Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

सेंसेक्स और निफ्टी क्या हैं? | What is Sensex and Nifty in Hindi

Sensex and Nifty in Hindi | stock market index | क्या है | इसकी उयोगिता | सेंसेक्स और निफ्टी में अंतर | स्टॉक सिलेक्शन क्राइटेरिया | सेंसेक्स और निफ्टी में निवेश कैसे करें | निफ्टी और सेंसेक्स में शामिल कंपनियों के नाम | Faq

सेंसेक्स और निफ्टी दो ऐसे शब्द हैं जो शेयर मार्केट और बिजनेस संबधित खबरें पढ़ने के दौरान बार-बार सामने आते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में ये दिलचस्पी उठती है की आखिर सेंसेक्स और निफ्टी क्या होते हैं? 

आपके इन सवालों का जवाब हम आज के लेख What is Sensex and Nifty in Hindi में देने वाले हैं।

इसलिए अगर आप Nifty और Sensex के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढियेगा। तो आइए शुरू करते हैं..

What Is Sensex and Nifty in Hindi

निफ्टी और सेंसेक्स भारत के दो मेजर स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE के बेंचमार्क सूचकांक (indexes) हैं। जहां सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(बीएसई) का इंडेक्स है. तो वहीं निफ़्टी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का इंडेक्स है.

ये दोनों इंडेक्स स्टॉक मार्केट में होने वाले उतार चढ़ाव को को मापने का काम करते हैं।

सेंसेक्स को सेंसेक्स 30 भी कहा जाता है. यह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक (index) है जिसमें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की टॉप 30 कंपनियां आती है। सेंसेक्स के मदद से ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के परफॉर्मेंस का पता लगाया जाता है।

निफ्टी को Nifty 50 और निफ्टी इंडेक्स के नाम से भी जाना जाता है। निफ्टी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक है जिसके अंदर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की टॉप 50 कंपनियां आती है। निफ्टी की मदद से ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के परफॉर्मेंस का पता लगाया जाता है।

Sensex और Nifty को भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख संकेतक माना जाता है, यदि ये दोनों Up Trend में है तो ऐसा माना जाता है की ओवरऑल पूरा शेयर बाजार Up Trend में है और यदि down Trend में है तो ओवरऑल पूरा शेयर बाजार डाउन चल रहा है।

अभी हमने जाना की निफ्टी और सेंसेक्स दोनों सूचकांक अर्थात indexes हैं। तो आइए अब हम जानते हैं की इंडेक्स क्या होते हैं.

सूचकांक क्या होता है (What is stock market index in hindi)

स्टॉक मार्केट के प्रदर्शन को ट्रैक करने के लिए सबसे ज्यादा मार्केट कैप रखने वाली कुछ चुनिंदा कंपनियों को मिलाकर एक सूची बनाया गया है जिसे स्टॉक मार्केट इंडेक्स कहते हैं। स्टॉक मार्केट में होने वाले उठा पटक को मापने के लिए इंडेक्स का उपयोग किया जाता है।

Importance of stock market index in hindi

स्टॉक एक्सचेंज में हजारों कंपनिया सूचीबद्ध होती है अगर इंडेक्स नही होंगे तो यह बताना बहुत मुश्किल हो जायेगा की स्टॉक मार्केट में आज तेजी रहा या मंदी। इंडेक्स नही होगा तो मार्केट के उतार चढ़ाव का पता लगाने के लिए सभी कंपनियों को एक-एक करके ट्रैक करना पड़ेगा जो वास्तव में एक बहुत कठिन और टाइम कंज्यूमिंग कार्य है।

इस समस्या के समाधान के लिए स्टॉक मार्केट इंडेक्स बनाए गए हैं। स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनियों में से कुछ शीर्ष कंपनियों के आर्थिक उतार-चढ़ाव पर ही नजर रखी जाती है और इन्हीं कंपनियों के आधार की औसत पर मार्केट में आए उतार और चढ़ाव की दर निर्धारित किया जाता है।

