दिमाग तेज़ कैसे करें, जानें घरेलू उपाय, दवा और नुस्खे
याददाश्त बढ़ाने और दिमाग तेज करने के घरेलू उपाय : दिमाग को अंग्रेजी में Brain कहते है| दिमाग हमारे शरीर के जरुरी हिस्सों में से एक है| दिमाग से हम काम करते है और दिमाग ही शरीर के सभी अंगो को कण्ट्रोल में रखता है| दिमाग सही तरीके से काम करे, इसके लिए हैल्थी फ़ूड खाने चाहिए| कुछ विशेष प्रकार के फ़ूड होते है, जो दिमाग के लिए बहुत लाभकारी होते है|
Related Articles
इस पोस्ट में हम आपको दिमाग के लिए बेस्ट हैल्थी फ़ूड के बारे में जानकारी देंगे| रोज अपनी डाइट में इन फ़ूड को शामिल करने से आपका दिमाग तेज होगा| ये फ़ूड खाने से दिमाग से जुडी सभी प्रकार की बीमारियां भी दूर हो जायेगी| निचे कुछ दिमाग के लिए हैल्थी फ़ूड बताये जा रहे है| इन फ़ूड के सेवन से दिमाग स्वस्थ रहेगा और फ़ास्ट काम करेगा|
दिमाग के लिए हैल्थी फ़ूड (Healthy Food for Brain in Hindi)
अलसी के बीज (Linseed Seed) – अगर आप अपने दिमाग को तेल बनाना चाहते है, तो रोजाना अलसी के बीजो का सेवन या असली के बीज का पाउडर का सेवन थोड़ी थोड़ी मात्रा में करे| अलसी के बीजो में फाइबर और प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है, जिसके कारण असली के बीजो का सेवन करने से दिमाग तेज होता है| दिमाग तेज बनाने के लिए थोड़ी मात्रा में इसके बीजो का सेवन रोज करे| आप अलसी के बीज के पाउडर को दाल, सब्जी, सुप और दही जैसी चीजों में डालकर खा सकते है|
ब्लूबेरी (Blueberry) – ब्लूबेरी में एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पायी जाती है, इसीलिए यह फल ब्रेन के लिए बेस्ट फ़ूड माना जाता है| ब्लूबेरी का रोजाना सेवन उम्र बढ़ने के साथ दिमाग की कमजोर हुयी ताकत के असर को धीमा कर देता है| खाने में स्वादिष्ट लगने वाला यह फल मार्किट में आसानी से मिल जाता है|
मछली (Fish) – अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन है, तो मछली जरूर खाये| मछली ब्रेन के लिए बहुत अच्छा आहार है, इसीलिए मछली को ब्रेन फ़ूड भी कहते है| मछली खाना जितना लाभकारी है, उतना अधिक ही मछली का तेल| मछली के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हमारे ब्रेन के लिए बहुत लाभकारी है| मछली का तेल इस्तेमाल करने से ना केवल आपका दिमाग तेज होगा, बल्कि ये आपको लम्बे समय तक सुन्दर और जवान बनाने में भी मदद करेगा|
पालक (Spinach) – पालक में फोलेट, लुटेन और बीटा कैरोटीन नामक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते है| ये सभी तत्व हमारे दिमाग (Brain) के लिए बहुत लाभकारी होते है| पालक को ब्रेन का सुपर फ़ूड भी माना जाता है| पालक में फ्लेवोनोइड शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है| यह शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट दिमाग को फ्री-रेडिकल से बचाता है और बच्चो में उम्र से जुडी गिरावट को कम करने में मदद करता है| पालक में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो दिमाग के लिए बहुत लाभकारी है| पालक शरीर में खून की कमी भी दूर करता है|
