Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

अब फॉर्म 26 AS मे सरकार ने किये है ये बदलाव ITR फाइल करने से पहले एक बार जरूरर चेक करे

Last Updated :10:20 PM 

मुंबई :भारत सरकार ने ITR फाइल करने के फॉर्म्स मे इस साल बोहोत सारे बदलाव किये है इसमे 7 नए ITR फॉर्म इनकम टैक्स इंडिया ने नोटिफाई किये थे। जो की आपके प्रोफेशन और टैक्स स्लैब के हिसाब से आपको भरने पड़ते है। इन बदलावों आलावा इस साल Form 26AS मे भी बोहोत सारे बदलाव इस साल  किये गए है। इस बार फॉर्म 26 AS मे आपके सभी तरह के आर्थिक व्यव्हार की भी जानकारी शामिल होगी इसके आलावा अब आपकी पर्सनल जानकारी जैसे की मोबाइल नंबर ,आधार कार्ड नंबर जन्मा तिथि भी शामिल की गयी है.

क्या है फॉर्म 26 AS ?

  • फॉर्म 26 AS मे आपका टैक्स डिडक्शन सोर्स और टैक्स कलेक्शन सोर्स मतलब TDS और TCS की जानकारी होती है। 
  • इसके आलावा इसी फॉर्म मे आपके भरे हुए टैक्स के और रिफंड टैक्स की जानकारी भी शामिल होती है। 
  • अगर आपने एडवांस टैक्स भरा है तो उसकी भी जानकारी यहाँ पर दिखाई जाती है। 
  • शेयर मार्किट म्यूच्यूअल फण्ड मे किये गए बड़े बड़े ट्रांजक्शन की भी जानकारी दिखाई जाती है। 

ऐसे डाउनलोड करे आपके फॉर्म 26 AS :

  • आप इनकम टैक्स इंडिया की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर फॉर्म 26 AS को डाउनलोड कर सकते है। 
  • यहाँ पर जाने के बाद आपको पैन कार्ड नंबर और पासवर्ड के जरिये लोग इन करना है। 
  • उसके बाद MY aAccount सेक्शन मे Form 26AS पर क्लीक करना है। 
  • एक नया पेज खुलेगा जो की TDS-CPC पोर्टल का होगा। 
  • इस नए पेज पर आपको वार्षिक टैक्स स्टेटमेंट दिखाया जायेगा। 
  • इसके बाद अस्सेस्मेंट साल सेलेक्ट करके उस उसे डाउनलोड करना होगा। 
  • इसके बाद आप फॉर्म 26AS को ऑफलाइन चेक कर सकते है। 

इस साल फॉर्म 26 AS मे हुए है ये नए बदलाव :

1 आपकी पर्सनल जानकारी :

  • इनकम टैक्स इंडिया की तरफ से इस साल फॉर्म 26AS को अपडेट किया गया है। 
  • इसमे अब आपकी पर्सनल जानकरी भी दिखाई जाती है जैसे की आपका आधार कार्ड नंबर,मोबाइल ,नंबर ,जन्मा तिथि ,मेल आय डी ,पैन कार्ड नंबर। 
  • इसके जरिये अब आपको पता चलेगा की आपका कौन सा मोबाइल नंबर और मेल आय डी  ITR के लिए रेजिस्ट्रेड है। 

2 आपके आर्थिक व्यवहारों की जानकारी :

  • आपको बता दे की अब फॉर्म 26 AS मे आपकी आर्थिक व्यवहारों की भी जानकारी दिखाई जाती है। 
  • जिसमे TDS TCS पहले से शामिल है। 
  • एडवांस टैक्स भरने की जानकारी भी पहले से दिखाई जाती है। 
  • अगर कोई रिफंड प्राप्त हुआ तो उसकी भी जानकारी मिलती है। 
  • इसके बाद अब आपके बाकि के व्यवहारों की जानकारी भी इस नए अपडेटेड फॉर्म शामिल हो जाएगी।
  • जिसमे बड़े बड़े कॅश व्यवहार की जानकारी फॉर्म 26 AS अब दिखेगी। 
  • इसके बाद अगर आप क्रेडिट कार्ड के जरिये बड़े आर्थिक व्यव्हार किये है तो उसकी भी जानकारी दिखाई जाएगी। 
  • 10 लाख से ज्यादा की राशि शेयर खरेदी और बिक्री का व्यव्हार भी आपको फॉर्म 26AS मे दिखाई देगा।


This post first appeared on Personal Finance, please read the originial post: here

Share the post

अब फॉर्म 26 AS मे सरकार ने किये है ये बदलाव ITR फाइल करने से पहले एक बार जरूरर चेक करे

×

Subscribe to Personal Finance

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×