Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

गृह कितने होते है? ग्रहों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

Grah kitne hote hai: हमारा गृह पृथ्वी हमारे इस सौर मंडल एक मात्र ज्ञात एक ऐसा गृह है जहाँ जीवन पाया जाता है। पृथ्वी के अलावा हमारे इस सौर मंडल में और भी बहुत से गृह है जिनके बारे में आज हम इस लेख जानने वाले है। हमारे इस सौर मंडल में गृह कितने है इसको लेकर प्राचीन भारतीय खगोल शास्त्र और अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के बीच अपनी अपनी परिभाषाएं है।

जहाँ भारतीय खगोल शास्त्र के अनुसार नौ गृह माने जाते है वहीँ अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ 8 ग्रह को मान्यता देता है। ज्योतिष के अनुसार की गृह की परिभाषा और अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ की परिभाषा के अपने अपने आधार है। दोनों के अनुसार के गृह किसे कहते है सबसे पहले जान लेते है।

गृह किसे कहते है?

अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अनुसार “गृह वे विशाल खगोलीय पिंड होते है जो किसी तारे या सूर्य के चारों तरफ एक निश्चित कक्षाओं में परिक्रमा करते है। ग्रहों का अपना खुद का कोई प्रकाश व ऊष्मा नहीं होता है वह सूर्य अथवा तारे के प्रकाश से प्रकाशित होते है।”

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार वे खगोलीय पिण्ड जो गतिमान है उन्हें गृह कहते है। प्राचीन भारतीय खगोल शास्त्र के अनुसार सौर मंडल के गृह गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा एक-दूसरे से निश्चित दूरी में बंधें हुए हैं और वे अपनी निश्चित गति से सूर्य की परिक्रमा कर रह रहे हैं।

गृह कितने होते है? (Grah kitne Hote Hai)

अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (International Astronomical Union) के अनुसार हमारे सौर मंडल में आठ ग्रह हैं जो पृथ्वी, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, युरेनस और नेप्चून के नाम से जाने जाते है। इनके अतिरिक्त तीन और बौने ग्रह हैं जिन्हें हम सीरीस, प्लूटो और एरीस के नाम से जानते है।

IAU के अनुसार सूर्य एक तारा है जिसके चारो तरफ बाकी के आठ गृह अपनी कक्षा में गुरुत्वाकर्षण बल के कारण परिक्रमा करते है। इस ग्रहों की अपनी कोई रौशनी नहीं होती है बल्कि वे सूर्य के प्रकाश से चमकते है। चंद्रमा प्रथ्वी का उपग्रह है जो पृथ्वी की परिक्रमा करता है।

अब जानते है ज्योतिष के अनुसार गृह कितने होते है? भारतीय ज्योतिष विज्ञान के अनुसार 9 गृह माने जाते है जो इस प्रकार से है सूर्य, चन्द्र, मंगल, बुध, ब्रहस्पति, शुक्र, शनि और राहू-केतु। ज्योतिष में राहू केतु छाया गृह माने जाते है इनका भौतिक रूप से कोई अस्तित्व नहीं है लेकिन यह जन्म कुंडली में अपना एक विशेष महत्त्व रखते है।

गृह के नाम की सूची (Planet Name List)

क्रम०गृहPlanet
पहलाबुद्धMercury
दूसराशुक्रVenus
तीसरापृथ्वीEarth
चौथा मंगल  Mars
पांचवा बृहस्पतिJupiter
छटाशनी Saturn 
सातवांअरुणUranus
आठवांवरुण Neptune

ग्रहों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

1. बुध (Mercury)

  • बुध, सूर्य का सबसे निकटतम ग्रह और 8 ग्रहों में से सबसे ही छोटा ग्रह है।
  • बुध ग्रह पृथ्वी की तरह ही है जो कि सौरमंडल के 4 स्थलीय ग्रहों में से एक है।
  • बुध ग्रह पर पृथ्वी या अन्य किसी भी ग्रहों की तरह मौसम नहीं होते हैं।
  • अगर बुध ग्रह को पृथ्वी से देखा जाए, तो यह एक चमकते हुए सितारे की तरह दिखाई देगा।

2. शुक्र (Venus)

  • शुक्र ग्रह सौरमंडल का दूसरा सबसे निकटम ग्रह है। 
  • शुक्र ग्रह का नाम प्यार और सौंदर्य की रोमन देवी के नाम पर रखा गया है।
  • इस ग्रह की सतह पर वायुमंडल का दबाव पृथ्वी की सतह की तुलना में लगभग 92 गुना ज्यादा है।
  • इस ग्रह का तापमान 462°C रहता है, और यह भी माना जाता है कि यह सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है।

