चैतन्य भारत न्यूज
कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देश का पहला आतंकवादी बताया है। उनके इस बयान पर सियासत गरमाती नजर आ रही है। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इस बयान पर दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि, कांग्रेस हमेशा से देशभक्तों के साथ दुर्व्यवहार करती रही है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि भगवा को ही भगवा आतंक बता दिया, इससे बुरा और क्या हो सकता है।
Related Articles
प्रशासन ने बंद कराई गोडसे ज्ञानशाला
बता दें मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हिंदू महासभा ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की ज्ञानशाला खोली थी। लेकिन मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा दखल देने के बाद इसे बंद कर दिया है। इस ज्ञानशाला की शुरुआत दो दिन पहले 10 जनवरी को ग्वालियर में हिंदू महासभा ने दौलतगंज स्थित अपने दफ्तर में की थी। साथ ही गोडसे की पूजा भी की थी। इसके बाद प्रदेश में सियासत गरमा गई थी और शिवराज सरकार को घेरा जाने लगा था। फिर जिला प्रशासन के अधिकारीयों ने महासभा के पदाधिकारियों से बात की और उस इलाके में धारा 144 लगाकर उन्हें किसी प्रकार की शांति भंग नहीं होने देने का निर्देश दिया है।
Congress has always abused the patriots. He has said ‘Bhagwa aatank’ (Saffron terror), what can be worse than this: BJP MP Pragya Singh Thakur on being asked ‘Congress leader Digvijaya Singh called Godse the first terrorist’ pic.twitter.com/mB0LlB3qL8
— ANI (@ANI) January 13, 2021
ग्वालियर के अपर कलेक्टर किशोर कान्याल ने बताया, ‘मीडिया में समाचार आने के बाद दौलतगंज में इस ज्ञानशाला की जानकारी मिली थी। इसके बाद प्रशासन ने हिंदू महासभा के पदाधिकारियों से बात की और नोटिस जारी किया। दौलतगंज इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।’
पहले भी बता चुकी हैं गोडसे को देशभक्त
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त करार दिया था। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ। भाजपा को सफाई देनी पड़ गई थी। पार्टी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान से खुद को अलग कर लिया था।