Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

कमंडल बनाम मंडल की लड़ाई करवाने वाले बहरूपिये कौन? Kamandal vs Mandal

कमंडल बनाम मंडल की लड़ाई को समझने से पहले आपको कमंडल और मंडल शब्दों का अर्थ पता होना चाहिए जिसे मीडिया के भेष में छिपे कुछ बहरूपिये इन शब्दों का इस्तेमाल करते है। तो चलिए कमंडल और मंडल शब्द के रूप में छिपे कोड वर्ड को को समझने की कोशिश करते है कि इसका सम्बन्ध केवल सनातन धर्म को तोड़ने मात्र से है या इन शब्दों के भ्रम जाल में अन्य धर्म, पंथ या मज़हब भी आते है? -

कमंडल

मंडल

अर्थ 

यहाँ कमंडल से अर्थ उस भारत की जनता से लगाया जाता रहा है जो धार्मिक है, जो सनातन धर्म को मानते है। लेकिन बहरूपिये इस शब्द को कोडवर्ड के रूप में इस्तेमाल करते है।

मंडल शब्द का कोई एक अर्थ नहीं है बल्कि बहरूपिये इस शब्द का इस्तेमाल भी कोडवर्ड की तरह इस्तेमाल करते है। और यह कई कोडवर्ड का समूह (मंडल, जैसे की तारामंडल) है।

धर्म और अधर्म

बहरूपिये इस शब्द को धर्म के कोडवर्ड के रूप में इस्तेमाल करते है।

1.      ये बात ज्यादातर जानते होंगे की साधू संतो को कमंडल से पहचाना जाता रहा है।

2.      कमंडल का सम्बन्ध भगवान् शिव से भी है जो इनकी आरती में आता है।

3.      कमंडल से श्री ब्रह्मा जी और वामनावतार श्री हरि को भी पहचानते है।

4.      कमंडल से सभी सनातनियों को पहचानते है, ऐसा कहे तो गलत नहीं होगा।


बहरूपिये इस शब्द को धर्म के खिलाफ कोडवर्ड के रूप में इस्तेमाल करते है। बहरूपिये इस कोडवर्ड के प्रयोग से मनुष्य जीव को उसके धर्म के खिलाफ भड़काते है -

1.      जो मांस, मदिरा का सेवन करते है, जबकि वे भी सनातनी हो सकते है, क्युकी सनातन उनको भी स्वीकार करता है जो तंत्र साधना करते है या नास्तिक है। लेकिन उनको डराकर तोडा जाता रहा है।

2.      सनातन धर्म हमेशा अधर्म (असत्य, चोरी, व्यभिचार इत्यादि ) के विरुद्ध रहा है जिस तरह से हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए चिंतित होते है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि वह बच्चा अपने माता पिता को सिर्फ इसलिए ठुकरा दे की वे असत्य, चोरी, व्यभिचार इत्यादि करने से रोकते है।

कर्तव्य और अकर्तव्य

 

अगर कमंडल शब्द का कोड वर्ड का अर्थ कर्तव्य है। तो

-

1.      ईमानदारी से पढ़ने वाला छात्र जो अपने कौशल से पद को प्राप्त करता है।

2.      उस पद पर बैठने वाला अधिकारी जो व्यापार को ईमानदारी से करने देता है।

3.      व्यापारी भी व्यापार करके ईमानदारी से GST भर देता है।

4.      जनता भी ईमानदारी से टैक्स भरती है।

5.      सत्ता उस धन का उपयोग 4/6 लेन रोड, 24 घंटे बिजली, 5G नेटवर्क, गरीबो को सहायता जैसे कौशल विकास, फ्री सिलेंडर, फ्री अनाज, बीमा, स्वास्थ्य बीमा इत्यादि देती है।

अगर मंडल शब्द का कोडवर्ड अकर्तव्य है तो -

1.      जिसमे जनता रिश्वत देकर अपने काम करवाती है।

2.      जिसमे अधिकारी जनता से रिश्वत लेकर काम करते है।

3.      और वो ही अधिकारी उस पाप की कमाई को ऊपर सत्ता तक पहुंचाते है।

4.      सत्ता उसी धन को अधर्मी, स्वार्थी, गरीब या मजबूर लोगो को सनातन धर्म में भेदभाव बताकर उनके धर्म से तोड़कर अधर्म में सम्मिलित करके उसी लूट का धन इनाम के रूप में वापस कर देते है।

इस प्रकार बहरूपिये सनातनी लोगो को भ्रमित करके इनके धर्म से भटकाते है ताकि इन पर अपनी सत्ता जमा सके।

क्षेत्र से -

क्षेत्र में वो लोग आते है भले ही इन्होने कभी वेद, पुराण या शास्त्रों का अध्ययन न किया हो लेकिन ब्राह्मणों और साधुओं के संपर्क में रहने से इन्हे कई तरह की सामाजिक बातों का ज्ञान होता है। और ये जल्दी किसी के भड़कावे में नहीं आते है।

इसलिए ब्राह्मण हमेशा से सभी तरह के आक्रमणकारी, धर्म परिवर्तित लोग / बहरूपियों, देशद्रोही इत्यादियों के निशाने पर रहे है।