अखरोट (Walnut) – अगर आप अपने दिमाग को तेज बनाना चाहते है, तो रोजाना अखरोट खाये| एक शोध के अनुसार रोजना एक मुट्ठी अखरोट खाने से दिमाग 19 % तक बढ़ जाता है| इसके साथ ही अखरोट खाने से दिमाग की नसें तेज हो जाती है| जिससे आप किसी भी चीज को लम्बे समय तक याद रख सकते है| ऐसे में अखरोट का रोजाना सेवन हमारे दिमाग के लिए बहुत लाभकारी है| जाने – अखरोट के अन्य फायदे
केला (Banana) – अगर आप अपने ब्रेन की पॉवर को बढ़ाना चाहते है, तो रोजाना एक केला खाये| अपोलो हॉस्पिटल की डाॅ. विधि विजयवर्गीय के अनुसार केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे न्यूट्रिएंट्स होते है, जो हमारे ब्रेन की पॉवर बढ़ाने में मदद करते है| केले का रोजाना सेवन करने से दिमाग की काम करने की शक्ति और ग्रोथ बढ़ती है| आप केले का शेक बनाकर भी पी सकते है|
दही (Curd) – दही नियमित सेवन हमारे ब्रेन के साथ साथ पुरे शरीर के लिए भी लाभकारी है| दही में मौजूद अमीनो एसिड दिमाग की मैमोरी पॉवर को बढ़ाता है और दिमागी तनाव को दूर रखता है| रोजाना खाने के साथ एक कटोरी ताजी दही खाने की आदत डाले| दही खाने से पेट भी साफ रहता है|
चाय (Tea) – रोजाना एक से दो कप चाय पीना भी दिमाग के लिए लाभकारी है| चाय में पॉलीफेनोल पाया जाता है| पॉलीफेनोल दिमाग को संतुलित और शांत बनाता है| चाय पीने से सर दर्द और आलस दूर होता है| आजकल अनेक प्रकर की चाय मार्किट में उपलब्ध है| ध्यान रहे एक दिन में केवल एक या दो कप चाय ही पियें| चाय का अधिक सेवन शरीर के लिए हानिकारक होता है|
सेब (Apple) – सेब ब्रेन के लिए सबसे अच्छा फ़ूड है| अगर आप मस्तिष्क की कमजोरी दूर करना चाहते है, तो रोजाना एक सेब खाये| लाल सेब ब्रेन के लिए विशेष रूप से उपयोगी होता है| लाल सेब में विशेष प्रकार के रसायन पाये जाते है| ये रसायन ब्रेन को डैमेज होने से बचाते है| अगर आप रोज एक सेब खाते है, तो आपमें उम्र बढ़ने के साथ दिमागी कमजोरी के लक्षण धीमे हो जायेगे| रोजाना एक सेब अपनी डाइट में शामिल करना ना भूले|
किशमिश (Raisins) – अगर आप अपने ब्रेन के तेज करना चाहते है, तो रोजाना किशमिश का सेवन करे| किशमिश खाने से मेमोरी तेज होती है और ध्यान भी बढ़ता है| अगर आप रोजाना एक मुट्ठी किशमिश खाते है, तो आपकी याददाश्त भी तेज होती है|
हल्दी (Turmeric) – खाने में इस्तेमाल की जाने वाली हल्दी कितनी गुणकारी है, ये आप सोच भी नहीं सकते| हल्दी का सेवन करने से डिप्रेशन से छुटकारा मिलता है और याददाश्त तेज होती है| एक शोध के अनुसार हल्दी में मौजूद कुरकुमिन नामक तत्व आपकी याददाश्त को 30 % तक बढ़ा सकता है| यह तत्व दिमाग को तेज बनाता है, और दिमाग की सोचने और समझने की शक्ति को और मजबूत बना देता है|
