Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Best Credit Card for IRCTC Lounge Access in India – बेस्ट रेलवे लाउन्ज क्रेडिट कार्ड

Best Credit Card for IRCTC Lounge Access: भारत में ऐसे कई क्रेडिट कार्ड हैं जो आपको railway lounge visit की सुविधा ऑफर करते हैं। वैसे ये फीचर आपको पहले सिर्फ premium credit cards में ही मिलता था लेकिन अब ये सुविधा आपको कई entry level क्रेडिट कार्ड्स में भी मिलने लगी हैं।

भारत में ऐसे कई पॉपुलर रेलवे लाउन्ज हैं जहाँ पर आपको खाने-पिने, wi-fi और आराम से बैठने की सुविधा मिलती हैं। ऐसे में अगर आप अक्सर रेल से यात्रा करते है तो आपके लिए IRCTC Railway Lounge Credit काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

भारत में SBI, HDFC, BOB, IDFC, ICICI Bank जैसे बड़े क्रेडिट कार्ड जारीकर्ताओं ने कई ऐसे क्रेडिट कार्ड लांच किये हैं जो आपको रेलवे लाउन्ज की सुविधा ऑफर करते हैं। आमतौर पर ये सभी ट्रेवल क्रेडिट कार्ड होते हैं। इसके अलावा ये क्रेडिट कार्ड आपको और भी कई तरह के लाभ ऑफर करते हैं।

चलिए, आज इस पोस्ट में Irctc Lounge Access ऑफर करे वाले क्रेडिट कार्ड्स के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Best Credit Card for Railway Lounge Access in India 2023

Credit Card Annual FeeRailway Lounge Benefits
IRCTC SBI Card Premier₹1499 + taxes8 complimentary railway lounge visits की सुविधा मिलती हैं
IRCTC HDFC Bank Credit Card ₹500 + taxes8 IRCTC Railway Lounge visit की सुविधा मिलती हैं
IRCTC SBI Platinum Credit Card ₹500 + taxes– कार्डहोल्डर को 1 साल में अधिकतम 4 railway lounge visit की सुविधा मिलती हैं
– टिकट बुक करने पर आपको 10% value back मिलता हैं
IRCTC BOB RuPay Credit Card ₹500 + taxes4 domestic railway lounge visit की सुविधा मिलती हैं
IDFC FIRST Select Credit Card Nil16 domestic airport lounge visit की सुविधा मिलती हैं
AU Bank Altura Credit Card ₹199 + taxes8 railway lounge visit की सुविधा मिलती हैं

Best Credit Card for IRCTC Lounge Access in India

जैसा की आपको पहले बताया की रेलवे लाउन्ज की सुविधा ऑफर करने वाले क्रेडिट कार्ड्स travel credit cards होते हैं, इसलिए अगर आप अक्सर यात्रा करते हैं तो आप इन क्रेडिट कार्ड से अपने ट्रेवल का अनुभव और भी अच्छा कर सकते हैं। यहां निचे आपको best airport lounge credit card की लिस्ट दी गयी हैं:

1. IRCTC SBI Card Premier

  • Card Name: IRCTC SBI Card Premier
  • Issuer: SBI Card
  • Network: VISA Signature
  • Type of Card: Premium
Apply Now

IRCTC SBI Card Premier एक co-branded क्रेडिट कार्ड हैं जिसे SBI ने irctc.co.in के साथ पार्टनरशिप करके लांच किया हैं। मार्केट में ऐसे कम ही क्रेडिट कार्ड्स हैं जो खासतौर पर रेलवे यात्रा पर शानदार लाभ प्रदान करते हैं और ये क्रेडिट कार्ड उन्हीं में से एक हैं।

इस क्रेडिट कार्ड की joining और annual fee ₹1,499 हैं और वेलकम गिफ्ट के तौर पर ये क्रेडिट कार्ड आपको 1500 reward points ऑफर करता हैं। इसके अलावा ये क्रेडिट कार्ड आपको irctc की वेबसाइट से टिकट बुक करने पर 10% value back ऑफर करता हैं।

