बाबा इंद्रजीत की जीवनी, जन्म, परिवार |
Baba Indrajith Biography, Age, Career, Family, Education, Net Worth , Caste, Parents in Hindi
बाबा इंद्रजीत भारतीय टीम के खिलाड़ी है, जो कि घरेलू टीम तमिलनाडु क्रिकेट टीम के लिए खेलते है. वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी, लेग ब्रेक गूगली गेंदबाजी और विकेट कीपिंग करने में भी सक्षम है. वह एक हरफनमौला खिलाड़ी है, जो कि शीर्ष क्रम बल्लेबाज के रूप में जाने जाते है. सितम्बर 2017 में, उन्होंने फर्स्ट क्लास में अपना पहला दोहरा शतक बनाया था और 2018-19 रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु की ओर से 641 रन 8 मैच में बनाकर अग्रणी रन स्कोरर रहे थे. उनको 2022 के आईपीएल में पहली बार कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से आईपीएल में खेलने का मौका मिला.
Related Articles
जन्म और परिचय
बाबा इंद्रजीत का जन्म 8 जुलाई 1994 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था. उनके पिता का नाम आर.एन. बाबा (R.N. Baba) है. उनके एक जुड़वाँ भाई बाबा अपराजिथ भी भारतीय टीम का हिस्सा है और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते है. उन दोनों ने जब रणजी ट्रॉफी में अपनी बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक बनाया, तब से उन दोनों को ही Baba Twin के नाम से घरेलू क्रिकेट में अलग पहचान मिली है. उनके भाई उनके सीनियर भी है, क्योंकि उनके भाई ने क्रिकेट खेलना उनसे 2 साल पहले शुरू कर दिया था.
पूरा नाम | बाबा इंद्रजीत |
जन्म | 8 जुलाई 1994 |
जन्म स्थान | चेन्नई, तमिलनाडु, भारत |
उम्र (2022 में) | 28 साल |
बल्लेबाजी की शैली | दाएं हाथ से |
गेंदबाजी की शैली | लेग ब्रेक गूगली |
घरेलू टीम | तमिलनाडु टीम तमिलनाडुअंडर-16 तमिलनाडुअंडर-19 तमिलनाडु डिस्ट्रिक्स XI |
पिता का नाम | आरअन बाबा (RN Baba) |
माँ का नाम | ज्ञात नहीं |
भाई का नाम | बाबा अपराजिथ |
अंतरराष्ट्रीय टीम | India A India Red India Blue India Green |
आईपीएल टीम | कोलकाता नाईट राइडर्स (2022 में) |
आईपीएल प्राइस | 20 लाख (2022 में) |
ऊंचाई | 5’ 7” फीट |
वजन | 68 किलो |
आँखों का रंग | गहरा भूरा |
बालो का रंग | काला |
क्रिकेट करियर
बाबा इंद्रजीत काफी छोटी उम्र से क्रिकेट खेलते आ रहे है, वह और उनके भाई एक साथ क्रिकेट के प्रशिक्षण पर जाते थे और दोनों का सपना था कि वो दोनों ही भारतीय टीम के लिए खेले और देश का नाम रोशन करे. बाबा को अपने खेल दिखाने का मौका तमिलनाडु अंडर-16 में मिला था, जब उन्होंने अपना पहला मैच तमिलनाडु के लिए खेला था. जिसके बाद से उन्होंने पीछे मुडकर नहीं देखा और अपने खेल को सुधारते हुए आगे बड़ते गए. उनका नाम जुलाई 2018 में India Green दिलीप ट्रॉफी 2018-19 में भी शामिल किया गया था और उस साल ही वह 2 मैच में 149 रन बनाकर अग्रणी रन स्कोरर भी रह थे.
इंद्रजीत ने 2021-22 रणजी ट्रॉफी में 3 मैचो के अंदर 396 रन और 99 के एवरेज के साथ अग्रणी रन-स्कोर भी रहे थे और लिस्ट-ए ,टी-20 और फर्स्ट क्लास में मैच खेलते वक्त अपने बल्ले से शानदार छक्के और चौके लगाकर गेंदबाजों को काफी तकलीफ भी दी है.
फॉर्मेट | मैच | रन | शतक | अर्ध-शतक | छक्के | चौके | विकेट |
लिस्ट-ए | 41 | 1,154 | 1 | 8 | 16 | 84 | 0 |
टी-20 | 23 | 340 | 0 | 0 | 5 | 22 | – |
फर्स्ट क्लास | 56 | 3,788 | 12 | 19 | 27 | 427 | 0 |
आईपीएल करियर
बाबा इंद्रजीत को आईपीएल में खेलने का मौका टाटा आईपीएल 2022 से मिला. उनको आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स ने 20 लाख के बेस प्राइस में अपने साथ शामिल किया और उन्होंने कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से 3 मैच खेले, जिसमे उन्होंने 2 चौको की मदद से 21 रन पूरे करे, लेकिन उनको गेंदबाजी करने का मौका किसी भी मैच में नहीं मिला.
The post बाबा इंद्रजीत का जीवन परिचय | Baba Indrajith Biography in Hindi appeared first on Dil Se Deshi.
This post first appeared on Dil Se Deshi : A Hindi Blog For Indian Culture And Education, please read the originial post: here