Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

हरतालिका तीज कब और क्यों मनाया जाता है

क्या आप तीज व्रत के बारे में जानते है की तीज व्रत क्या है और इससे क्यों मनाया जाता है. अगर आपको को हरतालिका तीज की जानकारी नहीं तो आज के इस लेख में आपको इसके बारे में पूरी जानकारी मिलेगी.

प्रत्येक साल भाद्रपद मास में कई व्रत-त्योहार आते हैं और उनमे से एक हरतालिका तीज भी है। ऐसा मन जाता है की इस व्रत को महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन के लिए करती हैं तो चलिए जानते है तीज पर्व के बारे में विस्तार से.

हरतालिका तीज क्या है(What is Hartalika Teej in Hindi)?

Hartalika Teej 2021: हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को प्रत्येक साल मनाया जाता है. इस दिन भगवन शिव और माता पारवती की पूजा की जाती है. इस व्रत को शादीशुदा महिलाओं के साथ ही कुमारी कन्याओं के द्वारा भी रखा जाता है 

इस व्रत को विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं तो वही पर कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए 

चलिए जानते है की हरतालिका तीज व्रत करने के नियम क्या है.

तीज का त्यौहार क्यों मनाया जाता है

ये पर्व भगवान् महादेव और माता पार्वती को समर्पित होता है मन जाता है की इसी दिन माता पार्वती ने कठोर तपस्या के बाद भगवन शिव को प्राप्त किया था.

कुवारी लड़कियाँ इस त्यौहार को मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए करती है तो वही सुहागन महिलाये पति की लम्बी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है

यह मान्यता है की हरियाली तीज के दिन ही भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया था और इसी कारन से इस दिन को लोगो हरियाली तीज के रूप में मानते आ रहे है.

इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव जी माता और पार्वती जी की पूजा करती हैं

हरतालिका तीज व्रत के नियम

हरतालिका तीज व्रत निर्जला रखा जाता है। 

कई जगह इस व्रत के अगले दिन जल ग्रहण किया जाता है। लेकिन कुछ लोग व्रत वाले दिन पूजा के बाद ही जल ग्रहण कर लेते हैं। 

हरतालिका तीज व्रत एक बार शुरू करने के बाद इसे छोड़ा नहीं जाता है। प्रत्येक वर्ष इस व्रत को विधि विधान से रखा जाता है। इस व्रत में महिलाएं दुल्हन की तरह सजती संवरती हैं और दिन सोते नहीं हैं

हरतालिका तीज की पूजा विधि

हरितालिका तीज के व्रत में श्रीगणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। 

सबसे पहले मिट्टी से तीनों की प्रतिमा बनाएं जाता है और भगवान गणेश को तिलक करके दूर्वा अर्पित किया जाता है.

इसके बाद भगवान शिव को फूल, बेलपत्र और शमिपत्री अर्पित करें और माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।

तीनों देवताओं को वस्त्र अर्पित करने के बाद हरितालिका तीज व्रत की कथा पढ़ी और सुनी जाती है.

और उसके बाद श्रीगणेश भगवन की आरती की जाती है और भगवान शिव और माता पार्वती की आरती उतारने के बाद भोग लगाया जाता है 

2021 में हरतालिका तीज व्रत कब है?

भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को ये त्यौहार मनाया जाता है और इस इस बार ये पर्व 9 सितंबर को पड़ रहा है

हरतालिका तीज 2021 पूजा मुहूर्त

हरतालिका तीज के दिन पूजा करने के लिए दो मुहूर्त हैं। एक सुबह के समय में और दूसरा प्रदोष काल में यानि की सूर्यास्त के बाद।

  • करवा चौथ क्या है? करवा चौथ क्यों मनाया जाता है
  • छठ पूजा क्या है छठ पूजा क्यों मनाया जाता है

हरतालिका तीज का क्या महत्व है? (Importance of Hartalika Teej in Hindi)

सुहागिन स्त्रियों की हरतालिका तीज में गहरी आस्‍था होती है  महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। 

ऐसा मन जाता है कि इस व्रत को करने से सुहागिन स्त्रियों को शिव-पार्वती अखंड सौभाग्‍य का वरदान देते हैं। वहीं कुंवारी लड़कियों को मनचाहे वर की प्राप्‍त‍ि होती है।

FAQ on Hartalika Teej 2021

Q. 2021 में हरतालिका तीज व्रत कब है?

09 सितंबर को 

Q. भादो का तीज कब है?

09 सितंबर को 

Q. तीज व्रत में क्या क्या सामान लगता है?

16 श्रृंगार के सामान जिसमे माता पार्वती के लिए एक हरी साड़ी, सुहाग का सामान जैसे सिंदूर, बिंदी, बिछुआ, मेहंदी, चूडियां, महौर, खोल, कुमकुम, कंघी, इत्र आदि। इसके अतिरिक्त कलश, अक्षत्, दूर्वा, अबीर, श्रीफल, चंदन, तेल, घी, कपूर, गाय का दूध, गंगाजल, दही, चीनी, शहद और पंचामृत आदि

Q. हरतालिका तीज का क्या महत्व है?

महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं

Q. हरितालिका तीज क्यों मनाया जाता है?

शादीशुदा स्त्रियां अपने सुहाग को अखण्ड बनाए रखने और अविवाहित युवतियां मन मुताबिक वर पाने के लिए हरितालिका तीज का व्रत करती हैं

Final Words on Hartalika Teej

दोस्तों इस लेख में हमने आपको तीज व्रत के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है जैसे की हरितालिका तीज क्या है और इससे क्यों मानते है. 

उम्मीद है आपको ये लेख पसंद आया होगा और आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इससे सोशल मीडिया अपने दोस्तों के जरूर शेयर करे. 

अगर कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट सेक्शन में लिख हमे जरूर बताये.

The post हरतालिका तीज कब और क्यों मनाया जाता है appeared first on HindiBlog4U.



This post first appeared on Best Tech Hindi Blog, Top Tech Hindi Blog, Hindi, please read the originial post: here

Share the post

हरतालिका तीज कब और क्यों मनाया जाता है

×

Subscribe to Best Tech Hindi Blog, Top Tech Hindi Blog, Hindi

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×