ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
हर साल Ganesh Chaturthi का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। 10 दिनों के लिए गणेशोत्सव में लोगों के घर तरह तरह के पकवान बनाए जाएंगे, तो क्यों ना इस बार आप बप्पा के भोग के लिए Puran Poli तैयार करें। महाराष्ट्र की फेमस Puran Poli खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होती है और गणपति जी को भोग लगाने के लिए ये परफेक्ट भी है।
सामग्री
- इलायची – 3 हरी
- आटा – 1 कप
- चीनी – 1 कप
- नमक – एक चुटकी
- दूध – 4 चम्मच
- चावल का आटा – 2 चम्मच
- चने की दाल – डेढ़ कप
- घी – आधा कप
- पानी – 1/4 कप
- तेल
- जायफल – आधा चम्मच पिसा हुआ
इस तरह बनाएं ‘Puran Poli’
- सबसे पहले, आटा लगाएं और उसे एक घंटे के लिए साइड रख दें। अब चने की दाल को प्रेशर कुकर में उबाल लें और फिर उसे छान के एक तरफ रखें।
- अब एक पैन को गर्म करें और उसे मध्यम आंच पर सेकें और फिर गैस बंद कर ठंडा होने दें।
- फिर एक पैन में चीनी और आधा चम्मच घी मिलाएं और चलाते रहें।
- धीमी आंच पर इस मिश्रण को सोफ्ट और स्टिकी होने तक पकाएं।
- पकने के बाद एक तरफ रखें। अब आटे में नमक, पानी और तेल मिलाएं (ध्यान दें कि ये थोड़ा थोड़ा कर के मिलाएं)
- दाल और चीनी के मिश्रण को मिक्सर में डालें, अच्छी कंसीसटेंसी के लिए थोड़ा सा दूध मिलाएं। अब इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और अच्छे से पीसें।
- अब थोड़ा सा आटा और दाल के मिश्रण की थोड़ी बड़ी गांठ लें। फिर आटें की दो लोई बेलें और उस पर चावल का आटा छिड़कें।
- कम से कम 6 से 7व इंच के बेलें। बेली हुई लोई को दाल के मिश्रण से गोल करके, किनारों पर आधा इंच छोड़ कर दूसरी लोई से ढक दें। फिर इसे बेलें।
- अब तवे को गर्म करें और उस पर घी लगाएं। अब Puran Poli डाल दीजिए।
- अब दबाते हुए पलटते रहे। दोनों तरफ से अच्छे से पकाएं। Puran Poli तैयार है।