Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

BHIM App और उससे जुड़ी सारी जानकारी

BHIM App (BHIM-Bharat Interface for Money) पैसे के लेनदेन हेतु भारत सरकार के पहल भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम(NPCI) द्वारा आरम्भ किया गया एक मोबाइल ऐप है। भीम ऐप Unified Payment Interface (UPI) पर आधारित है। यह 30 दिसंबर 2016 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिगी धन मेला में भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था। इस ऐप के द्वार हम बड़ी आसानी से मोबाइल नंबर या आधार नंबर युस कर के एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते है। इस ऐप का लक्ष्य e-payments और cashless ट्रांसेक्शन्स को बड़वा देना है।

BHIM App में उपलब्ध सेवाएं :

1. Send Money –

BHIM App में उपस्थित विकल्प “Send Money” की साहयता से आप Virtual Payment Address(VPA), Account no और IFSC अथवा QR Scan के द्वारा किसी को भी पैसे भेज सकते है। बैंक में रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के द्वारा भी इस ऐप से पैसे ट्रांसफर किये जा सकते है।

2. Request Money –

इस विकल्प की साहयता से आप Virtual Payment Address(VPA) इंटर कर के पैसा प्राप्त भी कर सकते है।

3. Scan & Pay – 

इस विकल्प की साहयता से हम QR कोड को स्कैन एवं जेनरेट करके पैसो का लेन-देन कर सकते है।

4. Transactions –

इस विकल्प की साहयता से आप अपने ट्रांसेक्शन हिस्ट्री को देख सकते है। इस में उपस्थित report विकल्प के माध्यम से आप किसी declined ट्रांसेक्शन की report भी कर सकते है। आप यहाँ pending collect request भी चेक कर सकते है।

5. Profile –

इस विकल्प की साहयता से आप अपना QR कोड एवं payment address जो की आप ने पहले से बनाया हुआ है, उसे देख सकते है। यहाँ आप QR कोड को डाउनलोड भी कर सकते है और उसे शेयर भी कर सकते है WhatsApp, Gmail इत्यादि मैसेंजर की साहयता से।

6. Bank Account –

इस विकल्प में आप अपने बैंक अकाउंट के बारे में जान सकते है जो की BHIM ऐप के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ आप अपने बैंक अकाउंट को चेंज भी कर सकते है और उसके UPI PIN को भी चेंज कर सकते है।

BHIM App की खास विशेषताएं:

1. QR कोड आधारित स्कैन और भुगतान विकल्प उपलब्ध है। इसमें आप खुद का QR कोड जेनेरेट कर सकते है।

2. आप यहाँ भविस्य में करने वाले लेनदेन के लिए  beneficiaries को सेव कर के भी रख सकते है।

3. इस ऐप में ट्रांसेक्शन हिस्ट्री देखने के साथ साथ आप balance request भी कर सकते है।

4. यह ऐप 9 भाषाओ में उपलब्ध है।

5. यहाँ आप UPI PIN create, reset और change कर सकते है।

6. यहाँ आप ट्रांसेक्शन से रिलेटेड किसी प्रॉब्लम को दर्ज भी कर सकते है।

7. आधार नंबर के साहयता से भी पैसो का लेन देन कर सकते है बसर्ते के आधार नंबर बैंक अकाउंट के साथ लिंक्ड हो।

8. आप किसी संदेहस्पद वयक्ति जो की आप को collect request भेज रहा हो उसे ब्लॉक भी कर सकते है।

9. इसके नए अपडेटेड वर्शन में आपको ट्रांसेक्शन हिस्ट्री डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलेगा।

10. अपडेटेड वर्शन में आपको one time ऑप्शन भी मिलेगा non-mobile VPA को edit करने के लिए।

11. नए अपडेट के बाद इसमें SBI Maestro भी accepted है।

BHIM App की सुविधाएं :

1. इस ऐप की साहयता से आप पैसो के लेन देन के साथ साथ किसी उपभोक्ता का पेमेंट भी कर सकते है।

2. इसकी सहायता से आप cashless ट्रांसेक्शन कर सकते है कही भी और कभी भी। यह 24X7, 365 days काम करने वाली मनी ट्रांसफर सेवा है।

3. आप अपनी  बोलचाल की भासा में इसे युस कर सकते है। नए अपडेट के बाद यह कुल 12 भाषाओ में उपलब्ध है। वो लैंग्वेजेज है इंग्लिश, हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलगु, मराठी, गुजराती, पंजाबी, कन्नड़, बंगाली, असामी एवं उड़िया।

4. इसकी साहयता से आप का ट्रांसेक्शन तुरंत ही सम्पूर्ण हो जाता है आपको बैंक खुलने या कोई working day के लिए वेट नहीं करना पड़ता।

5. आप किसी भी बैंक अकाउंट में पैसे भेज सकते है उसके लिए आपको अकाउंट नंबर रेजिस्टर करने की जरुरत भी नहीं पड़ती।

6. अगर आपके फ़ोन में इंटरनेट नहीं है तो आप अपने फ़ोन *99# डायल कर के भी इसका इस्तेमाल कर सकते हो।

7. UPI PIN के अलावा आप फिंगरप्रिंट्स के साहयता से भी ट्रांसेक्शन कर सकते हो।

8. आप Scan and Pay के माध्यम से बड़ी तेजी से ट्रांसेक्शन कर सकते हो।

The post BHIM App और उससे जुड़ी सारी जानकारी appeared first on Sarkari Gyan.



This post first appeared on Sarkari Gyan, please read the originial post: here

Share the post

BHIM App और उससे जुड़ी सारी जानकारी

×

Subscribe to Sarkari Gyan

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×