जैतून का तेल (Olive oil) – अगर आप अपने ब्रेन की पॉवर को बढ़ाना चाहते है, तो रोजाना जैतून का तेल इस्तेमाल करे| जैतून का तेल जैतून का तेल संज्ञानात्मक हानि को कम करता है और दिमाग पर अच्छा असर डालता है| पॉलीफिनॉल और फैटी एसिड युक्त जैतून का तेल ब्रेन पॉवर को बढ़ाता है और ब्रेन और जोड़ो की सूजन को कम कर देता है| 2013 में अमेरिकन केमिकल सोसायटी द्वारा किये गये एक शोध के अनुसार शुद्ध जैतून का तेल डिमेंशिया और अल्जाइमर से जुडी दिमाग की कमजोरी को दूर कर देता है| ऐसा जैतून के तेल में मौजूद फीनॉलिक(phenolic) तत्व के कारण होता है|
पुदीना (Peppermint) – पुदीना खाने से दिमाग तेज और एकाग्र होता है| अगर आप अपने दिमाग को तेज बनाना चाहते है, तो पुदीने का सेवन रोजाना करे| पुदीने की चटनी बना कर खा सकते है| चाय में भी पुदीना डालकर इसका इस्तेमाल कर सकते है| पुदीना गर्मी को शांत करने और उल्टी रोकने में भी उपयोगी है|
एवोकाडो (Avocado) – एवोकाडो खाने के अनेक फायदे है| एवोकाडो का सेवन हमारे ब्रेन के लिए भी अच्छा होता है| एवोकाडो में फैट भरपूर मात्रा में पाया जाता है| यह फैट हमारे ब्रेन के लिए अच्छा होता है और यह हमारे दिमाग तक ब्लड फ्लो को बेहतर करता है|
चॉकलेट (Chocolate) – बच्चो और लड़कियों को जो चीज सबसे अधिक पसंद है, वो है चॉकलेट| खाने में टेस्टी लगने के साथ साथ चॉकलेट खाने के अन्य कई फायदे भी है| चॉकलेट का सबसे बड़ा फायदा ये है, कि यह हमारे दिमाग के लिए बहुत अच्छी होती है| चॉकलेट खाने से दिमाग तक खून का दौरा तेजी से पहुँचता है| चॉकलेट खाने से तनाव दूर होता है और मूड भी अच्छा रहता है|
नारियल तेल (Coconut oil) – नारियल के तेल में फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जिसके कारण इसका सेवन हमारे ब्रेन और शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है| कैल्शियम की अधिक मात्रा होने के कारण यह हमारी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है| ब्रेन को तेज बनाने के लिए खाना नारियल तेल में बनाये| नारियल तेल से सर की मालिश करने से दिमाग शांत होता है, और मानसिक तनाव भी दूर होता है|
शतावरी (Shatavari) – अगर आप अपने दिमाग को तेजी और स्वस्थ रखना चाहते है, तो शतावरी का नियमित सेवन करे| शतावरी में फोलेट पाया जाता है, जो दिमाग को स्वस्थ बनाता है और डिप्रेशन दूर करता है| शतावरी में मौजूद पोषक तत्व मानसिक तनाव को दूर रखते है, जिससे मन और दिमाग शांत रहता है|
चेरी (Cherry) – अगर आप अपने दिमाग को तेज बनाना चाहते है, तो रोजाना चेरी खाये| चेरी लाल रंग का दिखने वाला स्वादिष्ट फल है| यह दिमाग को तेज बनाने वाला सामान्य फल है, जिसे हमें रोजाना खाना चाहिए| चेरी एक ऐसा फल है, जो भारत में बहुत कम पाया जाता है, लेकिन कई सुपर मार्किट या ऑनलाइन आप इसे आसानी से खरीद सकते है|
स्ट्रॉबेरी (Strawberry) – स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण स्ट्रॉबेरी खाने से मेमोरी लॉस जैसी दिमाग से जुडी बीमारी दूर होती है| स्ट्रॉबेरी मार्किट में आसानी से मिल जाती है और खाने में भी अच्छी लगती है|
अंडा (Egg) – अंडे में कोलिन, विटामिन और ओमेगा -3 फैटी एसिड जैसे अनेक प्रकार के तत्व होते है| ये सभी तत्व हमारे ब्रेन के लिए अच्छे होते है| अंडा खाने से मेमोरी और संज्ञानात्मक शक्ति में सुधार होता है| यह दिमाग को तेज बनाकर सिगनल को ब्रेन तक आसानी से पहुंचाता है| रोजाना अपनी डाइट में दो अंडे जरूर शामिल करे|
