Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

IRDA की एक और नयी पहल होम इन्शुरन्स के लिए लांच होगी एक ही स्टैण्डर्ड भारत गृह रक्षा इन्शुरन्स पालिसी यहाँ जाने खास बातें

जीवन बिमा और आरोग्य बिमा के क्षेत्र मे स्टैण्डर्ड बिमा पालिसी को लाने के के बाद अब IRDA भारत गृह रक्षा नाम की नयी स्टैण्डर्ड होम इन्शुरन्स पालिसी शुरू करने की योजना बनाई है। आपको बता दे की 4 जनवरी 2021 को IRDA की तरफ से इस पालिसी को लांच करने का  आदेश देने वाला सर्कुलर जारी किया गया था। 


भारत गृह रक्षा बिमा पालिसी एक स्टैण्डर्ड होम इन्शुरन्स पालिसी होगी जो की घर और बिल्डिंग के लिए होगी इस पालिसी को सभी जनरल इन्शुरन्स कंपनियों को 1 अप्रैल 2021 से शुरू करना अनिवार्य है। IRDA के तरफ से जारी किये गए सर्कुलर मे कहा गया है की इस प्रकार की स्टैण्डर्ड बिमा पालिसी लाने के मुख्या हेत बाढ ,भूकंप आग जैसे धोको से सुरक्षा प्रदान करना है। 


भारत गृह रक्षा स्टैंडर्ड होम इन्शुरन्स की खास बातें :

  • भारत गृह रक्षा एक स्टैण्डर्ड होम इन्शुरन्स जिसमे आग ,नैसर्गिक आपत्ति जैसे की बाढ़ ,चक्रवात ,सुनामी ,भूकंप ,के जरिये होने वाली हानि से सुरक्षा दी जाती है। 
  • 1 अप्रैल से सभी बिमा कम्पनिया इस नए प्लान को लांच करेगी हलाकि इसका नाम ,प्रीमियम और फीचर्स सभी एक जैसे हो रहेंगे। 
  • इसके आलावा इस पालिसी के जरिये चोरी ,आत्नकवादी हमला ,स्ट्राइक ,जैसे घटनाओ के समय घर को होने वाले नुकसान को भी कवर किया जाता है। 
  • आपको बता दे की इस पालिसी मे कवर की राशि 5 करोड़ तक की हो सकती है..
  • इस स्टैण्डर्ड इन्शुरन्स पालिसी मे घटना घटने के बाद 7 दिन तक का टाइम कवरेज होता है। 
  • भारत गृह रक्षा पालिसी मे दुर्घटना के बाद आपके घर को कवर किया जाता है इसके आलावा आपके घर के अन्य चीजों को भी बिना शर्त वित्तीय कवरेज प्रदान किया जाता है। 
  • हलाकि घर के बाकि चीजों के लिए कवरेज की राशि बिमा राशि के 20 फीसदी या फिर 10 लाख तक की हो सकती है। 
  •  लेकिन अगर आप आपके घर के अन्य चीजों के लिए इससे ज्यादा का कवरेज चाहते है तो अतरिक्त तरह से खरीद सकते है। 
  • घर के अन्य चीजों के आलावा आप आपके घर मे रक्खे कीमती जेवरात और आपके घर के लोगो को एक्सीडेंट कवर के तौर पर अतरिक्त ऑप्शनल कवरेज भी खरीद सकते है। 

MSME के लिए भी की  2 नयी बिमा पालिसी लांच :

  • IRDA ने होम इन्शुरन्स पालिसी के आलावा MSME क्षेत्र के लिए भी 2 नयी स्टैण्डर्ड बिमा पालिसी के लांच का एलान किया है। 
  • इसमे पहले पालिसी का नाम 1) भारत सूक्ष्म उद्यम सुरक्षा और 2) भारत लघु उद्यम सुरक्षा योजना ऐसा रक्खा गया है। 
  • इन बिमा पालिसी के जरिये MSME कारोबार को उनके कारोबार के बिल्डिंग ,मशीनरी ,स्टॉक और अन्य एसेट को कवरेज सुरक्षा मिलेगी। 
  • हलाकि MSME कारोबार को इसमे जोखिम का मूल्य कम से कम 5 करोड़ और ज्यादा से ज्यादा 50 करोड़ रुपये तक होगा। 
  • इन दोनों पालिसी मे कुछ अतरिक्तऑप्शनल कवर भी शामिल किये गए है जैसे की आर्किटेक्ट की फीस ,दुर्घटना के बाद मलबे को हटाने के खर्चा। 


This post first appeared on Personal Finance, please read the originial post: here

Share the post

IRDA की एक और नयी पहल होम इन्शुरन्स के लिए लांच होगी एक ही स्टैण्डर्ड भारत गृह रक्षा इन्शुरन्स पालिसी यहाँ जाने खास बातें

×

Subscribe to Personal Finance

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×