Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

सुकन्या समृद्धि योजना के नियम

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत लड़कियों के लिए बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में अकाउंट ओपन कराया जायेगा। जिसमे जमा किये गए पैसे कन्या के बालिक यानी 18 वर्ष पूरी होजाने पर उसकी पढ़ाई एवं शादी के लिए युस किया जायेगा। यह योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया। जिससे भारत में लड़की एवं लड़को के बिच के भेद भाव को ख़तम किया जा सकेगा। और लड़कियों को भी लड़को की तरह शिक्षा प्रदान की जा सकेगी। 

सुकन्या समृद्धि योजना के नियम :

  • इस योजना से केवल लड़कियों के लिए सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोला जा सकता है।
  • सुकन्या समृद्धि खाता खोलने की अधिकत्तम आयु 10 वर्ष है, अर्थात 10 वर्ष या उससे कम उम्र के लड़कियों के नाम पर यह खाता खोला जा सकेगा।
  • यदि कोई लड़की जिसने इस नियम के प्रारंभ होने के एक वर्ष पहले दस वर्ष की आयु प्राप्त कर ली वह भी इस योजना का लाभ उठा सकती है।
  • जमाकर्ता बालिका के नाम से केवल एक ही खाता खोल और संचालित कर सकता है।
  • माता-पिता या संरक्षक केवल दो लड़कियों के लिए खाता खोल सकते हैं, जुड़वा बच्चे के संबंध में प्रमाण प्रस्तुत करने पर तीसरा खाता खोलने की अनुमति दी जाएगी।
  • यह खाता एक हजार रुपये की प्रारंभिक जमा राशि से खोला जाएगा और एक वित्तीय वर्ष में इसमें न्यूनतम एक हजार और अधिकतम एक लाख पचास हजार रुपये जमा किए जा सकेंगे।
  • इस खाते में पैसे खाता खोलने की तारीख से चौदह वर्ष पूर्ण होने तक जमा की जा सकेगी।
  • अगर सही समय में इसमें पैसे जमा नहीं किये गए तो 50 का फाइन लगाया जायेगा।
  • ब्याज अधिसूचित की जाने वाली दर पर वार्षिक या मासिक देय होगी।
  • खाता बालिका के 18 वर्ष आयु पूर्ण करने तक माता-पिता द्वारा खोला और संचालित किया जाएगा। बालिका के 18 वर्ष आयु प्राप्त करने के पश्चात वह स्वयं खाता संचालित कर सकेगी।
  • खाता भारत वर्ष में कहीं भी ट्रांसफर किया जा सकता है।
  • खाते से जमा राशि निकालने की अनुमति तब दी जाएगी जब लड़की अठ्ठारह वर्ष की हो जाएगी।
  • सुकन्या खाता खोलने की तारीख से इक्कीस वर्ष पूर्ण होने पर खाता परिपक्व होगा।
  • यदि बालिका का विवाह 21 वर्ष अवधि पूर्ण होने से पहले होता है तो विवाह की तारीख के पश्चात खाते के चालन की अनुमति नहीं होगी।

सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवाने के लिए जरुरी दस्तावेज :

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अकाउंट ओपन करने के लिए हमें कुछ जरुरी दस्तावेज की जरुरत पड़ेगी जो की निम्नलिखित है। 

  • सुकन्या समृद्धि खाता फॉर्म
  • लड़की का जन्म प्रमाण पत्र 
  • माता पिता या गार्जन का पहचान पत्र, पैन कार्ड इत्यादि। 
  • अड्रेस प्रूफ के लिए कोई मान्य दस्तावेज

सुकन्या समृद्धि खाता खोलना

इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले अधिकृत बैंक या पोस्ट ऑफिस में एक खाता खोलना होगा। यह खाता बच्ची के माता-पिता या अभिभावक उसके 10 साल का होने तक खोल सकते हैं। एक बच्ची के नाम पर एक ही खाता खोला जा सकता है। Sukanya Samriddhi Yojana Form Download करने के लिए निचे निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।

Sukanya Samriddhi Yojana Form Pdf_Download

स्थानांतरण की सुविधा

इस खाते को जिस शहर में खोला जाएगा, वहां से किसी दूसरे शहर में भी स्थानांनतरित किया जा सकेगा। यानी पूरे भारतवर्ष में कहीं भी स्थानांनतरित किया जा सकता है। इसे आप कोई भी दो अलग बैंको के बिच ट्रांसफर कर सकते हैं। यहाँ तक की आप अपने बैंक में खोले गए सुकन्या समृद्धि खाता को पोस्ट ऑफिस में भी ट्रांसफर कर सकते हैं। और ठीक उसके उलटे पोस्ट ऑफिस में खोले गए खाते को बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं। 

  • Pradhan Mantri Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi – प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना
  • Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi Application Form
  • स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सुकन्या योजना – SBI Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi
  • Sukanya Samriddhi Yojana Calculator in Hindi
  • Sukanya Samriddhi Yojana Post Office in Hindi – सुकन्या योजना पोस्ट ऑफिस

The post सुकन्या समृद्धि योजना के नियम appeared first on Sarkari Gyan.



This post first appeared on Sarkari Gyan, please read the originial post: here

Share the post

सुकन्या समृद्धि योजना के नियम

×

Subscribe to Sarkari Gyan

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×