Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

चाईना के बारेंमें महत्वपूर्ण जानकारी

China History in Hindi

दोस्तों, हमने हर बार खिलोनों पर या किसी चीज पर “Made In China” लिखा हुआ बहोत बार पढ़ा हैं, आज हम उसी चाइना देश के बारेमें जानकारी लेकर आयें हैं, तो आईये जानते हैं चाईना के बारेंमें महत्वपूर्ण जानकारी – China Information

चाईना (चीन) देश का इतिहास – China History in Hindi

China History in Hindi

चाईना के बारेंमें महत्वपूर्ण जानकारी – China information in Hindi

देश का नाम (Country Name) पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाईना(Peoples Republic of China)।
राजधानी का शहर (Capital of China) बीजिंग(Bijing)।
देश का कुल क्षेत्रफल (Total Area) ९५,९६,९६१ किलोमीटर वर्ग(Km२)।
क्षेत्रफल की दृष्टी से देश का दुनिया में स्थान चौथा (4th)
देश की कुल जनसँख्या(Population of China) १३९ करोड़ ७७ लाख।
जनसँख्या के दृष्टी से देश का दुनिया में स्थान प्रथम (1st)
देश का राष्ट्रीय खेल (National Game of China) टेबल टेनिस।
राष्ट्रीय पशु (National Mammal of China) विशालकाय पांडा(Giant Panda)।
राष्ट्रीय पक्षी (National Bird of China) लाल सिर वाला सारस पक्षी।
देश का राष्ट्रीय फूल (National Flower of China) प्लम ब्लॉसम।
राष्ट्रीय पेड़ (वृक्ष) (National Tree of China) जिन्कगो वृक्ष।
राष्ट्रीय फल (National Fruit of China) फुज़्ज़ी कीवीफ्रूट।
देश में कुल राज्यों/प्रांत की सँख्या २२।
देश के प्रमुख महानगर की सँख्या और नाम ४ (बीजिंग, शांघाई, तिआनजिन, चोंगकिंग)
चाईना में की प्रमुख भाषाएँ (Language of China) मैंडरिन, मंगोलियन, ज़हुआंग, उइघुर, तिब्बती।
चाईना का स्वतंत्र देश के रूप में निर्माण का वर्ष १ अक्टूबर १९४९।
 

