Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

जलेबी बनाना सिखिए हिंदी में Jalebi Recipe in hindi

  जलेबी उत्तर प्रदेश की बहुत ही पसंद की जाने वाली मीठी है | जलेबी का घोल आपको १ दिन पहले ही रखना होता है | लेकिन आज कल आप जलेबी तुरंत भी बना सकते हो | बिना जलेबी के गोल को रखे या खमीर के भी आप कुरकुरी जलेबी बना सकते हो | जलेबी आप गुड और चीनी दोनो से भी बना सकते हो |


 दोनो तरह की जलेबी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है | जलेबी बनाने के लिए बहुत ही कम सामग्री की जरुरत होती है | सूजी और लौकी की बर्फी दोनो भी आप दिवाली में बना सकते हैं या फिर कभी विशेष अवसर पर भी बना सकते हैं | 


दोनो मिठाई खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और इसे बनाने के लिए बहुत ही कम सामग्री की जरुरत होती | 

जलेबी बनाने के लिए आपको मैदा,दही, घी की जरुरत होती है और चासनी बनाने के लिए आपको चीनी, इलाची पाउडर और खाने का रंग की जरुरत होती है | अगर आप पारंपरिक तारिके से मिठाई बना रहे हो तो आप मैदा, दही और 1 छोटा चम्मच घी लगता है घोल बनाने के लिए और इसे 24 घंटे के लिए रखना पड़ता है | 

अगर आप जलेबी तुरंत बना रहे हो तो मैदा, बेकिंग सोडा लगता है घोल बनाने के लिए | आप किसी भी तारिके से जलेबी बना सकते हैं लेकिन पारंपरिक तारिके से बना हुआ जलेबी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है |

Tables of content


  • महत्वपूर्ण सामग्री
  • जलेबी का घोल बनाने की विधि
  • जलेबी के लिए चाशनी बनाने की विधि
  • जलेबी बनाने की विधि
  • महत्वपूर्ण सुझाव

महत्वपूर्ण सामग्री:-


  • मैदा
  • दही
  • घी
  • इलाची पाउडर
  • चीनी
  • खाने का रंग

 जलेबी का घोल बनाने की विधि:-

जलेबी का घोल कैसे बनाते है | जलेबी का घोल बनाने के लिए आपको बाउल में 1 कटोरी मैदा, 4 चम्मच दही, 1 चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिला ले और थोड़ा थोड़ा पानी डाले और मैदा की गुठलियां खत्म होने तक चिकना घोल बनाकर तैयार करे | घोल को आपको जादा मोटा या पतला नहीं करना है | इसे आपको २४ घंटे के लिए रखना है ताकी ये अच्छी तरह से फरमेंट हो जाए |

२४ घंटे बाद जलेबी बनाने के लिए बैटर तैयार है |


जलेबी के लिए चाशनी बनाने की विधि:-


Jalebi के लिए चाशनी कैसे बनाते है | जलेबी के लिए चाशनी बनाने के लिए आपको पतिला गैस पर रखना है और उसमे १ कटोरी चीनी १ कटोरी पानी डालकर लगातार चलाते हुए चीनी को पिघला लेना है |जब चीनी पिघल जाएगा तब आपको 5 मिनट के लिए धीमी, मध्यम आंच पर पकाना है | ५ मिनट के बाद आप इसे चेक करे अगर उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाइये, चाशनी में 1 तार बन रही है तो चाशनी बनकर तैयार है | अगर 1 तार नहीं बन रहा है तो आप इसे २ मिनट के लिए और पका ले |

जब एक 1 तार बनने लगेगा तब आपको इसमे नींबू का रस डालकर मिक्स कर ले ताकी चाशनी जमे नहीं | फ़िर आपको उसमें इलाइची का पाउडर, खाने का रंग डाले और मिक्स कर ले |
जलेबी के लिए चाशनी बनकर तैयार है |

जलेबी बनाने की विधि:-


जलेबी कैसे बनाते है | जलेबी बनाने के लिए आपको कड़ाही गैस पर रखना है और उसमे तेल डालकर गरम कर ले | जलेबी बनाने के लिए आप सॉस की बोतल में बैटर भर ले | आप चाहें तो सॉस की बोतल या फिर कोन मैं भी बैटर भरकर जलेबी बना सकते हो |

अगर आप कोन मैं बैटर भरकर जलेबी बना रहे हो तो आपको कोन के नीचे बिलकुल छोटा सा कट कर ले | गैस का लौ आपको धीमी मध्यम पर लेना है और कोन को दबाते हुए जलेबी का आकार देना है और आपको इसे दोनो बाजू से उलट पलट कर गोल्डन ब्राउन कर ले|

 जब ये दोनो बाजू से गोल्डन ब्राउन हो जाएगा तब आपको इसे चाशनी में डुबोकर 2 मिनट के लिए चाशनी में रखे | 2 मिनट बाद जब जलेबी चाशनी पी लेगा | तब आप इसे 1 प्लेट में निकाल ले|

जलेबी बनकर तैयार है | इसे आप गरमा गरम दही के साथ परोसें|

महत्वपूर्ण सुझाव:-


  • जलेबी का घोल आपको जादा मोटा या पतला नहीं रखना है |
  • जलेबी तलने के लिए आप चाये तो घी या फिर तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हो |
  • जलेबी तलने के लिए तेल आपको जादा गरम नहीं करना है, नहीं तो जलेबी जल जाएगा |
  • जलेबी तलने के लिए गैस की लौ आपको धीमी मध्यम पर रखना है तभी जलेबी अच्छी तरह से फुलेगी |
  • चाशनी हल्की सी गरम होनी चाहिए तभी आप जलेबी डाले ताकी जलेबी चाशनी पी सके |


This post first appeared on Desi Indian Food, please read the originial post: here

Share the post

जलेबी बनाना सिखिए हिंदी में Jalebi Recipe in hindi

×

Subscribe to Desi Indian Food

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×