Last Updated :05:47 PM
मुंबई :केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री राम विलास पासवान जी ने सरकारी विभागो को इ मार्किट या फिर किसी अन्य तरीके से चीनी सामान नहीं खरीदने के निर्देश जारी किये है। जानकारी के मुताबक कॉन्फरेरशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स CAT ने सरकार से चीनी सामान पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की थी इसी के तहत सरकार ने इस निर्णय को लिया है।
आज की सुर्खियां। @IndianExpress pic.twitter.com/nQLX5sc1dz— Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) June 29, 2020
CAT की तरफ से किया गया फैसले का स्वागत :
- इस एलान के बाद CAT के राष्टीय मंत्री प्रवीण खंडेलवाल जी ने उपभोक्ता मामलो के मंत्री रामविलास पासवान को शुक्रिया कहा।
- उंहोने इसके बाद आगे कहा की इस एलान से न की सिर्फ चीनी सामान का बहिष्ख़ार करने के CAT अभियान को समर्थन मिलेगा बल्कि प्रधान मंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत अभियान भी आगे बढ़ सकेगा।
- उनका कहना है की इस तरह का आदेश अब सभी मंत्रालयों को जल्द से जारी होना चाहिए।
सरकार ने स्थानीय सामान को बढ़ावा देने के लिए GeM पर मेक इन इंडिया फ़िल्टर किया शुरू :
- केंद्र सरकार ने GeM इ मार्किट प्लेस पर रेजिस्ट्रेड होने वाले नए उत्पाद की मूल देश की जानकारी देना अनिवार्य का दिया है।
- अगर उत्पादक मूल उत्पाद के मूल देश की जानकारी नहीं देता है तो उसके प्रोडक्ट को GeM से हटा दिया जायेगा।
- इस तरह से अब पता चल जायेगा की नया रेजिस्ट्रेड उत्पाद कहा का है जिससे चीनी सामान नहीं खरीदने मे आसानी होगी।
- इसी समय स्थानीय प्रोडक्ट को बढावा देने के लिए भारत सरकार ने GeM पर मेक इन इंडिया फ़िल्टर सुविध शुरू की है।