यदि निफ्टी (Nifty) और सेंसेक्स (Sensex) में शामिल कंपनियां Down Trend में होती है तो ऐसा माना जाता है की ओवरऑल शेयरमार्केट डाउन ट्रेंड में है और यदि शामिल कंपनियां Up Trend में है तो ऐसा माना जाता है की ओवरऑल स्टॉक मार्केट अप ट्रेंड में है।

सेंसेक्स और निफ्टी में अंतर (Difference between Sensex and Nifty in hindi)

संचालन

1. सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) से संबधित है। इसका संचालन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज द्वारा किया जात है।

2. निफ्टी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) से संबधित है। जिसे NSE की सहायक कंपनी इंडिया इंडेक्स सर्विसेज प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आईआईएसएल) द्वारा संचालित किया जाता है।

स्टॉक्स की संख्या

1. निफ्टी के अंदर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड टॉप 50 कंपनियों के स्टॉक्स शामिल हैं।

• Nifty 50 kya hai

• bombay stock exchange

2. सेंसेक्स के अंदर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड टॉप 30 कंपनियों के स्टॉक्स शामिल हैं।

मार्केट कैपिटलाइजेशन

1. सेंसेक्स का मार्केट कैप कम है

2. सेंसेक्स से ज्यादा कंपनियां शामिल होने के कारण निफ्टी का मार्केट कैप ज्यादा होता है।

मार्केट मूवमेंट

1. निफ्टी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में होने वाले उतार-चढ़ाव को बताता है।

2. सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में होने वाले उतार-चढ़ाव को बताता है।

सेक्टर्स की संख्या

1. सेंसेक्स 13 इंडस्ट्रियल सेक्टर्स को कवर करता है।

2. और निफ्टी कुल 24 इंडस्ट्रियल सेक्टर्स को कवर करता है।

इंडेक्स कैलकुलेशन

1. निफ्टी और सेंसेक्स दोनों का कैलकुलेशन फ्री फ्लोट मैथड से की जाती है।

बेस इंडेक्स वैल्यू

1. निफ्टी का बेस इंडेक्स वैल्यू 1000 है

2. जबकि सेंसेक्स का बेस इंडेक्स वैल्यू 100 है।

फुल फॉर्म

1. Nifty का फुल फॉर्म है- National and fifty

2. Sensex का फुल फॉर्म है- sensitive and index

शुरुआत

1. निफ्टी की शुरुआत 1996 में हुआ था

2. और सेंसेक्स की शुरुआत 1986 में हुई थी।

Base Period – आधार अवधि

1. निफ्टी का बेस पीरियड 3 नवंबर 1995 है।

2. और सेंसेक्स का बेस पीरियड 1978-79 है।

आधार पूंजी

1. निफ्टी का आधार पूंजी 2 ट्रिलियन भारतीय रुपए है

2. जबकि सेंसेक्स का कोई भी आधार पूंजी नही है।

लोकेशन

1. निफ्टी इंडेक्स, एक्सचेंज प्लाजा, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स मुंबई से संचालित होता है।

2. जबकि सेंसेक्स का संचालन दलाल स्ट्रीट मुंबई से होता है।

वेबसाइट

1. निफ्टी के बारे मे जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट है – www.nseindia.com

2. सेंसेक्स के संबध मे जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट है – www.bseindia.com

लिक्विडिटी और क्वांटिटी

1. निफ्टी में शामिल स्टॉक्स की लिक्विडिटी और क्वांटिटी बहुत ज्यादा High होती है।

2. सेंसेक्स में शामिल स्टॉक्स की लिक्विडिटी और क्वांटिटी निफ्टी की तुलना में low होती है।

सूचकांक में स्टॉक कैसे सेलेक्ट किये जाते है?

