....
New Delhi: जाइंट होगवीड - ये गाजर की प्रजाति का वो पौधा है, जो कि 'किलर ट्री' के नाम से भी फेमस है। इस खतरनाक और दिखने में बेहद खूबसूरत लगने वाले पौधे का वैज्ञानिक नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम है। ये पौधा ज्यादातर न्यूयॉर्क, पेंनसेल्वेनिया, ओहियो, मेरीलैण्ड, वाशिंगटन, मिशिगन और हेम्पशायर में पाया जाता है।
Related Articles
ये पौधा इतना खतरनाक है कि इसे छूने भर से हाथों पर छाले या फफोले पड़ जाते हैं। ये छाले या फफोले मवाद भरे होते हैं। कहा जाता है कि कभी-कभी इसे छूने के 48 घंटे के भीतर इसका खतरनाक ऐसा असर होता है कि लोगों को ठीक होने में कई साल का वक्त लग जाता है। इसे छूने वाले लोगों के अंधे होने की खबरें भी मिली हैं।
डाक्टर्स के मुताबिक अभी तक इन पौधे से शरीर को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कोई सटीक दवा नहीं बनी है। दरअसल, होगवीड के अंदर पाया जाना वाला जहरीला रसायन ही इसे सांप के जहर से भी ज्यादा खतरनाक बना देता है
होगवीड के अंदर सेंसटाइजिंग फूरानोकौमारिंस नामक रसायन होता है, जो मनुष्य की त्वचा के संपर्क में आते ही काफी भयानक परिणाम देता है।
अगर आपने इस पेड़ को सहला भी दिया तो कुछ ही घंटों में पूरी त्वचा जलने लगेगी। यहां तक कि अगर आप धूप में गए तो परिणाम और भयंकर हो जाएंगे।
This post first appeared on विराट कोहली ने शहीदों के नाम की जीत, please read the originial post: here