Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

मलेरिया का खात्मा करेगी ये भारतीय कंपनी, जानिये

मलेरिया का खात्मा करेगी ये भारतीय कंपनी, जानिये

जयपुर | दुनिया में मलेरिया बहुत ही खतरनाक रूप से फैल रहा है इसके करण से दुनिया में कई लोग मौत के मुंह में जा रहे है| दुनिया के सारे वैज्ञानिक इससे निपटने के लिए बहुत से प्रयास कर रहें है| इससे निपटने के लिए भारत के सबसे बड़े औद्योगिक घराना भी काम कर रहा है| जी हां टाटा समूह इस समस्या से निपटने के लिए एक प्रोजेक्ट शुरू कर रहें| आपको बता दे कि टाटा समूह जिस तरह अपने उत्पादों की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं करता है, उसी तरह नैतिक मूल्यों से भी टाटा समूह का गहरा जुड़ाव रखता है |

हाल ही खबर मिली है कि टाटा समूह ने देश भर से मलेरिया का नामोनिशान मिटाने का संकल्प लिया है| आपको बता दे कि इसके लिए टाटा ग्रुप की सामाजिक कार्यों से जुड़ी ईकाई टाटा ट्रस्ट्स ने एक विस्तृत योजना बनाई है जो कि इस समस्या से लोगों के निजात दिलायेंगी| जानकारी के मुताबिक बता दे कि इस अभियान के तहत नई आनुवंशिक संपादन तकनीक की मदद से देश में पाए जाने वाले सभी मच्छरों के डीएनए बदल दिये जाएंगे, ताकि वो बीमारी फैलाने के काबिल ही ना बचे| पहले ही बता दे कि इस तकनीक की मदद से मच्छरों को मारने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी| टाटा ने बताया कि पोलियो की तरह देश से मलेरिया का भी खात्मा हो सकेगा |

जानकारी मिली है कि बिल गेट्स ने भी इसी तरह का एक अभियान अमेरिका में चलाया है, जिसमें मच्छरों का खात्मा किया जाएगा| टाटा ट्रस्ट्स ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया के साथ मिलकर एक डील की है जो कि टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ जेनेटिक्स ऐंड सोसाइटी और बेंगलुरु में इंस्टिट्यूट ऑफ स्टेम सेल बायॉलजी ऐंड रिजेनरेटिव मेडिसिन (इनस्टेम) स्थापित करने के लिए टाटा समूह आने वाले 5 सालों में 7 करोड़ डॉलर यानी के करीबन 458 करोड़ रुपये का निवेश करेगी |

The post मलेरिया का खात्मा करेगी ये भारतीय कंपनी, जानिये appeared first on Rojgar Rath News.



This post first appeared on Rojgarrath News, please read the originial post: here

Share the post

मलेरिया का खात्मा करेगी ये भारतीय कंपनी, जानिये

×

Subscribe to Rojgarrath News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×