नई दिल्ली | रिटायरमेंट के बाद के खर्चों के लिए अक्सर लोग देर से सोचना शुरू करते हैं| कई लोग तो इसे गंभीरता से लेते ही नहीं हैं| इसके चलते रिटायरमेंट के बाद कई मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं| तैयारी अच्छी हो तो रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी का भरपूर मजा लिया जा सकता है| जैसे चाहे वैसे अपने रिटायरमेंट का मजा लिया जा सकता है| इसके लिए जरूरी है कि नौकरी के शुरुआती दौर से ही सेविंग्स की आदत डाल ली जाए| कई ऐसे विकल्प हैं जिनका इस्तेमाल आप सेविंग्स के लिए कर सकते हैं| आइये जानते हैं उन विकल्पों के बारे में-
Related Articles
ऐसे करें रिटायरमेंट की फाइनेंशियल प्लानिंग
रिटायरमेंट के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग की शुरूआत जल्द से जल्द करने की कोशिश करें| रिटायरमेंट की फाइनेंशियल प्लानिंग की शुरूआत आप फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी से भी कर सकते हैं| रिटायरमेंट के बाद निश्चित आय के लिए एफडी एक अच्छा विकल्प है| यह सुरक्षित भी है और सुविधाजनक भी है| अलग-अलग बैंको में एफडी पर मिलाने वाले ब्याज दर भी अलग ही होती है |
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम
रिटायरमेंट की फाइनेंशियल प्लानिंग करने के लिए सीनियर सि़टीजन सेविंग्स स्कीम भी एक अच्छा विकल्प है| इस स्कीम में 60 साल की उम्र के बाद निवेश किया जा सकता है| इसके अलावा अगर किसी कर्मचारी ने वॉलेन्टरी रिटायरमेंट सर्विस (VRS) ली है तो वे 55 साल की उम्र से इसमें निवेश कर सकते हैं| इसमें एक व्यक्ति 15 लाख रुपये तक का अधिकतम निवेश कर सकता है| इसमें निवेश पर आयकर में छूट मिलती है |
पीपीएप पैसे बचाने का अच्छा विकल्प
पीपीएप पैसा बचाने के लिए बेहतरीन विकल्पों में से एक है| इसमें सिर्फ पैसा जमा करना है और इस पर ब्याज लेना है| पीपीएफ डेट में सबसे अच्छा विकल्प है और इसका ब्याज पूरा टैक्स फ्री होता है| इसकी ब्याज दर 8.7 फीसदी है| आप बैंक ऑर पोस्ट ऑफिस से पीपीएफ खोल सकते हैं| सुरक्षित निवेश का जरिया है| अगर आप निचले टैक्स स्लैब में आते हैं तो लॉन्ग टर्म डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं| इसमें ब्याज दर 11-12 फीसदी तक भी मिल सकता है |
The post रिटायरमेंट के बाद भी चाहिए इनकम, तो करना होगा ये काम appeared first on Rojgar Rath News.