Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

नरेंद्र मोदी- एक अनुकरणीय व्यक्तित्व

कैलाश विजयवर्गीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्पूर्ण जीवन, उनके विचार, संगठन और सरकार में रहते हुए कार्य हमारे लिए प्रेरणा हैं। गुजरात में भाजपा के महामंत्री, मुख्यमंत्री तथा अब केंद्र में प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के कार्य केवल राजनीतिक क्षेत्र के ही नहीं बल्कि देश के हर व्यक्ति में एक नई ऊर्जा का संचार करते हैं। केंद्र में मोदी सरकार के दस वर्ष पूरे होने वाले हैं। मोदी सरकार की योजनाओं, परियोजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी हर वर्ष आम जनता तक पहुंचाई जाती हैं। वाराणसी के सांसद के तौर पर किए गए विकास कार्य हर सांसद के लिए उदाहरण हैं। एक सांसद के तौर पर जिस तरह मोदीजी ने वाराणसी का विकास कराया है, वे हर जनप्रतिनिधि को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उदाहरण हैं। जिस तरह से प्रधानमंत्री ने एक सांसद के तौर पर ग्रामों गोद लेकर विकास कराया, उससे भी हमें प्रेरणा मिलती है।
गुजरात में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक, गुजरात भारतीय जनता पार्टी के महासचिव, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के तौर उनकी रणनीतियां, कार्यकर्ताओं के लिए संदेश और मार्गदर्शन हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहे हैं। गुजरात के कार्यकर्ता अक्सर बातचीत में जिक्र करते हैं कि मोदीजी पार्टी के प्रशिक्षण शिविरों में एक आदर्श कार्यकर्ता में ये चार प्रमुख गुण होना जरूरी मानते थे। मोदीजी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते हुए कहते थे कि एक आदर्श कार्यकर्ता में पग में चक्कर, जीभ में शक्कर, सर पे बर्फ और दिल में हमा रखने का मंत्र सिखाते थे। पग में चक्कर यानी लगातार सक्रिय रहो और जीभ में शक्कर का मतलब हमेशा मीठी वाणी बोलों। इसके साथ ही सर पे बर्फ यानी शांति से कार्य करो और दिल में हाम का अर्थ बताते थे कि हमेशा हिम्मत रखो। कार्यकर्ताओं को ऐसा मंत्र देते हुए मोदीजी ने गुजरात में भाजपा को मजबूती से जमा दिया। 1967 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुडने के बाद 1984 में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री, 1987 में प्रदेश महामंत्री का पद संभालने वाले मोदी ने अहमदाबाद नगर निगम में भाजपा का पहली बार परचम फहराने के बाद पार्टी को गुजरात में लगातार विजयश्री दिलाई। पिछले विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की अगुवाई गुजरात की जनता ने सारे रिकार्ड तोड़ते हुए भाजपा को 156 सीटों पर जीत दिलाई। गुजरात को नंबर एक राज्य बनाने के बाद नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत एक बड़ी ताकत बनकर उभरा। 2014 में विश्व की दसवीं अर्थव्यवस्था भारत आज पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मोदीजी ने अगले कार्यकाल में भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया है। विदेशी मोर्चे पर देश की धाक बड़ी है। विश्व के बड़े-बड़े नेताओं के लिए अब भारत की राय महत्व रखती है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं तो आंतरिक शांति बढ़ी है। देश में आधारभूत ढांचा मजबूत हो रहा है तो खेती विकसित हुई है। किसान खुशहाल हुए हैं। मोदी सरकार में गरीबों की समस्याएं दूर हुई हैं। सरकार ने उनके लिए रोजगार, आवास, चिकित्सा, शिक्षा आदि की व्यवस्था की है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों और शहरों में 12 करोड़ शौचालय बने। जनधन योजना के मुद्रा योजना के तहत 40.82 करोड़ लोगों को 23.2 लाख करोड़ का कर्ज दिया गया। पीएम आवास योजना के तहत 3.45 करोड़ घर बनाए गए। उज्ज्वला योजना के तहत 9.59 करोड़ घरों में एलपीजी कनेक्शन दिया गया। जन आरोग्य योजना के तहत 4.44 करोड़ लोगों का इलाज हुआ। किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के 12 करोड़ किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। हर घर जल योजना के तहत अब तक 11.66 करोड़ परिवारों को पीने का साफ पानी उपलब्ध कराया गया।
मोदीजी ने जिस तरह पुरातन काशी नव्य-भव्य-दिव्य रूप दिलाया है। बाबा विश्वनाथ कोरिडोर के निर्माण के बाद दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बार सावन के महीने उमड़ी अपार भीड़ ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए। पुरातन काशी की सड़कों चौड़ा किया गया है। काशी में 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं का लोकापर्ण किया गया। 2023 तक 500 से ज्यादा परियोजनाओं को लोकार्पण किया गया। काशी के आसपास के शहरों को हाइवे से जोड़ा गया है। काशी की जनता को रेल, सड़क, जल, हवाई यातायात की सुविधाएं दिलाई गईं हैं। गंगा के घाटों को नया रूप देने के साथ ही मोदीजी ने काशी की जनता को स्वस्छता संदेश दिया है। काशी की जनता भी अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री और सांसद के हर संदेश को मान रही है। अगर किसी को भव्य काशी के निर्माण पर विश्वास नहीं हो रहा हो तो काशी में बाबा विश्वनाथ दर्शन करने जाइये। वहां की जनता मोदीजी का गुणगान करते मिलेगी।

The post नरेंद्र मोदी- एक अनुकरणीय व्यक्तित्व appeared first on Kailash Vijayvargiya.



This post first appeared on Welcome To Kailash Vijayvargiya Blog | The Cabinet, please read the originial post: here

Share the post

नरेंद्र मोदी- एक अनुकरणीय व्यक्तित्व

×

Subscribe to Welcome To Kailash Vijayvargiya Blog | The Cabinet

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×