3 .पृथ्वी (Earth)

  • यह सौरमंडल के 8 ग्रहों में से एकमात्र ऐसा ग्रह है, जहां पर जीवन है।
  • पृथ्वी का एक उपग्रह भी है, जिसे हम चंद्रमा के नाम से जानते हैं।
  • पृथ्वी ग्रह की दूरी सूर्य से लगभग 15 करोड़ किलोमीटर है, पृथ्वी एक सबसे बड़ा चट्टानी ग्रह है।
  • आप यह सुनकर हैरान होंगे, कि सूर्य से पृथ्वी तक प्रकाश पहुंचने में 8.3 मिनट का समय लगता है।

4. मंगल (Mars)

  • मंगल ग्रह के 2 उपग्रह हैं, जो कि फोबॉस और डिमौज के नाम से जाने जाते हैं इन दोनों का आकार बहुत छोटा है।
  • मंगल ग्रह से सूर्य की दूरी 250.61 मिलियन किलोमीटर है, मंगल और पृथ्वी पर दिन में सिर्फ कुछ ही मिनटों का फर्क है।
  • मंगल ग्रह पर सेटेलाइट द्वारा देखे जाने पर कुछ गहरी निशानों से यह अनुमान लगाया जाता है कि यहां पर पानी होने की संभावना है।

5. बृहस्पति (Jupiter)

  • माना जाता है, कि बृहस्पति सौरमंडल का सबसे बड़ा और सूर्य का पांचवा ग्रह है।
  • बृहस्पति का नाम रोमन सभ्यता के देवता जुपिटर के नाम पर रखा गया था।
  • इस ग्रह पर हिलियम और हाइड्रोजन गैस पाई जाती है।
  • चंद्रमा और शुक्र के बाद, यह ग्रह आसमान में चमकने वाली तीसरी सबसे चमकीली वस्तु मानी जाती है।

6. शनी (Saturn)

  • यह ग्रह बृहस्पति के बाद सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा और सूर्य से छठे ग्रह पर है।
  • ग्रह को गैस का गोला भी कहते हैं, वैज्ञानिकों की मानें तो शनि 7 छल्लो से मिलकर बना है।
  • शनी ग्रह की सूर्य से दूरी 1.4 अरब किलोमीटर से भी ज्यादा है।
  • यह एक ऐसा ग्रह है, जो कि वायुमंडल को संजोकर रखता है। 

7. अरुण (Uranus)

  • यह ग्रह सौरमंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
  •  इस ग्रह का आकार पृथ्वी से 63 गुना अधिक बड़ा है और यह पृथ्वी से 14.5 गुना ज्यादा भारी है।
  •  इस ग्रह की खोज 13 March 1781 मैं विलियम हर्षल के द्वारा की गई थी और यह दूरबीन से सबसे पहले खोजा गया ग्रह है।

8. वरुण (Neptune)

  • यह ग्रह अपने नजदीकी ग्रह अरुण से बिल्कुल थोड़ा सा ज्यादा बड़ा है।
  • यह ग्रह सौरमंडल का चौथा सबसे बड़ा ग्रह है, और यह पृथ्वी से 17 गुना ज्यादा द्रव्यमान है।
  • वरुण और अरुण करें काफी हद तक एक जैसी है, जिसमें अमोनिया और मिथेन गैस मुख्य है।
  • इस ग्रह के 13 प्राकृतिक ज्ञात उपग्रह है, जिनमें ट्राइटन, डसपीना, और थलेसा मुख्य है।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने जाना कि वैज्ञानिक और ज्योतिष के आधार पर गृह कितने होते है? ग्रहों के बारे में हर एक जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल में डिटेल से देने की कोशिश की है, अगर आपको आज के इस आर्टिकल में दी हुई जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर जरूर करें, और आर्टिकल में अगर किसी भी प्रकार की दिक्कत है तो आप हमें कमेंट कर के पूछ सकते हैं। 

The post गृह कितने होते है? ग्रहों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी appeared first on Hindi blogs - kyahai.net.



This post first appeared on Kya Hai Kaise Hai Hindi Heath Tips, please read the originial post: here

Share the post

गृह कितने होते है? ग्रहों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

×

Subscribe to Kya Hai Kaise Hai Hindi Heath Tips

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×