Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Windows आटोमेटिक अपडेट कैसे बंद करे

हमारा कंप्यूटर हम सब के लिए बहुत प्रिय होता है। चाहे हम उसे फिर अपने काम के लिए इस्तेमाल करें या फिर अपने मनोरंजन के लिए, किसी भी व्यक्ति का कंप्यूटर उसके दिनचर्या का एक बहुत बड़ा भाग होता है। लोगों को अपने कंप्यूटर से सबसे ज़्यादा जिस चीज़ की आशा होती है वो है अपने कार्य करने की तेज़ी। किसी का भी कंप्यूटर अगर थोड़ा भी धीमा हो जाए तो ऐसा लगता जैसे उस व्यक्ति के लिए वक़्त थम गया हो या उसके जीवन में और कुछ न रहा हो।

अगर आप windows 7 पे काम कर रहे हैं तो आप के कंप्यूटर के लिए सबसे धीमी कर देने वाली बात तब होती है जब अचानक ही आपके ध्यान के बिना ही आपका विंडोज अपडेट होने लगे। अगर आपके साथ यह होता है, तो एक अच्छी बात होने के बावजूद, आपके के कार्य में यह दखल ज़रूर डाल देता है।

आगे हम सीखेंगे के आप अपने कंप्यूटर अथवा लैपटॉप में windows आटोमेटिक अपडेट कैसे बंद कर सकते हैं। 

चरण 1.

सबसे पहले तो आप अपने कंप्यूटर के स्टार्ट मेनू बटन को दबाएं। जो की हमारे कंप्यूटर के स्क्रीन के बॉटम लेफ्ट कार्नर पे आप देख सकते हो। 

चरण 2.

यहाँ आपको Control Panel का बटन दिखेगा। इस control panel की सायहता से आप अपने कंप्यूटर अथवा लैपटॉप के सेटिंग्स को चेंज कर सकते हो और साथ ही साथ उसे अपने तरह से कस्टमाइज भी कर सकते हो। 

चरण 3.

control panel में जाते ही आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमे आपको ऊपर राइट हैंड साइड में View by का विकल्प दिखाई देगा अगर अापने वंहा View by Category सेलेक्ट कर के रखा है तो आपको वंहा निचे दिए गए विकल्प में System and Security वाला बटन दिखेगा। तो आपको उस विकल्प को चुनना है। 

चरण 4.

जैसे ही आप System and Security को खोलते हैं, आपको चौथा विकल्प windows अपडेट दिखेगा आपके स्क्रीन पर। 

चरण 5.

windows अपडेट विकल्प के निचे आपको एक विकल्प दिखाई देगा “Turn automatic updating on or off” तो उसे उपयोग करके आप अपने कंप्यूटर का windows आटोमेटिक अपडेट बंद कर सकते हैं। 

आवस्यक सुझाव:

अगर आप windows आटोमेटिक अपडेट को बंद नहीं करते हो तो यह आपका इंटरनेट डाटा का युस करते रहता है और यह एक वजह हो सकती है आपके इंटरनेट डाटा के शीघ्र ही ख़त्म हो जाने की। तो इंटरनेट डाटा को बचाने और कंप्यूटर की स्पीड को बरक़रार रखने के लिए आपको windows आटोमेटिक अपडेट ऑफ कर देना चाहिए।

हम आशा करते हैं के यह सूचि आपको Windows के अपडेट को बंद करने के काम आयी और आपके समय को बचाने में सक्षम रही।

धन्यवाद। 

The post Windows आटोमेटिक अपडेट कैसे बंद करे appeared first on Hindikhoj How to.



This post first appeared on Hindi Khoj, please read the originial post: here

Share the post

Windows आटोमेटिक अपडेट कैसे बंद करे

×

Subscribe to Hindi Khoj

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×