New Delhi: कुछ लोग दूसरों के मन की बात तुरंत समझ लेते हैं। ये गुण कुछ खास राशि के लोगों में होता है। ज्योतिष के अनुसार 12 राशियां बताई गई हैं और सभी राशि के गुण अलग-अलग होते हैं।
Related Articles
कुछ लोग ज्यादा भाग्यशाली होते हैं तो कुछ लोग ज्यादा साहसी होते हैं। 12 में से 5 राशियां ऐसी हैं, जिनका दिमाग अन्य 7 राशियों से ज्यादा चलता है। इन 5 राशियों के लोग बहुत ही जल्दी दूसरों के मन की बातें समझ सकते हैं। यहां जानिए चंद्र राशि के आधार पर ये 5 राशियां कौन-कौन सी हैं। यहां बुद्धिमानी के स्तर के आधार पर राशियों का क्रम बताया गया है। ज्योतिष के अनुसार सबसे बुद्धिमान राशि है वृश्चिक।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग सबसे ज्यादा बुद्धिमान माने जाते हैं। इनके सोचने का तरीका दूसरों से काफी अलग होता है। ये लोग काफी चालाक होते हैं। बहुत आसानी से दूसरों के मन की बात समझ लेते हैं।
मेष राशि
बुद्धिमानी के मामले में ये राशि दूसरे नंबर पर आती है। ये हमेशा सतर्क रहते हैं और हर पल कुछ नया करने की योजना बनाते रहते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग बड़ी से बड़ी उलझन भी आसानी से सुलझा सकते हैं। इनके पास हर परेशानी का एक बेहतरीन उपाय होता है। अपने दिमाग के बल पर ये लोग अपनी और दूसरों की परेशानियां दूर कर लेते हैं।
धनु राशि
जिन लोगों की राशि धनु है, वे बुद्धिमानी के मामले में चौथे नंबर पर आते हैं। ये लोग सकारात्मक सोच रखते हैं। विपरीत हालातों में धैर्य नहीं खोते हैं और सही योजना बनाते हैं। दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग स्वभाव से गंभीर लेकिन बहुत बुद्धिमान होते हैं। ये लोग बुद्धिमानी के मामले में 5वें नंबर पर आते हैं। इस राशि के लोग दूसरों के दिमाग में क्या चल रहा है, समझने की क्षमता रखते हैं।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here