Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

अभी-अभी: दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, निचले इलाकों से लोगों को हटाने का काम शुरू

New Delhi: रविवार सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 205.44 मीटर  पर पहुंच चुका है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि आज दोपहर 3 बजे यमुना का जलस्तपर 205.65 मीटर तक पहुंच जाएगा। अगर ऐसा होता है तो दिल्ली के निचले इलाके पानी में जलमग्न हो जाएंगे।

पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली में हो रही बारिश की वजह से जगह जगह जलभराव देखने को मिल रहा है। साथ ही अब निचले इलाकों में बाढ़ आने का खतरा मँडरा रहा है।

वहीं जहां बीते शनिवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा था। वह आज सुबह 6 बजे 205.44 मीटर के स्तर पर पहुंच चुका है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि आज दोपहर 3 बजे यमुना का जलस्तपर 205.65 मीटर तक पहुंच जाएगा। अगर ऐसा होता है तो दिल्ली के निचले इलाके पानी में जलमग्न हो जाएंगे।


जानकारी के लिए आपको बता दें, हरिय़ाणा के हथिनी कुंड से 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ जाने के बाद शनिवार देर रात को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई और बाढ़ से निपटने के इंतजामों का जायजा लिया. साथ ही लोगों को हरसभंव मदद देने की बात कहीं।

गौरतलब है कि दिल्ली में बाढ़ आने की आंशका को देखते हुए आपदा प्रबंधन के अधिकारियों को अलर्ट पर रख दिया गया है। साथ ही यमुना से सटे निचले इलाकों में बसे लोगों को हटाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया। इसके अलावा प्रशासन लोगों को यमुना से दूर रहने के लिए सतर्क कर रहा है.

The post अभी-अभी: दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, निचले इलाकों से लोगों को हटाने का काम शुरू appeared first on Bavaal.com | Top News |.

Share the post

अभी-अभी: दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, निचले इलाकों से लोगों को हटाने का काम शुरू

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×