Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

ब्रेकफास्ट में बनाये एक स्वादिष्ट और हेलथी रेसिपी ‘ दूधी वड़ी ‘ – Doodhi Vadi | लौकी वड़ी

Doodhi Vadi Recipe – दूधी वड़ी –  हेल्लो दोस्तों , दूधी की खीर , सब्जी , परांठा तो आपने बहुत बार खाया होगा आज मैं आपको दूधी की वड़ी की रेसिपी बताउंगी | दूधी की वड़ी जितनी बनाने में आसान है उतनी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्थी है | दूधी वडी एक बहुत ही स्वादिष्ट पकवान है जिसे बेसन , लौकी और कुछ मसालों  को मिलकर बनाया जाता है |   

COURSE : BREAKFAST , SNACKS , SIDE DISH

PREP TIME : 10 MINUTES

COOK TIME : 20 MINUTES

CUISINE : INDIAN

TOTAL  TIME : 30 MINUTES

साम्रग्री- Ingredients

1. घिया – 250 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ )

2. बेसन – 2 कप 

3. नमक – स्वादनुसार 

4. लाल मिर्च पाउडर – 3/4 टेबल स्पून 

5. हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच 

6. लहसुन – 5-6 कलि 

7. अदरक – 1 इंच टुकड़ा 

8. हरी मिर्च – 1 बारीक़ कटी हुई 

9. तेल – तलने के लिए 

10. सरसों के दाने – 1/2 चम्मच 

11. हिंग – 1 चुटकी 

12. मूंगफली का पाउडर  – 1/2 कप (भुना हुआ )

13. हरी चटनी  सर्वे के लिए 

14. अजवाईन – 1/2 चम्मच 

15. हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच (बारीक़ कटा हुआ )

16. गर्म मसाला – 1/2 चम्मच 

विधि – How to make Doodhi Vadi Healthy Recipe

1. दूधी वड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2 कप बेसन , लाल मिर्च पाउडर , अजवाईन , हल्दी पाउडर, हरा धनिया और 4 कप पानी डालते हुए एक चिकना घोल बनने तक फेंटे  |

2. लहसुन , अदरक और हरी मिर्च को मूसल में डालकर थोडा कूट ले |

3. एक पैन में 2 चम्मच तेल डाल कर गर्म करे , उसमे सरसों के दाने डाले और जब सरसों तड़कने लग गए तब उसमे हिंग , कुटा हुआ अदरक,हरीमिर्च और लहसुन वाला मिश्रण डाल कर 1 मिनट तक भुन ले |

4.  फिर उसमे कद्दूकस की हुई दूधी या लौकी डाल कर 2-3 मिनट तक भुन ले | अब इसमें बेसन का मिश्रण और भुना हुआ मूंगफली का पाउडर डाले और अच्छी तरह मिलाये | मिश्रण को गाढ़ा होने तक लगातार चलाते हुए पकाये और तब तक पकाए जब तक मिश्रण किनारों को नहीं छोड़  देता | 

5. अब गर्मागर्म मिश्रण को एक तेल लगी थाली या ट्रे में निकाल कर बराबर फैला दे  | 

6. इसे रूम टेम्परेचर या फ्रिज में ३० मिनट तक रख दे | 

7. ३० मिनट बाद मिश्रण को चाकू की सहायता से छोटे टुकड़े में काट ले | 

8. अब एक कड़ाई में तेल गर्म कर ले और दूधी वडी के टुकड़े को कड़ाई में डालकर सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करे | आप इसे बिना तले भी खा सकते है | 

9. गरमा गर्म दूधी वड़ी बन कर तैयार है | आप इसे नाश्ते में या शाम के वक़्त की चाय के साथ इवनिंग स्नैक की तरह लिया जा सकता है |

Print

ब्रेकफास्ट में बनाये एक स्वादिष्ट और हेलथी रेसिपी ' दूधी वड़ी ' - Doodhi Vadi | लौकी वड़ी

Course Breakfast, Side Dish, SNACKS
Keyword Doodhi Vadi recipe, Ghiya Vadi recipe, Lauki Vadi
Prep Time 10 minutes
Cook Time 20 minutes
Total Time 30 minutes
Servings 4 People

अगर आपको यह रेसिपी ” Doodhi Vadi Recipe ” पसंद आई हो तो हमें कमेंट करके जरुर बताये   

Image Source | Google | Image by – Sanjeev Kapoor

The post ब्रेकफास्ट में बनाये एक स्वादिष्ट और हेलथी रेसिपी ‘ दूधी वड़ी ‘ – Doodhi Vadi | लौकी वड़ी appeared first on Delicious Indian Vegetarian Recipes in Hindi language.

Share the post

ब्रेकफास्ट में बनाये एक स्वादिष्ट और हेलथी रेसिपी ‘ दूधी वड़ी ‘ – Doodhi Vadi | लौकी वड़ी

×

Subscribe to सिर्फ 5 मिनट में बनाये पनीर भुर्जी Paneer Bhurji Recipe

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×