Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

प्याज और लहसुन क्यों नहीं खाना चाहिए? Onion and Garlic

अगर आप भी जानना चाहते है कि लहसुन प्याज खाना चाहिए या नहीं या लहसुन प्याज (Onion, Garlic) की उत्पत्ति कैसे हुई, या लहसुन प्याज शाकाहारी है या मांसाहारी, प्याज और लहसुन क्यों नहीं खाना चाहिए, सावन में लहसुन प्याज क्यों नहीं खाना चाहिए या लहसुन प्याज छोड़ने से क्या होता है? तो यह पोस्ट आपके लिए है, अंत तक ध्यान से पढ़े और कमेंट करे। 

जिस प्रकार से जैन धर्म के लोग प्याज़ और लहसुन (Onion and Garlic) नहीं खाते, ठीक उसी प्रकार क्या सनातन धर्म के लोगो को भी प्याज़ नहीं खाना चाहिए? आखिर क्यों हमारे जितने भी संत है सभी इनका सेवन करने से मना करते है। अपने ब्लॉग What I Think के माध्यम से बतायूंगा कि What I Think?

यहाँ हम कुछ संतो के विचार आपको बता देते है कि वे किस प्रकार प्याज और लहसुन (Onion and Garlic) से दूर रहने को कह रहे है। ठीक उसी प्रकार से मना कर रहे है जैसे अपने कोई माता पिता बच्चो को कई प्रकार से डराते है की बेटा ये मत करना, वो मत करना,  नहीं ऐसा हो जायेगा या वैसा हो जायेगा। 

यूट्यूब पर कई विधर्मियों ने हमारे संतो का परिहास भी उड़ाया है की कौन सा बाबा सत्य बोल रहा है? Well, वो अपने धर्म या माता पिता की शिक्षा के अनुसार मुख से मल निकाल रहे है।  चमगादड़ो को भी जीने का अधिकार है सनातन धर्म में। 

कुछ प्रमुख संतो ने कहा - 

श्री अमोघलीला प्रभु - 

इस्कॉन परम्परा के संत, श्री कृष्ण भक्त श्री अमोघलीला प्रभु ने भी ने प्याज़ और लहसुन के बारे कम्भ रामायण से राहु और केतु की पौराणिक कहानी सुनाई। जिसमे उन्होंने बताया कि प्याज और लहसुन की उत्पति राहु और केतु राक्षस के रक्त और हड्डियों से हुयी है। क्युकी अमृत के संपर्क में आने से इसमें कुछ आयुर्वेदिक गुण भी होते है। अर्थात इसका उपयोग आयुर्वेद के अनुसार सिर्फ किसी रोग या समस्या के उपचार के रूप में ही करना चाहिए। 


सिद्ध पुरुष श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री -

इसी प्रकार से श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने भी बताया कि प्याज और लहसुन राक्षसों के मल से पैदा हुआ है। अर्थात राहु केतु के वध से उत्पन्न गंदगी से ये उत्पन्न हुआ है। 



What I Think -

अब इस बारे में मैं क्या सोचता हूँ वो आपको बताता हूँ। 

सबसे पहले आपको अपना अनुभव बताता हूँ -

मैंने इस बात का प्रैक्टिकल करने का सोचा और मैं दो महीने तक इनका इस्तेमाल नहीं किया। 

आप मेरी बात पर विश्वास नहीं करेंगे, लेकिन यह बिलकुल सत्य है कि -

"जिसे भक्ति और कृपा चाहिए उसके लिए प्याज़ और लहसुन धीमे ज़हर की तरह काम करता है। अर्थात रोज़ की पूजा वही और उतने ही समय की पूजा करता था लेकिन प्याज़ और लहसुन से दूर रहने के बाद भक्ति का असली स्वाद समझ में आया। प्याज़ और लहसुन की गंध और स्वाद इतना तीखा होता है कि इसके आगे भक्ति का अर्थ पता ही नहीं चलता, अब समझ में आया । धूपवत्ती का धुआँ करने का नाम पूजा या भक्ति नहीं है। इसलिए प्याज़ और लहसुन के स्वाद से, कुछ दिन अपने आप को दूर रखकर देखो, आप निश्चित ही मेरी तरह आश्चर्य को प्राप्त होंगे, और फिर कम से कम घर में तो नहीं लाएंगे। कभी बाहर खाना पड़ जाये तो कोई पाप नहीं लेकिन घर में रखना उचित नहीं, इतना इस अनुभव से पता चल गया।

और अब ज्यादा बखान नहीं कर सकता लेकिन कोई है ,जो हमसे बात करने की कोशिश करता है, कोई है जो प्रेम का भूखा है। जय सीतारामाभ्यां नमः, श्री हनुमते नमः,  और मेरे पिता श्री शिव जी, और माता पार्वती नमः। 

 "

आपको क्या अनुभव् हुआ उसे कमेंट में अवश्य बताये। 

अतः I Think,  ये मेरा अपना अनुभव है कि जिस घर में प्याज़ और लहसुन रहता है वहां कितनी भी पूजा पाठ कर लो, उसकी बदबू से देवी, देवता और पूर्वज हमारे घर में प्रवेश नहीं करते है। और हमारे  सभी संत भगवान् मना कर रहे है तो कोई न कोई कारण तो अवश्य ही होगा। 

जैन धर्म के लोग इसे निषेध समझते है, उनके ज्ञान को देखकर भगवान ऋषभदेव को दंडवत प्रणाम करता हूँ 


Tags - लहसुन प्याज खाना चाहिए या नहीं, लहसुन प्याज की उत्पत्ति कैसे हुई, लहसुन प्याज शाकाहारी है या मांसाहारी, lahsun pyaj khane ke fayde, लहसुन और प्याज के नुकसान, प्याज और लहसुन क्यों नहीं खाना चाहिए, सावन में लहसुन प्याज क्यों नहीं खाना चाहिए, लहसुन प्याज छोड़ने से क्या होता है?




This post first appeared on PradeepTomar Blog - Blogging, Tips, Tricks And Other Best Information, please read the originial post: here

Share the post

प्याज और लहसुन क्यों नहीं खाना चाहिए? Onion and Garlic

×

Subscribe to Pradeeptomar Blog - Blogging, Tips, Tricks And Other Best Information

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×