ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
Rasgulla पश्चिम बंगाल के सबसे लोकप्रिय मीठे व्यंजनों में से एक माना जाता है। दुर्गा मां को भोग लगाने के लिए बंगाल की पारंपरिक डिश रसगुल्ला का ही इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको भी Rasgulla है पसंद तो आप इसे घर पर ही बना सकते हैं। कुछ लोगों को मीठा इतना पसंद होता है कि वो हर दिन बाज़ार से कुछ न कुछ मीठा खरीद कर लाते हैं। आज हम आपको Rasgulla बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसे बनाकर आप कुछ दिन के लिए घर पर रख सकते हैं और अचानक आए मेहमानों को भी खिला सकते हैं।
Related Articles
सामग्री
- दूध – 1 लीटर
- सिरका -1/4 कप
- पानी – 8 कप
- ठंडा पानी – 1 कप
- कॉर्न फ्लोर – 1/4 टी स्पून
- चीनी – 1 कप
- गुलाब जल – 1 टी स्पून
इस तरह बनाएं ‘Bengali Rasgulla’
- सबसे पहले दूध को एक पैन में डालकर उबालें।
- अब दूध में एक टेबल स्पून सिरके के साथ एक टेबल स्पून पानी मिलाकर डालते रहें। यह प्रकिया तब तक दोहराते रहे जब तक दूध न फट जाए।
- एक बार जब दूध फट जाए तो गैस बंद करके तुरंत उसमें ठंडा पानी मिला दें।
- अब दूध में 1 और 1/2 कप पानी मिलाकर उसे अच्छे से सैटल होने के लिए छोड़ दें।
- अब दूध से पानी अलग करके करीब 1 घंटे के लिए इसे छोड़ दें, ताकि इसका पूरा पानी निकल जाएं।
- दूध से अलग हुए छैने को मिक्सी जार में कॉर्न फ्लोर के साथ डालकर इसका पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को प्लेट में निकालकर हथेलियों की मदद से अच्छे से मैश करें।
- अब इस मिश्रण का अच्छा सा आटा लगा लें।
- आटे को छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर बराबर हिस्सों में बांट लें।
- एक पैन को गर्म करके उसमे चीनी मिलाएं।
- इसके तुरंत बाद इसमे 6 कप पानी मिला दें। इसे ढककर मध्यम आंच पर पकाएं, जब तक चीनी घुल न जाए।
- जब चाश्नी उबलने लगे तो, इसमें छैने से बनी बॉल्स डाल दें।
- अब इन बॉल्स को ढककर चाश्नी में 10-15 मिनट और पकने दें। 10-15 मिनट बाद गैस बंद करके दें।
- इसके बाद रसगुल्लों में गुलाब जल डालकर, इन्हें 3-4 घंटों के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
- रसगुल्ले बनकर तैयार हैं।