Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

तुलसी का पौधा घर में इस खास जगह लगाना चाहिए, फायदे जानेंगे तो अाप भी करेंगे ऐसा

...

New Delhi: अधिकांश हिंदू घरों में तुलसी का पौधा जरूर होता है। तुलसी घर के आंगन में लगाने की प्रथा हजारों साल पुरानी है। तुलसी को देवी का रूप माना जाता है। साथ ही मान्यता है कि तुलसी का पौधा घर में होने से घर वालों को बुरी नजर प्रभावित नहीं कर पाती और अन्य बुराइयां भी घर और घरवालों से दूर ही रहती है। मगर तुलसी को यदि घर में कुछ खास जगह लगाया जाए तो इसका प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है। 

आइए जानते हैं तुलसी को घर में कहा और कैसे लगाना माना गया है फायदेमंद...

घर के आंगन में तुलसी का पौधा ठीक दरवाजे के सामने होना चाहिए। यदि मुख्यदरवाजे के ठीक सामने तुलसी का पौधा लगाया जाए तो घर की पवित्रता बनी रहती है। विष्णुपुराण के अनुसार यदि मुख्यद्वार के सामने लगे तुलसी के पौधे को जल चढ़ाने और उसके सामने दीया लगाने से घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसका मुख्य कारण है इससे घर की वायु शुद्ध होती है और घर के सदस्य को संक्रामक बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ता है। वास्तु दोष भी दूर हो जाते हैं व पितृ दोष की भी शांति होती है।

ठाकुरजी के भोग में तुलसी

तुलसी का पौधा घर में लगाने का एक मुख्य कारण ये भी है कि इसके बिना ठाकुरजी को भोग नहीं लगता है। इस प्रथा के पीछे धार्मिक और वैजानिक दोनों कारण है। धार्मिक ये कि तुलसी ठाकुर जी को अतिप्रिय है और वैज्ञानिक कारण ये है कि इसके नियमित सेवन से कैंसर और दमा सहित अनेक असाध्य रोग दूर रहते हैं।

उत्तर-पूर्व कोने में तुलसी का पौधा

घर के उत्तर पूर्वी कोने में तुलसी का पौधा लगाने से कई तरह के वास्तुदोष दूर होते हैं। दरअसल, वास्तुशास्त्र में घर के इस कोने को सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना गया है। इस कोने को जितना साफ-सुथरा रखा जाए। घर की सकारात्मक ऊर्जा में उतनी ही बढ़ोतरी होती है। इसलिए इस कोने में तुलसी लगाना बहुत अच्छा माना गया है।

Share the post

तुलसी का पौधा घर में इस खास जगह लगाना चाहिए, फायदे जानेंगे तो अाप भी करेंगे ऐसा

×

Subscribe to विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×