ऐसा क्षेत्र जहाँ के लोग सनातन धर्म को तो मानते है लेकिन अपने हिसाब से। अपने हिसाब से अर्थ इतना है कि उनके भगवान् से प्रेम करने का अपना अपना तरीका है। प्रेम के लिए सनातन धर्म में कई परम्पराएँ, रीतियाँ, संस्कृति है।

बहरूपिये इन सीधे साधे वनवासीयो (जो वेद, पुराणों और शास्त्रों के अध्ययन से वंचित रह गये) को सनातन धर्म में आपस में लड़वाने का कार्य करते है। उनसे कहते है तुम मूल-निवासी हो। बाकी सब बाहर से आये है जबकि खुद किसी दूसरे देश के आक्रांताओं के वंशज है।

जाति से -

कमंडल के नाम से मैंने कोई जाति तो सुनी नहीं। लेकिन कोडवर्ड में बहरूपिये इसका अर्थ क्षत्रिय और ब्राह्मणों के रूप में करते है।

मंडल के नाम से सनातन धर्म के लोगो की एक जाति है जिसे बहरूपियों ने सनातन धर्म के विरुद भ्रमित कर रखा है, लेकिन अगर वे किसी अन्य धर्म में परिवर्तित होते है तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्हें सिर्फ सनातनी होने से चिढ़ है ।

धोखे से -

कुछ लोग कमंडल धारण करके धार्मिक लोगो के बीच इस प्रकार छुप कर रहते है जैसे कि कालनेमि राक्षस भेष बदलकर कमंडल लेकर उनके बीच मार्ग में बैठा हुआ था। चूँकि श्री हनुमान जी बल और बुद्धि के सागर है तो पहचान गए।

देश के सनातनियों के साथ सबसे बड़ा धोखा तब हुआ जब 1947 में बटवारे के समय एक नेता थे राजेंद्र नाथ मंडल जो पाकिस्तान में बसना चाहते थे क्युकी वे मंत्री बनना चाहते थे। उनको बहरूपियों ने पूरी तरह भ्रमित करके अपने सम्मोहन में सम्मोहित कर रखा था।

वे अपने साथ करोड़ों सनातनियों को लेकर नापाक स्थान गए सबको सपने दिखाए लेकिन वे सभी करोड़ों लोग सिर्फ वहां काफिर और मुहाजिर ही रहे। जिनका बलात्कार आज भी जारी है। अर्थात पूर्वजों की गलती पीढियों को भुगतनी पड़ती है ये चेतावनी शास्त्र भी देते आये है।

इस प्रकार से मेने एक टेबल के द्वारा समझने की कोशिश की, कि कैसे बहरूपिये कमंडल और मंडल को नहीं लड़वाते है बल्कि सनातनियों को आपस में लड़वाते है। आप ऊपर देखिए किस प्रकार से बहरूपिये इन कोडवर्ड (अज्ञान) का प्रयोग करते है। 

  1. धर्म और अधर्म का ज्ञान न होना
  2. कर्तव्य और अकर्तव्य का ज्ञान न होना
  3. क्षेत्रवाजी के द्वारा केवल सनातनियों में ही घृणा फैलाना
  4. जातिवाद के द्वारा केवल सनातनियों में ही घृणा फैलाना
  5. धोखेवाजी के द्वारा मानवता की हत्या करना।

तो इस ब्लॉग में मैंने कमंडल और मंडल शब्द के रूप में छिपे कोडवर्ड को डिकोड करने की कोशिश की है। आपके हिसाब से और इन कोडवर्ड का मतलब क्या हो सकता है?

तो प्रश्न उठता है कि  इन शब्दों के कोडवर्ड में निशाना केवल सनातन धर्म के लोग है या अन्य धर्म के? अन्धविश्वास सिर्फ सनातन धर्म में ही ? क्या अन्य धर्मो में विज्ञान छुपा है ?




 डिस्क्लेमर - 

1. यह एक ब्लॉग पोस्ट मात्रहै जो स्वयं के विचारो से उत्पन्न मनोभाव है। यहाँ मैंने किसी भी जाति, धर्म का अपमान नहीं किया है। 

2. अगर किसी को कुछ भी बुरा आभास हुआ है तो क्षमाप्रार्थी हूँ। यहाँ इस्तेमाल वर्णो और जातियों के नाम सिर्फ उनको सम्मान देने के लिए किया है क्युकी हम एक ही भगवान् की संतान है। (वो एक है लेकिन उसके रूप अनंत है। हरि अनंत हरि कथा अनंता, कहहि सुनहि बहुबिधि सब संता)

3. गर्व से कहो कि हम सनातनी है। श्री हनुमान जी सभी सनातनियों पर कृपा करे, चाहे वे सनातनी मंडल हो या कमंडल, अभी तक वे सनातनी बच गए है इतना काफी है। । अधर्म का नाश हो और धर्म हमेशा विजयी हो।




This post first appeared on PradeepTomar Blog - Blogging, Tips, Tricks And Other Best Information, please read the originial post: here

Share the post

कमंडल बनाम मंडल की लड़ाई करवाने वाले बहरूपिये कौन? Kamandal vs Mandal

×

Subscribe to Pradeeptomar Blog - Blogging, Tips, Tricks And Other Best Information

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×