Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

आड़ू (Peaches): इसका इस्तेमाल, फायदे, न्यूट्रिशनल वैल्यू और अन्य जानकारी!

परिचय

आड़ू (पीच ) को प्रूनस पर्सिका के नाम से भी जाना जाता है और यह रोज़ेसी फ़ैमिली से संबंधित है। आड़ू (पीच) को चेरी, खुबानी (एप्रीकॉट) और आलूबुखारा (प्लम) के साथ-साथ स्टोन फ़्रूट या डूप के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। इसका गूदा सफेद या पीला होता है जो एक कठोर और बड़े बीज से घिरा होता है। इसका बाहरी छिलका मखमली होता है और आसानी से टूट जाता है।1

आड़ू (पीच) मूल रूप से चीन का फल है और अब पूरी दुनिया में इसकी खेती की जा रही है। यह सबसे पहले सिल्क रोड के माध्यम से फारस और भूमध्य सागर में लाया गया था, जो प्राचीन काल का एक लोकप्रिय व्यापार मार्ग था। आड़ू (पीच) ने फारस में लोकप्रियता हासिल की थी और माना जाता था कि लंबे समय तक यह उनका अपना फल माना जाता रहा, इस प्रकार इसके वैज्ञानिक नाम की उत्पत्ति हुई। अब इसकी खेती संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, चीन, जापान, ईरान, तुर्की और भूमध्य क्षेत्र के विभिन्न राज्यों में की जा रही है। संयुक्त राज्य अमेरिका में, जॉर्जिया को आड़ू राज्य (पीच स्टेट) के रूप में जाना जाता है।1

आड़ू (पीच) फल हमारे स्वास्थ्य को बहुत फ़ायदा पहुंचा सकते हैं क्योंकि इनमें कई विटामिन और खनिज तत्व होते हैं। निम्नलिखित अनुभागों में विस्तृत विवरण दिया गया है कि आड़ू (पीच) कैसे हमारे स्वास्थ्य को फ़ायदा पहुँचा सकते हैं।

आड़ू (पीच) में पोषक तत्वों की मात्रा:

 आड़ू (पीच) में पोषक तत्वों की मात्रा इस प्रकार है:

पोषक तत्वसामग्री (प्रतिशत में)
कार्बोहाइड्रेड्स9.54
प्रोटीन्स0.91
वसा0.25
शुगर8.39
फ़ाइबर1.52

तालिका 1: आड़ू (पीच) की पोषक सामग्री प्रति 100 ग्राम2

खनिज सामग्री: सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फ़ॉस्फ़ोरस, लोहा, कैल्शियम, फ्ल़ोराइड, जस्ता, तांबा, मैंगनीज़ और सेलेनियम

विटामिन सामग्री: विटामिन सी, विटामिन बी1 (थियामिन), विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन), विटामिन बी3 (नियासिन), पैंटोथेनिक एसिड, फोलेट, विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन के2

यह भी पढ़ें: Plums: Uses, Benefits, Side Effects and More!

आड़ू (पीच) के गुण:

 आड़ू (पीच) के स्वास्थ्य में फ़ायदे निम्नलिखित गुणों के कारण हो सकते हैं:

●     इसमें एंटी-डायबिटिक (ब्लड शुगर कम हो सकता है) एक्टिविटी हो सकती है।

●     इसमें एंटी-ट्यूमर (ट्यूमर बनने से रोक सकता है) फ़ंक्शन हो सकता है।

●     इसमें एंटीऑक्सीडेंट (फ्री रेडिकल न्यूट्रलाइजेशन) गुण हो सकते हैं।

●     इसमें एंटीमाइक्रोबिअल (सूक्ष्मजीवों को खत्म कर सकता है) गुण हो सकते हैं।

●     इसमें एंटीबायोटिक (बैक्टीरिया को खत्म कर सकता है) गुण हो सकता है।

●     इसमें एंटी-कैंसर (कैंसर के विकास और प्रसार को रोक सकता है) गुण हो सकते हैं।

●     इसमें एंटी-एलर्जिक और इंफ्लेमेटरी एक्टिविटी हो सकती है (सूजन और एलर्जी प्रतिक्रिया को कम कर सकती है)।3

Read in English: Kiwi: Uses, Benefits, Side Effects and More!

