Last Updated :04:02 PM
क्रेडिट :धान दुकान |
मुंबई :लॉक डाउन के बिच एक और राहत के योजना का एलान आज भारत सरकार की और से किया गया। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना मे केंद्र सरकार की और से अब नए 5 राज्यों को जोड़ने के एलान किया गया है। इससे पहले 12 राज्य पहले से शामिल है। अब उत्तर प्रदेश ,बिहार ,हिमाचल प्रदेश , पंजाब ,दीव दमन ,इन नए 5 राज्यों को भी इस योजना मे जोड़ा जा चूका है। इसके बाद अब इस योजना के तहत जोड़े जाने वाले राज्यों की संख्या 17 हो गयी है।
राम विलास पासवान जी ने ट्विटर के सहायता से इस बात की जानकारी दी।
- केंद्रीय खाद्य एव उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राम विलास पासवान जी ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के जरिये दी।
- इसमे कहा गया की नए 5 राज्यों को इस योजना मे शामिल किया गया है
- जल्द ही पुरे भारत देश को इस योजना मे शामिल किया जायेगा इस बात की भी जानकारी दी है।
1 जून 2020 से शुरू होगी योजना :
- 1 जून 2020 से इन 5 नए राजतो मे इसका प्रारभ होगा 12 राज्यों मे पहले से यह योजना शुरू है।
- इसके तहत किसी भी राज्य का आदमी दूसरे किसी भी राज्य मे राशन को ले सकेगा।
- इस योजना को एक राष्ट ,एक राशन कार्ड नाम दिया गया है।
- इस योजना मे दूसरे राज्य मे जाने के बाद नया राशन कार्ड बनवाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
- इस योजना के तहत आप दूर राज्य मे भी कही से भी राशन को ले सकेंगे।
- POS मशीन के जरिये आधार कार्ड लिंकिंग के सहायता से ऐसे लाभार्थिवो का पता लगाकर उनको इस योजना मे शामिल किया जायेगा।
- अभी महाराष्ट्र ,गुजरात ,आंध्र प्रदेश ,तेलंगाना ,हरियाणा ,राजस्थान ,कर्णाटक ,केरल ,जार खंड ,त्रिपुरा ,मध्य प्रदेश ,गोवा ,ये 12 राज्य इस योजना मे पहले से शामिल है।
वन नेशन वन राशन कार्ड योजना की दिशा में आज एक कदम आगे बढ़ाते हुए 5 और राज्यों- बिहार, यूपी, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दमन-दिऊ को इससे जोड़ा गया है। 1 जनवरी 2020 को कुल 12 राज्यों को आपस में जोड़ा गया था। आज से 17 राज्य Integrated Management of PDS से जुड़ गए हैं। @narendramodi— Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) May 1, 2020