सूचकांक के लिए स्टॉक/कंपनी सेलेक्ट करने के कई आधार होते हैं जैसे –

  • Liquidity
  • Listing History
  • Trading Frequency
  • Futures and Options Segment.
  • Float Adjusted Market Capitalization

स्टॉक एक्सचेंज में छोटी बड़ी हज़ारों कंपनियां लिस्टेड होती है। उनमें से जिन कंपनियों का प्रदर्शन बहुत अच्छा होता है, उन्हें सूचकांक में शामिल किया जाता है।

और समय-समय पर कंपनियों के प्रदर्शन की समीक्षा भी की जाती है। खराब प्रदर्शन करने वाली कंपनियों को सूची से बाहर कर, बेहतर प्रदर्शन करने वाली कंपनियों को इंडेक्स कर दिया जाता है।

सेंसेक्स और निफ्टी में कैसे निवेश करें

क्योकि यह दोनों इंडेक्स हैं शेयर नहीं, इसलिए आप जब भी इंडेक्स में निवेश करने का प्लान करेंगे तो आपको Index Fund और ETF -एक्सचेंज ट्रेडेड फंड के द्वारा ही निवेश करना होगा।

• ETFs – एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स

• Nifty 50 ETF की जानकारी

निफ्टी और सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में कैसे निवेश करें?

निफ्टी और सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में निवेश करने के लिए आप एक-एक करके इन कंपनियों के स्टॉक खरीद सकते हैं।

और यदि आप सभी टॉप 30 या 50 कंपनियों में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इंडेक्स फंड या ईटीएफ के रास्ते निवेश करना होगा।

Nifty index me shamil companies

आइए अब हम जानते हैं कि आखिरकार Nifty Fifty में कौन-कौन सी कंपनियां शामिल हैं, (मई 2023)

1. Reliance Industries Ltd

2. HDFC Bank Ltd.

3. ICICI Bank Ltd

4. Infosys Limited

5. Housing Development Fin. Corp. Ltd

6. ITC Ltd.

7. Tata Consultancy Services Ltd

8. Larsen and Toubro Ltd.

9. Kotak Mahindra Bank Limited

10. Axis Bank Ltd.

11. Hindustan Unilever Ltd.

12. State Bank of India

13. Bharti Airtel Ltd.

14. Bajaj Finance Ltd.

15. Asian Paints Limited

16. HCL Technologies Ltd.

17. Maruti Suzuki India Limited

18. Sun Pharmaceutical Industries Ltd.

19. Titan Company Ltd.

20. Mahindra & Mahindra Ltd.

21. UltraTech Cement Limited

22. Tata Steel Ltd

23. NTPC Limited

24. Power Grid Corp. of India Ltd.

25. Tata Motors Ltd.

26. Indusind Bank Ltd.

27. Nestle India Ltd.

28. Bajaj Finserv Ltd.

29. Tech Mahindra Ltd.

30. JSW Steel Ltd.

31. Grasim Industries Ltd.

32. Hindalco Industries Ltd.

33. Oil & Natural Gas Corp Ltd.

34. Dr Reddys Laboratories Ltd.

35. Wipro Ltd.

36. Britannia Industries Ltd.

37. HDFC Life Insurance Company Ltd

38. SBI Life Insurance Company Ltd.

39. ADANI ENTERPRISES LIMTIED

40. Adani Ports & Special Economic Zone

41. Cipla Ltd

42. Coal India Ltd.

43. Bajaj Auto Limited

44. Apollo Hospitals Enterprise Ltd.

45. Tata Consumer Products Limited

46. Eicher Motors Ltd.

47. UPL Ltd.

48. Divis Laboratories Ltd.

49. Bharat Petroleum Corp Ltd.

50. Hero MotoCorp Ltd.

Sensex index me shamil companies

आइए अब हम जानते हैं कि आखिरकार Sensex 30 में कौन-कौन सी कंपनियां शामिल हैं, (मई 2023)

1. बजाज ऑटो

2. एसबीआई

3. टाटा स्टील

4. टीसीएस

5. भारती एयरेटल

6. एचडीएफसी बैंक

7. एशियन पेंट्स

8. एचडीएफसी

9. सन फार्मा

10. रिलायंस इंडस्ट्रीज

11. बजाज फिनसर्विस

12. टाइटन इंडस

13. एल एंड टी

14. कोटक महिन्द्रा बैंक

15. अलट्राटेक सीमेंट

16. विप्रो

17. हिंदुस्तान यूनीलीवर

18. एनटीपीसी

19. एक्सिस बैंक

20. मारूति सुजुकी

21. इंफोसिस

22. टेक महिन्द्रा

23. नेस्ले इंडिया

24. टाटामोटर्स

25. महिन्द्रा एंड महिन्द्रा

26. आईटीसी

27. एचसीएल टेक्नोलॉजी

28. आईसीआईसीआई बैंक

29. इंडसइंड बैंक

30. पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन

सेंसेक्स और निफ्टी, गिरता और उठता कैसे है?

