| लिफ्ट के वजाय ऑफिस जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करे|

4. फाइबर युक्त आहार पेट कम करने में सहायक है| फाइबर युक्त आहार से पेट में चर्बी जमा नहीं होती, इसीलिए फाइबर युक्त आहार ले|

5. कार्बोहाइड्रेट्स शरीर में फैट को बढ़ाता है, इसीलिए कार्बोहाइड्रेट्स युक्त चीजे जैसे चावल ब्रेड, पास्ता और मैदे से बनी चीजों से दुरी बनाये रखे|

6. पेट कम करने के लिए योगा करे| योग से जहाँ एक ओर पेट कम होता है, वहाँ दूसरी ओर योग शारीरिक और मानसिक थकान और तनाव को भी दूर करता है|

इस पोस्ट में हमने आपको बिना डाइटिंग और बिना किसी दवा और सप्लीमेंट के पेट कम करना बताया| आजकल हर कोई नेट पर पेट कम करने की कसरत (Pait Kam Karne Ki Exercise) और पेट कम करने के टिप्स सर्च कर रहा है| ये पोस्ट ऐसे लोगो के लिए बहुत उपयोगी है| इस पोस्ट को पढ़कर आपको कितना फायदा हुआ, इसके बारे में हमें कमेंट के माध्यम से बताये

Disclaimer:- All content is good for health but you should take advice from Doctor before using them. We are not responsible for any harm.

ये भी पढ़े –

मोटापा कम करने के उपाय
कमर और पेट कम करने के घरेलू उपाय
जीरे के सेवन से घटायें वजन
पानी से करे पेट कम
मोटा होने की दवा
मोटा होने के लिए क्या खाये

The post पेट कम करने की 15 कसरत, एक्सरसाइज से पेट कम करने के उपाय appeared first on Ilaj Nuskhe.



This post first appeared on Ilaj Nuskhe, please read the originial post: here

Share the post

पेट कम करने की 15 कसरत, एक्सरसाइज से पेट कम करने के उपाय

×

Subscribe to Ilaj Nuskhe

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×