बेहतर स्वास्थ्य पर आड़ू (पीच) के संभावित उपयोग:

आमतौर पर, फल स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। जैसा कि ऊपर बताया गया है, आड़ू (पीच) में बहुत सारे गुण हो सकते हैं जो स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। यह मुख्य रूप से आड़ू (पीच) में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण होता है। निम्नलिखित अनुभागों में, आइए स्वास्थ्य पर आड़ू (पीच) के संभावित के फ़ायदों के बारे में विस्तार से देखें।

 1. हृदय के लिए आड़ू (पीच) के संभावित उपयोग:

आड़ू (पीच) फल पोटेशियम का एक प्राकृतिक स्रोत है, जो हृदय के कार्यों को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। इसके अलावा, पशु अध्ययनों से पता चला है कि आड़ू (पीच) ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे हृदय की समस्याओं के खतरों को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, यह भी देखा गया कि आड़ू (पीच) रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके हृदय को फ़ायदा पहुंचा सकते हैं, जो हृदय के लिए आड़ू (पीच) के फ़ायदों में से एक है। कुल मिलाकर, आड़ू (पीच) हृदय को स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। हालाँकि, मनुष्यों में इसकी दक्षता साबित करने के लिए मनुष्यों में इसका और अधिक अध्ययन करने की ज़रूरत है।4

2. त्वचा के लिए आड़ू (पीच) के संभावित उपयोग:

जैसा कि प्रयोगशाला में हुए अध्ययनों में देखा गया है, आड़ू (पीच) हमारी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों, ख़ासकर पराबैंगनी किरणों (यूवी-बी) से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। भले ही इसे ठोस वैज्ञानिक प्रमाण मानने के लिए इस क्षेत्र में और अधिक शोध करने की ज़रूरत है। इसे खाकर आप इसके फ़ायदे प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं। कुछ लोग चिकनी त्वचा बनाने रखने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।4

3. इम्यून सिस्टम के लिए आड़ू (पीच) के संभावित उपयोग:

कई अध्ययनों से पता चला है कि आड़ू (पीच) हमारी प्रतिरोधक क्षमता के निर्माण के लिए बेहतर हो सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आड़ू (पीच) एंटीऑक्सिडेंट, पॉलीफेनोल्स और विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो कि बायोएक्टिव यौगिक हैं। ये यौगिक कोशिकाओं को नुकसान से बचाने और उम्र वृद्धि को धीमा करने जैसे विभिन्न कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा, एक अध्ययन से पता चला है कि रोज़ाना आड़ू (पीच) खाने से स्तन कैंसर की संभावना कम हो सकती है। इसके अलावा, आड़ू (पीच) खाने से एलर्जी की प्रतिक्रिया की काफी कम हो सकती है। हालाँकि, इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए, इसके बारे में और अधिक शोध करने की ज़रूरत है। बहरहाल, यह अनुमान लगाया गया है कि ये क्रियाएँ इम्यून सिस्टम को मज़बूत करने के लिए आड़ू (पीच) के संभावित फ़ायदों के कारण हो सकती हैं।4

4. आंखों के लिए आड़ू (पीच) के संभावित उपयोग:

आड़ू (पीच) आंखों के लिए फ़ायदेमंद हो सकते हैं क्योंकि इनमें बीटा-कैरोटीन होता है। बीटा-कैरोटीन एक पिगमेंट है जो कई फलों में मौजूद होता है। यह विटामिन ए में बदल जाता है, जो आंखों के स्वास्थ्य में मदद कर सकता है। हालाँकि, इसके बारे में अभी पर्याप्त तथ्य नहीं है। इसलिए, आंखों के लिए आड़ू (पीच) के संभावित उपयोगों को साबित करने के लिए और अधिक शोध करने की ज़रूरत है।4

5. पाचन तंत्र के लिए आड़ू (पीच) के संभावित उपयोग:

आड़ू (पीच) में भरपूर फ़ाइबर होता है जो पाचन के लिए फ़ायदेमंद हो सकते हैं। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फ़ाइबर होते हैं। अघुलनशील फ़ाइबर पाचन और मल निर्माण में मदद कर सकता है, जबकि घुलनशील फ़ाइबर रक्त में स्थिर शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकती है। कुछ शोध अध्ययनों में यह देखा गया है कि आड़ू (पीच) के फूलों से बनी चाय भी पाचन में मदद कर सकती है। हालाँकि, इस क्षेत्र में और अधिक शोध करने की ज़रूरत है।4

6. सूजन के लिए आड़ू (पीच) के संभावित उपयोग:

शरीर में विभिन्न ट्रिगर्स के कारण सूजन हो सकती है, जिससे कई बीमारियाँ हो सकती हैं। सूजन हमारे इम्यून सिस्टम की सक्रियता के कारण होती है, जो ज़्यादातर हमारे लिए फ़ायदेमंद होती है, लेकिन जब यह अत्यधिक हो जाती है, तो इससे कई बीमारियाँ पैदा हो सकती हैं। आड़ू (पीच) में बायोएक्टिव घटक होते हैं जो सूजन को कम कर सकते हैं और डायबिटीज़, हृदय रोग, कैंसर और अल्ज़ाइमर रोग जैसी बीमारियों के खतरों को कम कर सकते हैं।4

हालाँकि ऐसे अध्ययन भी हैं जिनमें विभिन्न स्थितियों में आड़ू (पीच) के फ़ायदे दिखते हैं, लेकिन ये पर्याप्त नहीं हैं, और मानव स्वास्थ्य पर आड़ू (पीच) के फ़ायदों के बारे में सही जानकारी पाने के लिए और अधिक के अध्ययन करने की ज़रूरत है।

Read in English: Grapefruit: Uses, Benefits, Side Effects and More!

आड़ू (पीच) का उपयोग कैसे करें?

आड़ू (पीच) का उपयोग विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है:

● आड़ू (पीच) बाज़ार में ताज़े फलों के रूप में मिलते हैं और इस तरह खाने पर ये सबसे अच्छे हो सकते हैं।

● ये बाज़ार में डिब्बाबंद फल के रूप में भी उपलब्ध हैं, जिनमें चीनी मिलाई जा सकती है। आप इसे अपनी पसंद के अनुसार किसी भी तरह से खा सकते हैं।

● कुछ लोग इसे ग्रिल करते हैं, स्मूदी, ताज़ा जूस और सलाद, मीठा और मसालेदार साल्सा बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।

● जब आप इसे चॉकलेट के साथ मिलाते हैं तो इससे एक अच्छी मिठाई बनाई जी सकती है।

● यह दलिया और दही के साथ भी काफी अच्छी तरह से मिलता है और इससे आपके पसंदीदा भोजन बनाए जा सकते हैं।4

कोई भी हर्बल सप्लीमेंट लेने से पहले आपको किसी योग्य डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। किसी योग्य डॉक्टर से परामर्श किए बिना आयुर्वेदिक/हर्बल से आधुनिक चिकित्सा द्वारा चल रहे उपचार को बंद मत करें या बदलें मत।

आड़ू (पीच) के दुष्प्रभाव:

आड़ू (पीच) फल है और इसका सेवन मध्यम मात्रा में करने पर इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं होते हैं। आड़ू (पीच) के दुष्प्रभावों के बारे में कोई पर्याप्त डेटा नहीं है। हालाँकि, कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। इसलिए यदि इससे आपको एलर्जी होती है, तो इससे बचना बेहतर है। यदि आपको संदेह है कि आपको आड़ू (पीच) से एलर्जी हो सकती है, तो अपने डॉक्टर से बात करें और इसकी पुष्टि करें।

आड़ू (पीच) के सेवन की सावधानियाँ:

निम्नलिखित मामलों में, आड़ू (पीच) का सेवन करते समय ये सावधानियाँ बरतनी चाहिए:

●     अगर आपको एक ही तरह के कुछ अन्य फलों से एलर्जी है

●     यदि आप किसी बीमारी इलाज करा रहे हैं और कोई दवा ले रहे हैं

●     यदि आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं

●     यदि आप एक बुज़ुर्ग हैं या बच्चे हैं

उपरोक्त मामलों में, यह सलाह दी जाती है कि आप अपने डॉक्टर से आड़ू (पीच) से अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के बारे में चर्चा करें।

अन्य दवाओं के साथ परस्पर क्रिया:

अन्य दवाओं के साथ आड़ू (पीच) की परस्पर क्रिया दिखाने के लिए पर्याप्त डेटा मौजूद नहीं है। हालाँकि, यह संभावना है कि इसकी कुछ दवाओं के साथ रिएक्शन हो सकती है। तो, मान लीजिए कि आप कोई दवा ले रहे हैं, तो अपने डॉक्टर को बताएँ कि क्या आड़ू (पीच) खाने से आप जो दवाएँ ले रहे हैं, उनमें कोई परेशानी होगी या नहीं।

Read in English: Mangosteen: Uses, Benefits, Side Effects and More!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

आड़ू (पीच) हमें कैसे फ़ायदा पहुँचाते हैं?

आड़ू (पीच) हमारे लिए मूल्यवान हो सकते हैं क्योंकि इनमें बहुत सारे बायोएक्टिव यौगिक होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। वे हृदय, त्वचा, इम्यून सिस्टम, आदि के लिए अच्छे हैं।4

क्या आड़ू (पीच) खाने से हमारी त्वचा में कोई फ़ायदा होता है?