ब्रॉकली (Broccoli) – ब्रॉकली एक हरी सब्जी है, जो हमारे दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद है| ब्रॉकली में विटामिन के भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे ब्रेन के काम करने की शक्ति को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है| ब्रॉकली को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए|
टमाटर (Tomatoes) – टमाटर हमारे ब्रेन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है| टमाटर बाजार में आसानी से और बहुत सस्ती कीमत पर मिल जाता है| टमाटर में मौजूद लाइकोपीन पावर फुल एंटीऑक्सीडेंट होता है| यह एंटीऑक्सीडेंट ब्रेन की सेल्स को डैमेज होने और शरीर को फ्री रैडिकल्स से बचाता है| रोजाना टमाटर को अपने आहार में शामिल करना चाहिए| टमाटर को सलाद के रूप में कच्चा खाने से अधिक फायदा होता है|
लाल अंगूर (Red Grapes) – दिमाग के लिए अंगूर बहुत लाभकारी है| अंगूर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसीलिए इसके सेवन से मेंटल एनर्जी बढ़ती है| अंगूर खाने से याददाश्त तेज होती है और दिमाग फ्रेश होता है| अंगूर मार्किट में आसानी से मिलने वाला फल है और सेहत के लिए हर प्रकार से लाभकारी है|
ओट्स (Oats) – ओट्स ब्रेन और मानसिक स्वास्थ्य के विकास के लिए बहुत उपयोगी है| ओट्स में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो ब्रेन तक एनेर्जी पहुंचाने का काम करता है| ओट्स का सेवन करने से शरीर को लम्बे समय तक ऊर्जा मिलती है| अगर आप अपना ध्यान बढ़ाना और मेमोरी तेजी करना चाहते है, तो रोजाना ओट्स को फलो में मिलाकर खाये|
चुकंदर (Beetroot) – ब्रेन के लिए चुकंदर सुपर फ़ूड माना जाता है| चुकंदर में मौजूद कोलिन तत्व ब्रेन की याद करने की शक्ति को बढ़ाता है, जिससे हमारी मेमोरी तेज होती है| चुकंदर का सेवन करने से दिमाग में ऑक्सीज़न का प्रवाह सुचारु रूप से होता है, जिससे दिमाग में रक्त संचार सही तरीके से होता है| चुकंदर में विटामिन बी अधिक मात्रा में पाया जाता है| यह दिमाग को तुरंत सिंगनल भेजने में मदद करता है और मेमोरी को तेज बनाता है| चुकंदर का सेवन सलाद के रूप में रोजाना करना चाहिए|
अगर आप अपने दिमाग को तेज करना चाहते है, और Brain Tez Karne Ka Tarika खोज रहे है, तो अपने आहार ये ये सभी फल और सब्जी जरूर शामिल करे| अगर आपके पास किसी ऐसे सुपर फ़ूड की जानकारी है, जो ब्रेन के लिए अच्छा है, तो उसके बारे में हमें कमेंट के माध्यम से बताये| हमारी पोस्ट आपको कैसी लगी और इस पोस्ट से आपको कितना फायदा हुआ, इसके बारे में भी हमें बताना ना भूले|
ये भी पढ़े –
चुकंदर के फायदे
दालचीनी के फायदे
कपालभाती प्राणायाम के फायदे
मोरिंगा के फायदे
सहजन के फायदे
दौड़ने के फायदे
The post बच्चों का दिमाग तेज़ कैसे करें : दिमाग तेज करने का सबसे आसान घरेलू उपाय appeared first on Ilaj Nuskhe.