New Delhi: अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरें महाराष्ट्र के किसानों की फडणवीस सरकार से वार्ता संपन्न हो गई हैं। सरकार ने किसानों की सभी मांगे मान ली है।
महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने किसानों की सभी मांगें मान ली हैं। सरकार ने लिखित में ये सभी मांगे मानी है। वार्ता के बाद किसानों का प्रतिनिधिमंडल आजाद मैदान में जमे किसानों के पास पहुंचा और बताया कि मुख्यमंत्री से किन-किन मुद्दों पर बात हुई। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि सरकार की ओर से किसानों को क्या आश्वासन मिला है।
इससे पहले महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से मुंबई के आजाद मैदान पहुंचा किसानों का प्रतिनिधिमंडल राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने के लिए विधानभवन के बाहर जुटा। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन ने कहा है कि आदिवासी जमीन को लेकर किसानों के बीच कुछ गलतफहमी है, जिसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि अब किसानों को धरने पर बैठने की कोई जरूरत नहीं है।
किसान और आदिवासी लोक संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए सुबह 4:30 बजे चूनाभट्टी के सोमैया मैदान से मुंबई के आजाद मैदान के लिए रवाना हुए। लोक संघर्ष मोर्चा की अगुवाई में किसान पहले दादर पहुंचे और फिर आजाद मैदान पहुंचे। अपनी मांगों को लेकर किसानों ने बुधवार को ठाणे में प्रदर्शन शुरू किया था।
करीब 6 महीने पहले किसानों ने मोर्चा निकाला था जिसे पूरा करने के लिए फडणवीस सरकार ने 6 महीने का वक्त मांगा था। फिलहाल महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है और अब देखना दिलचस्प होगा किसरकार इन किसानों के लिए क्या कुछ करती है या फिर फिर से एक बार इन्हें आश्वासन देकर अपने घर वापस भेजती है।
The post किसानों के प्रदर्शन के आगे झुकी महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार, सभी मांगों पर बनी सहमति appeared first on Live Desh.
Related Articles
The post किसानों के प्रदर्शन के आगे झुकी महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार, सभी मांगों पर बनी सहमति appeared first on Live India.
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here