चाईना की भौगोलिक और ऐतिहासिक पार्श्वभूमि – Geography of Ancient China

अधिकारिक रूप से चीनी जनवादी गणराज्य (पीपल रिपब्लिक ऑफ़ चाइना), पूर्वी एशिया का एकात्मक संप्रभु राज्य है। 1.381 बिलियन की जनसँख्या के साथ, यह जनसँख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश है। चाइना की कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा शासित इस देश की राजधानी बीजिंग है। 22 से भी ज्यादा प्रांत के अधिकार, पाँच खुले क्षेत्र, चार डायरेक्ट कण्ट्रोल म्युनिसिपेलिटी (बीजिंग, टियांजिन, शंघाई और चोंगकिंग) और दो स्वशासित विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (होंग कोंग और मकाउ) है और साथ ही यह देश ताइवान पर संप्रभुता का दावा भी करता है। देश के मुख्य शहरी भागो में शंघाई, बीजिंग, होंग कोंग, गुआनझो, शेंज्हें और चोंगकिंग शामिल है। चाइना के विशाल ताकत है और एशिया में चाइना के पास मुख्य क्षेत्रीय शक्ति भी है और अक्सर इसे संभावित महाशक्ति वाला देश भी कहा जाता है। तक़रीबन 9.6 मिलियन वर्ग किलोमीटर से ढँका हुआ, चाइना जमीनी क्षेत्र के हिसाब से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है और कुल क्षेत्र के हिसाब से शायद यह दुनिया का तीसरा या चौथा सबसे बड़ा देश है, यह मापने की विधि पर निर्भर करता है। चाइना का परिदृश्य विशाल और विविध है। हिमालय, काराकोरम, पामीर और तियन शान पर्वत श्रंखला चाइना को दक्षिण और मध्य एशिया से अलग बनाते है। चाइना की यांग्तज़े और पिली नदी, क्रमशः दुनिया की तीसरी और छठी सबसे लंबी नदी है, जो तिब्बतन प्लाटौ से शुरू होकर पूर्वी समुद्र-तट तक बहती है। चाइना का समुद्र तट प्रशांत महासागर के साथ 14,500 किलोमीटर लम्बा और बोहाई, पूर्वी चाइना और दक्षिण चाइना के समुद्रो से घिरा हुआ है। चाइना दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यता के रूप में भी उभरकर सामने आया है। मिल्लेंनिया के लिये, चाइना का राजनीतिक तंत्र वंशानुगत राजतंत्र पर आधारित है, जो राजवंशो के नाम पर भी जाना जाता है। 221 BC से ही, जब किं साम्राज्य ने चीन साम्राज्य को बनाने के लिए बहुत से राज्यों का निर्माण किया था, तब इस राज्य का विस्तार कयी बार किया गया और बहुत से बदलाव भी किये गये। और 1912 में अंतिम साम्राज्य की जगह पर रिपब्लिक ऑफ़ चाइना (ROC) का निर्माण किया गया। इसने 1949 तक चाइना की मुख्यभूमि पर शासन किया था और अंततः चीनी सिविल वॉर में चाइना की कम्युनिस्ट पार्टी ने इसे पराजित किया था। कम्युनिस्ट पार्टी ने बीजिंग में 1 अक्टूबर 1949 को जब ROC सरकार ताइवान में पुनर्स्थापित हो गयी थी तब पीपल रिपब्लिक ऑफ़ चाइना की स्थापना की थी। दोनों ROC ओत PRC शुरू से ही चाइना की वैध सरकार होने का दावा करते है। लेकिन फिर धीरे-धीरे चाइना ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनायी। 1978 में आर्थिक सुधार के शुरू से ही, चाइना दुनिया के सबसे तेज़ विकसित देशो में शामिल हो गया। 2014 में चाइना जीडीपी दर के हिसाब से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बना और पी.पी.पी (परचेसिंग पॉवर पैरिटी) दर के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश बना। चाइना दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक और वस्तुओ का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश है। चाइना नुक्लेअर हथियारों के निर्माण में भी चाइना ने अपनी पहचान बनायी है और दुनिया की सबसे विशाल आर्मी भी चाइना के पास है और चाइना में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रक्षा बजेट पास किया जाता है। PRC यूनाइटेड नेशन का सदस्य है, जबकि ROC ने 1971 में यूनाइटेड नेशन सिक्यूरिटी कौंसिल का स्थायी सदस्य बनकर इसकी जगह ले ली थी। इसके साथ ही चाइना दूसरी बहुत सी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रिय संस्थाओ का सदस्य भी है, जिनमे WTO, APEC, BRICS, शंघाई कोऑपरेशन आर्गेनाईजेशन (SCO), BCIM और G-20 का समावेश है।

चाईना के प्रमुख धर्म – Religions of China

चाईना में मुख्य तौर पर बौद्ध धर्म को माननेवाले लोगो की सँख्या अधिक है, जिसमे ताओइज्म, कन्फूसियानिज्म, हीनयान, महायान इत्यादि उपप्रकार भी मौजूद है जिसका पालन यहाँ के लोग आम तौर करते है। इसके अलावा मुस्लिम धर्म के उइगर मुस्लिमो की संख्या यहाँ मौजूद है, तथा कैथोलिक, प्रोटेस्टंट, दाओइज्म इत्यादि अन्य धर्म का पालन करनेवाले लोगो की संख्या भी अच्छी खासी देखने को मिल जाती है।

चाईना का सामाजिक जीवन तथा परंपरा, संस्कृति संक्षेप में – Culture and Tradition of China

