.
New Delhi: भारतीय नौसेना की ताकत कई गुना बढ़ाने जा रही है। दरअसल, ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल नौसेना की सबसे बड़ी शक्ति बन चुकी है। आपको बता दें कि पिछले दिनों ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था। इस मिसाइल के आधिकारिक रूप से शामिल किए जाने के बाद से ही नौसेना के अलग-अलग युद्धपोतों से इस मिसाइल का परीक्षण किया जा रहा है। ब्रह्मोस की बदौलत भारतीय नौसेना इतनी ताकतवर हो गई है कि वह किसी भी द्वीप को पल भर में तबाह कर सकती है। यह एक ऐसी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जो पाकिस्तान क्या, चीन की भी बोलती बंद कर देगी।
Related Articles
पिछले दिनों नौसेना के आईएनएस तेग से जमीन पर मार करने वाली ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया था। नौसेना के अंग्रिम पंक्ति के युद्धपोत आईएनएस कोलकाता, रणवीर और तेग क्लास के युद्धपोत इस मिसाइल से पहले ही लैस हैं। भारतीय नौसेना ने अभी तक ब्रह्मोस के पोत रोधी संस्करण का ही परीक्षण किया था। इस परीक्षण से भारत इस क्षमता वाले कुछ चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जिसके पास ऐसी क्षमता है।
भारतीय सेना में 2007 से ब्रह्मोस की जमीन पर मार करने वाली मिसाइल शामिल है। ब्रह्मोस मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर है। इस मिसाइल का कोई तोड़ नहीं है, क्योंकि इसकी रफ्तार रडार को भी चकमा दे देती है। भारत के पास जो ब्रह्मोस मौजूद है वह सुपरसोनिक है यानी इसकी स्पीड करीब एक किलोमीटर प्रति सेकेंड है। ये एक ऐसी मिसाइल है जो पनडुब्बी, युद्धपोत, लड़ाकू विमान आदि से दागा जा सकता है।
आपको बता दें कि भारत और रूस ने इसे संयुक्त रूप से मिलकर तैयार किया है। इसे विश्व की एकमात्र ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल माना जाता है जिसका निशाना अचूक है। अब दोनों देश मिलकर इसकी रेंज के साथ-साथ स्पीड बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। जब इसकी गति बढ़ जाएगी तब यह और भी घातक हो जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति के जरिये ये जानकारी दी।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here