अगर रिवॉर्ड पॉइंट्स की बात करें तो आपको ₹125 खर्च करने पर 3 reward points मिलते हैं। इसके अलावा इस क्रेडिट कार्ड से आप हर साल 5000 reward points प्राप्त कर सकते हो।

IRCTC SBI Card Premier Benefits & Features

1. Welcome Benefits

  • कार्डहोल्डर को वेलकम गिफ्ट के तौर पर 1500 reward points मिलते हैं, जो इस कार्ड की joining fee के बराबर होते हैं।
  • ये बोनस रिवॉर्ड पॉइंट्स 45 दिनों के अंदर आपके कार्ड के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं।

2. Value Back Benefits

इस क्रेडिट कार्ड से IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक करने पर आपको निम्न value back लाभ मिलते हैं:

  • AC1, AC2, AC3, AC CC टिकट बुक करने पर आपको reward points के रूप में आपको 10% value back मिलता हैं।
  • IRCTC से air ticket बुक करने पर आपको 5% value back मिलता हैं।
  • IRCTC से e-catering पर आपको 5% value back मिलता हैं।

3. Reward Points Benefits

Spend Category Reward Points
Dining, Utility Spends3 RPs/₹125
Non-fuel Retail purchases 1 RP/₹125

Reward Redemption:

  • रिवॉर्ड पॉइंट्स को आप SBI Rewardz की वेबसाइट पर जाकर कई श्रेणियों जैसे की शॉपिंग, गिफ्ट्स और वॉचर्स में रिडीम कर सकते हो।
  • 1 Reward Point = ₹1
  • रिवार्ड्स को रिडीम करने के लिए आपको ₹99 का पेमेंट करना होगा।

4. Milestone Benefits

Spend CategoryAmountReward Points
Travel₹50,0002500
Travel₹1,00,0005000
Annual Fee Waive₹2,00,000

5. Travel Benefits/Railway Lounge

  • कार्डहोल्डर को 1 एक साल में 8 complimentary railway lounge visits की सुविधा मिलती हैं।
  • IRCTC से रेलवे टिकट बुक करके आप 1% transaction charges बचा सकते हैं।
  • IRCTC से air ticket बुक करने पर आप 1.8% transaction charges बचा सकते हैं।

6. Insurance Benefits

ConditionInsurance Amount
Rail Accident Insurance₹10 लाख
Air Accident insurance₹50 लाख
Fraud Liability cover₹1 लाख

7. Other Benefits

  • भारत के सभी फ्यूल स्टेशनों पर ₹500 से ₹4000 के लेनदेन पर आपको 1% fuel surcharge waiver का लाभ मिलता हैं।
  • एक साल में ₹2 लाख खर्च करने पर इस कार्ड की annual fee माफ़ हो जाती हैं।

IRCTC SBI Card Premier Charges & Fee

Joining Fee₹1499 + taxes
Annual Fee₹1499 + taxes
Interest Rate3.50% प्रति महीना (42% प्रति वर्ष)
Add-on Card FeeNil
Foreign Currency Fee3.5%
Late Payment Charges
₹0 से ₹500 तक = शून्य
₹500 से ₹1000 तक = ₹400
₹1000 से ₹10,000 तक = ₹750
₹10,000 से ₹25,000 तक = ₹950
₹25,000 से ₹50,000 तक की राशि के लिए – ₹1,100
₹50,000 से अधिक की राशि के लिए – ₹1,300

IRCTC SBI Card Premier Pros & Cons

Pros:

  • AC टिकट पर आपको 10% value back मिलता हैं।
  • 8 railway lounge की सुविधा मिलती हैं।
  • फ्यूल, रिवॉर्ड पॉइंट्स और insurance का लाभ मिलता हैं।
  • Joining fee के बराबर वेलकम लाभ मिलते हैं।