शोध अध्ययनों से पता चला है कि आड़ू (पीच) खाने से, हमारी त्वचा को पराबैंगनी सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिल सकती है।4 इसे पपीते जैसे अन्य फलों के साथ मैश करके और इसे शहद या दही के साथ मिलाकर चिकनी त्वचा पाने के लिए घर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

आड़ू (पीच) खाने से आंखों को क्या फायदे होते हैं?

आड़ू (पीच) हमारी आंखों के लिए फ़ायदेमंद हो सकते हैं क्योंकि इनमें बीटा-कैरोटीन होता है। बीटा-कैरोटीन विटामिन ए में बदल जाता है, जो स्वस्थ आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी होता है।4

क्या आड़ू (पीच) नाखूनों के लिए अच्छे होते हैं?

इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है कि स्वस्थ नाखूनों को बढ़ाने के लिए आड़ू (पीच) अच्छे हो सकते हैं। इसलिए, इस क्षेत्र में और अधिक शोध करने की ज़रूरत है।

क्या आड़ू (पीच) खाने से डायबिटीज में कोई फ़ायदा होता है?

आड़ू (पीच) में एंटी-डायबिटिक गुण हो सकते हैं। इनमें घुलनशील फ़ाइबर भी होता है, जो ब्लड शुगर के लेवल को स्थिर करने में मदद कर सकता है। इसलिए आड़ू (पीच) खाना डायबिटीज़ के लिए फ़ायदेमंद हो सकता है।3,4

क्या आड़ू (पीच) बालों के लिए अच्छे होते हैं?

बालों के संबंध में आड़ू (पीच) के महत्व को बताने वाली कोई रिपोर्ट या शोध अध्ययन उपलब्ध नहीं है। इस प्रकार, बालों के लिए आड़ू (पीच) के संभावित फ़ायदों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस क्षेत्र में और अधिक अध्ययन करने की ज़रूरत है।

क्या आड़ू (पीच) वज़न घटाने के लिए अच्छा है?

अध्ययन के रूप में इस बात का कोई सबूत उपलब्ध नहीं है कि आड़ू (पीच) वज़न घटाने के लिए अच्छे होते हैं। रिपोर्ट या शोध अध्ययन के अभाव में यह नहीं कहा जा सकता है कि आड़ू (पीच) वज़न घटाने के लिए अच्छे हैं या नहीं। इस क्षेत्र में और अधिक शोध करने की ज़रूरत है।

क्या आड़ू (पीच) हमारे पाचन को फ़ायदा पहुंचाता है?

आड़ू (पीच) में भरपूर फ़ाइबर होता है, जो पाचन और मल निर्माण में मदद कर सकता है। कुछ शोध अध्ययनों से यह भी पता चला है कि आड़ू (पीच) के फूल की चाय पाचन में मदद कर सकती है, लेकिन इसके प्रभाव को साबित करने के लिए और अधिक शोध करने की ज़रूरत है।4

Disclaimer:

The information included at this site is for educational purposes only and is not intended to be a substitute for medical treatment by a healthcare professional. Because of unique individual needs, the reader should consult their physician to determine the appropriateness of the information for the reader’s situation.

References:  

  1. Mohamed A. Ibrahim,1 Charles L. Cantrell,2 Ekaterina A. Jeliazkova,3 Tess Astatkie,4 and Valtcho D. Zheljazkov5,*. Peach. New world encyclopedia. [Internet]. June 14, 2014. Available from: https://www.newworldencyclopedia.org/entry/Peach .
  2. Tomatoes, yellow, raw. FoodData Central. [Internet]. January 4, 2019. Available from: https://fdc.nal.usda.gov/fdc-app.html#/food-details/170096/nutrients .
  3. Ravi Kant1 , Rishi Kumar Shukla1 , Abha Shukla2. A Review on Peach (Prunus persica): An Asset of Medicinal Phytochemicals. . Int J Res Appl Sci Eng Technol. [Internet]. January 21, 2018. Available from: https://www.ijraset.com/fileserve.php?FID=13153 .
  4. All the Health Benefits of Eating Peaches. Cleveland Clinic. [Internet]. August 26, 2021. Available from: https://health.clevelandclinic.org/benefits-of-peaches/ .


This post first appeared on Latest News & Informative Articles - Medical Advice, please read the originial post: here

Share the post

आड़ू (Peaches): इसका इस्तेमाल, फायदे, न्यूट्रिशनल वैल्यू और अन्य जानकारी!

×

Subscribe to Latest News & Informative Articles - Medical Advice

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×