ये दोनो इंडेक्स एक्सचेंज में सूचीबद्ध शीर्ष कंपनियों के ऊपर आधारित होते हैं इसलिए अगर वे सभी आगे बढ़ते हैं तो निफ्टी और सेंसेक्स भी आगे बढते हैं और यदि वे सभी कंपनियां क्रैश करते हैं तो सेंसेक्स और निफ्टी भी क्रैश करते हैं।

• स्टॉक एक्सचेंज क्या है?

सरल शब्दों में कहें तो, सेंसेक्स और निफ्टी में शामिल कंपनियां ग्रो करती है तो सेंसेक्स और निफ्टी उठता है और यदि इनमें शामिल कंपनियां ग्रो नहीं करती है तो सेंसेक्स और निफ्टी गिरता है।

FAQs About What is Sensex and Nifty in Hindi

सेंसेक्स और निफ्टी में बेसिक अंतर क्या है?

सेंसेक्स और निफ्टी में बेसिक अंतर यह है की, निफ्टी में 50 कंपनियों और सेंसेक्स में 30 कंपनियों की हेल्प से मार्केट मूवमेंट का पता लगाया जाता है।

सेंसेक्स और निफ्टी में कौनसा पुराना है?

सेंसेक्स, निफ्टी से पुराना है। सेंसेक्स की शुरुआत 1986 में हुई थी।

सेंसेक्स क्या है?

सेंसेक्स, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का एक सूचकांक (इंडेक्स) है जो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध टॉप 30 कंपनियों के प्रदर्शन को ट्रैक करता है।

निफ्टी क्या है?

निफ्टी, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का एक सूचकांक (इंडेक्स) है जो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया पर सूचीबद्ध टॉप 50 कंपनियों के प्रदर्शन को ट्रैक करता है।

सेंसेक्स सूचकांक में कितनी कंपनियां हैं?

सेंसेक्स सूचकांक में 30 कंपनियां शामिल हैं।

निफ्टी सूचकांक में कितनी कंपनियां है?

निफ्टी सूचकांक में 50 कंपनिया शामिल है।

सेंसेक्स और और निफ्टी की बेस वैल्यू कितनी है?

सेंसेक्स की बेस वैल्यू 100 है और निफ्टी की बेस वैल्यू 1000 है।

Conclusion: What is Sensex and Nifty in Hindi

In sumarry, निफ्टी और सेंसेक्स बेंचमार्क इंडेक्स वैल्यूज हैं जिनका उपयोग शेयर बाजार के ओवरऑल प्रदर्शन को मापने के लिए किया जाता है।

Nifty नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा उपयोग किया जाने वाला इंडेक्स है, और Sensex बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज द्वारा उपयोग किया जाने वाला इंडेक्स है।

तो दोस्तों ये थी आपकी Sensex aur Nifty kya hai, सेंसेक्स और निफ्टी में क्या अंतर होता है? और What is Sensex and Nifty in Hindi जैसे सवालों के जवाब।

हम आशा करते हैं यह लेख आपको पसंद आया होगा। आप इसी तरह के और भी Article पढ़ना चाहते हैं तो wealtgif.com पर मौजूद बाकी पोस्ट को पढ़ सकते हैं।

संबधित लेख:

• BSE क्या है? 

• स्टॉक एक्सचेंज क्या होता है?

• NIFTY क्या है? What is NIFTY in Hindi

अन्य लेख:

• मेटा फोर्स बिजनेस रियल या फेक?

• जानें शेयर चैट ऐप से पैसे कैसे कमाएं

• पोर्टफोलियो मीनिंग इन हिंदी

Rate this post


This post first appeared on Wealth Gif, please read the originial post: here

Share the post

सेंसेक्स और निफ्टी क्या हैं? | What is Sensex and Nifty in Hindi

×

Subscribe to Wealth Gif

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×