Cons:

  • Departmental stores और grocery पर कोई लाभ नहीं मिलता हैं।
Best Credit Card for Priority Pass Membership

2. IRCTC HDFC Bank Credit Card

  • Card Name: IRCTC HDFC Bank Credit Card
  • Issuer: HDFC Bank
  • Network: RuPay
  • Type of Card: Entry Level
Apply Now

HDFC Bank ने IRCTC के साथ मिलकर इस क्रेडिट कार्ड की लांच किया हैं। IRCTC HDFC Bank Credit Card एक काफी पॉपुलर क्रेडिट कार्ड हैं जो आपको रेलवे लाउन्ज विजिट के अलावा काफी अच्छे रिवॉर्ड पॉइंट्स ऑफर करता हैं।

इस कार्ड के साथ वेलकम गिफ्ट के तौर पर आपको ₹500 का Amazon voucher मिलता हैं। इस क्रेडिट कार्ड के साथ आपको 8 IRCTC Railway Lounge विजिट की सुविधा मिलती हैं।

अगर रिवॉर्ड पॉइंट्स की बात करें तो IRCTCT की वेबसाइट पर ₹100 खर्च करने पर आपको 5 reward points मिलते हैं। इसके अलावा इस क्रेडिट कार्ड के साथ आपको SmartBuy से टिकट बुक करने पर 5% cashback भी मिलता हैं।

IRCTC HDFC Bank Credit Card Benefits & Features

1. Welcome Benefits

  • कार्डहोल्डर को वेलकम गिफ्ट के तौर पर ₹500 का Amazon voucher मिलता हैं।
  • इसके लिए आपको कार्ड जारी होने के 30 दिनों के अंदर ट्रांसैक्शन करना होगा।

2. Reward Points

Spend Category Reward Points
IRCTC Website 5 RPs/₹100
Other spend1 RP/₹100

Reward Points Redemption:

  • IRCTC app/website: 1 Cash Point = ₹1
  • Flight/hotel bookings: 1 Cash Point = ₹0.30

3. Cashback Benefits

  • HDFC Smartbuy का उपयोग करके अगर आप IRCTC ट्रैन टिकट बुक करते हो तो आपको 5% cashback मिलता हैं।

4. Railway Lounge Benefits

  • कार्डहोल्डर को इस क्रेडिट कार्ड के साथ एक साल में 8 IRCTC Railway Lounge visit की सुविधा मिलती हैं (एक quarter में 2 बार)।

5. Milestone Benefits

  • एक quarter में 30,000 खर्च करने पर आपको 500 का voucher मिलता हैं।

6. Other Benefits

  • Fuel Surcharge Waiver: कार्डहोल्डर को सभी फ्यूल स्टेशन पर 1% Fuel Surcharge waiver का लाभ मिलता हैं।
  • IRCTC Transaction Charge Waiver: IRCTC website या app से टिकट बुक करने पर 1% transaction चार्ज बचा सकते हैं।

IRCTC HDFC Bank Credit Card Charges & Fee

Joining Fee₹500 + taxes
Annual Fee₹500 + taxes
Interest Rate ₹3.6% per month
Add-on Card FeeNil
Forex Markup Fee₹3.5%
Cash Advance Fee2.5% (minimum ₹500)
Late Payment Charges
100 रुपये से कम: शून्य
₹100 से ₹500: ₹100
₹501 से ₹5001: ₹500
₹5001 से ₹10,001: ₹600
₹10,001 से ₹25,000: ₹800
₹25,001 से ₹50,000: ₹1,100
₹50,000 रुपये से अधिक: ₹1,300

IRCTC HDFC Bank Credit Card Pros & Cons

Pros:

  • कार्डहोल्डर को एक साल में 8 IRCTC Railway Lounge visit की सुविधा मिलती हैं।
  • IRCTC वेबसाइट या ऐप पर ₹100 खर्च करने पर आपको 5 reward points मिलते हैं।
  • HDFC Smartbuy से टिकट बुक करने पर 5% कैशबैक मिलता हैं।

Cons:

  • रिवार्ड पॉइंट्स को आप केवल टिकट्स के लिए इस्तेमाल कर सकते हो।
Best Credit Card For Hotel Booking

3. IRCTC SBI Platinum Credit Card

  • Card Name: IRCTC SBI Platinum Credit Card
  • Issuer: SBI Card
  • Network: VISA Platinum
  • Type of Card: Entry Level
Apply Now

IRCTC SBI Platinum Credit Card एक बहुत ही पॉपुलर क्रेडिट कार्ड हैं जो आपको काफी अच्छे लाभ ऑफर करता हैं। इस कार्ड को भी SBI ने IRCTC के साथ पार्टनरशिप करके लांच किया हैं। ये क्रेडिट कार्ड आपको ₹500 की joining fee के साथ मिल जाता हैं।

कार्ड के साथ वेलकम गिफ्ट के तौर पर आपको 350 बोनस reward points मिलते हैं। इसके अलावा IRCTC वेबसाइट से टिकट बुक करने पर 10% valueback भी मिलता हैं।

इन बेनिफिट्स के अलावा कार्डहोल्डर को fuel surcharge waiver जैसे लाभ भी मिल जाते हैं।

IRCTC SBI Platinum Credit Card Benefits & Features

1. Welcome Benefits

  • कार्डहोल्डर को वेलकम गिफ्ट के तौर पर 350 बोनस reward points मिलते हैं।
  • इसके लिए आपको कार्ड जारी होने के 45 दिनों के अंदर ₹500 का लेनदेन करना होगा।
  • इसके अलावा आपको ATM के पहले लेनदेन पर ₹100 का कैशबैक मिलता हैं।

2. Reward Benefits

  • Non fuel ट्रांसैक्शन पर ₹125 खर्च करने पर आपको 1 reward point मिलता हैं।
  • इस केटेगरी में टिकट बुकिंग भी शामिल हैं।

3. IRCTC Benefits

  • IRCTC के मोबाइल ऐप से AC1, AC2, AC3 and AC CC टिकट बुक करने पर आपको 10% value back मिलता हैं।
  • इसके अलावा IRCTC से टिकट बुक करके आप 1% transaction charge भी बचा सकते हैं।

4. Railway Lounge Benefits

  • कार्डहोल्डर को 1 साल में अधिकतम 4 railway lounge visit की सुविधा मिलती हैं।

5. Fuel Surcharge Waiver

  • कार्डहोल्डर को सभी फ्यूल स्टेशन पर 1% fuel surcharge waiver का लाभ मिलता हैं।

IRCTC SBI Platinum Credit Card Charges & Fee

Joining Fee₹500 + taxes
Annual Fee₹300 + taxes
Interest Rate3.5% per month
Add-on Card FeeNil
Forex Markup Fee3.5%
Cash Advance Charges 2.5% of transaction amount
Late Payment Charges ₹0 से ₹500 तक = शून्य
₹500 से ₹1000 तक = ₹400
₹1000 से ₹10,000 तक = ₹750
₹10,000 से ₹25,000 तक = ₹950
₹25,000 से ₹50,000 तक की राशि के लिए – ₹1,100
₹50,000 से अधिक की राशि के लिए – ₹1,300

IRCTC SBI Platinum Credit Card Pros & Cons

Pros:

  • रेलवे टिकट बुक करने पर 10% value back मिलता हैं।
  • एक साल में 4 railway lounge visit की सुविधा मिलती हैं।
  • सभी फ्यूल स्टेशन पर 1% fuel surcharge waiver का लाभ मिलता हैं।

Cons:

  • Insurance लाभ नहीं मिलते हैं।
  • Departmental और ग्रोसरी स्टोर पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलते हैं।
Best Credit Card for Golf in India

4. IRCTC BOB RuPay Credit Card

  • Card Name: IRCTC BOB RuPay Credit Card
  • Issuer: Bank Of Baroda
  • Network: RuPay
  • Type of Card: Entry Level
Apply Now

IRCTC BoB Credit Card एक co-branded क्रेडिट कार्ड है जिसे IRCTC और Bank of Baroda ने मिलकर लांच किया हैं। यह मुख्य तौर पर एक travel credit card हैं जो कार्डहोल्डर्स को railway lounge visits और reward points बेनिफिट्स प्रदान करता हैं।

एक साल में आपको 4 railway lounge visits का लाभ भी मिल जाता हैं और IRCTC पर टिकट बुक करने के लिए प्रति ₹100 पर आपको 4 reward points मिलते हैं। इसके अलावा कार्डहोल्डर्स को grocery, fuel और EMI पर भी काफी अच्छे बेनिफिट्स मिलते हैं। इन बेनिफिट्स के अलावा आप महंगे सामान की कीमत EMI में भी कन्वर्ट कर सकते हो।

अगर आप अक्सर railway से यात्रा करते है तो ये आपके लिए सबसे बेस्ट क्रेडिट कार्ड हैं।

IRCTC BOB RuPay Credit Card Benefits & Features

1. Welcome Benefits

  • वेलकम गिफ्ट के तौर पर आपको 1000 बोनस reward points मिलते हैं।
  • इसके लिए आपको कार्ड जारी होने के 45 दिनों के अंदर ₹1,000 का लेनदेन करना होगा।

2. Reward Points

Spend CategoryReward Points
IRCTC Website 40 RPs/₹100
Grocery & Departmental stores 4 RPs/₹100
Other category 2 RPs/₹100

3. Travel/Railway Lounge Benefits

  • कार्डहोल्डर को एक साल में 4 domestic railway lounge visit की सुविधा मिलती हैं।

4. Fuel Surcharge Waiver

  • कार्डहोल्डर को सभी फ्यूल स्टेशन पर ₹500 से ₹3000 के लेनदेन पर 1% fuel surcharge waiver का लाभ मिलता हैं।

5. Railway Surcharge Waiver

  • IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने पर आपको 1% transaction surcharge waiver का लाभ मिलते हैं।

IRCTC BOB RuPay Credit Card Charges & Fee

Joining Fee₹500 + taxes
Annual Fee₹350 + taxes
Interest Rate3.49 per month
Add-on Card feeNil
Forex Markup Fee3.5%
Late Payment Charges ₹0 से ₹500 तक = शून्य
₹500 से ₹1000 तक = ₹400
₹1000 से ₹10,000 तक = ₹750
₹10,000 से ₹25,000 तक = ₹950
₹25,000 से ₹50,000 तक की राशि के लिए – ₹1,100
₹50,000 से अधिक की राशि के लिए – ₹1,300

IRCTC BOB RuPay Credit Card Pros & Cons

Pros:

  • IRCTC से टिकट बुक करने पर 40 reward points मिलते हैं।
  • एक साल में 4 railway Lounge visit की सुविधा मिलती हैं।
  • Fuel surcharge waiver का लाभ भी मिल

Cons:

  • Insurance का लाभ नहीं मिलता हैं।
Best Credit Card for Hospital Bills

5. IDFC FIRST Select Credit Card



    This post first appeared on Loan Mafiya No.1 Finance Blog Of India, please read the originial post: here

    Share the post

    Best Credit Card for IRCTC Lounge Access in India – बेस्ट रेलवे लाउन्ज क्रेडिट कार्ड

    ×

    Subscribe to Loan Mafiya No.1 Finance Blog Of India

    Get updates delivered right to your inbox!

    Thank you for your subscription

    ×