दुनिया के प्राचीन सभ्यताओं में से एक चाइनीज सभ्यता भी है, जिसका कालगणना अनुसार समय काल इसवी सदी पूर्व १६०० से २२१ साल पहले का है। यहाँ का प्रथम प्रमुख शासक किन शी हुआंग होने के ऐतिहासिक सबूत प्राप्त होते है, जिसके शासनकाल में ही चाईना की भव्य विशाल दिवार (“दी ग्रेट वॉल ऑफ चाइना”) की निर्मिति की गई थी। शुरू से ही यहाँ पर बौध्द धर्म का अधिक प्रभाव रहा है जिसमे यहाँ के कुछ प्रमुख यात्रियों ने विश्वभर में भ्रमण करने की जानकारी भी प्राप्त होती है, जिसमे ह्युएन त्संग ने तत्कालीन भारतीय शासक हर्षवर्धन के शासनकाल में भारत में धार्मिक यात्रा करने के पुख्ता साबुत मौजूद है। बौध्द धर्म की प्रमुख शाखाओ में महायान, हीनयान, लामा पद्धति इत्यादि का पालन यहाँ पर किया जाता है, इसके अलावा लाओत्से जैसे दार्शनिक का ताओइज्म भी यहाँ प्रमुखता से पालन करनेवाले लोग भी अधिक मात्रा में मौजूद है।चाईना के लोग काफी मेहनती और कर्तव्यपरायण होते है इसके ही बदौलत इस देश ने आज के तकनिकी युग में ऊँचाइया हासिल कर प्रगती को साधा है। वास्तुकला के साथ मूर्तिकला, चिकित्सा पद्धति, जीव विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा खगोल तकनीक में भी इन्होने काफी सफलता हासिल की है, यहाँ की मिटटी से बनने वाले बर्तन दुनियाभर में प्रसिध्द है जिसे चाइनीज मिटटी के बर्तन से संबोधित किया जाता है। चाय का आविष्कार सर्वप्रथम चाईना में ही हुआ था, यहाँ के पौधों से बननेवाली चाय काफी स्वादिष्ट होती है। बात करे जीवनशैली की तो यहाँ के लोग अधिकतर बौध्द मान्यताओं के अनुसार जीवन व्यापन करते है, जहाँ आपको अमीर, मध्यमवर्गीय और गरीब ऐसे तीनो वर्ग के लोग देखने को मिलते है। शादी व्यवस्था को यहाँ वांशिक, रिश्तेदारी में संबंध या सरल घरेलु पद्धति अनुसार पूरा किया जाता है, सामाजिक व्यवस्था में लिंगभेद कुछ शतकों तक इस देश में भी था जिसको आजके युग में बहुत हद तक दूर करने में सफलता हासिल हुई है। यहाँ की प्रमुख भाषा मैंडरिन (Mandarin) है जिसके इसके अलावा अंग्रेजी भाषा भी शिक्षा और बोलीचाली में इस्तेमाल की जाती है। इस्लाम और इसाई धर्म का भी यहाँ प्रचार हुआ है जिसमे उइगर मुस्लिम समुदाय यहाँ कुछ संख्या में मौजूद है, धार्मिकता के मामले में चाईना देश ने पिछले कुछ सालो से सख्त रुख अपनाया हुआ है जिसमे बौध्द धर्म छोड़ अन्य धर्म पर कड़ी नजर रखी जाती है तथा धार्मिक स्थल निर्मिति में सरकार से अनुमति लेना यहाँ उतनी आसान बात नहीं होती।

चाईना की प्रमुख भाषाएँ – Languages of China

चाईना में लगभग २९२ भाषाएँ बोली जाती है जिसमे कुछ प्रादेशिक भाषाओ के साथ नजदीकी देशो की भाषाएँ शामिल होती है, जैसे के तिब्बत, तैवान, थाईलैंड, मंगोलिया, हॉन्गकॉन्ग इत्यादि देशो की भाषाएँ भी बोली जाती है। मुख्य रुप से चीन में सर्वाधिक बोली जानेवाली भाषा मैंडरिन (Mandarin) होती है जो के देश की आधिकारिक राष्ट्रभाषा है, इसके अलावा देश के अंतर्गत यूइ, नाक्सी, वू, सियंग, गन, हक्का, तिब्बती, मिन, किआंग, यी थाई, सुई, डोंग, कोरियन आदि भाषाएँ विभिन्न प्रांतो में बोली जाती। अंग्रेजी भाषा को यहाँ आम तौर पर अन्य देशो के मुकाबले कम ही इस्तेमाल में लाया जाता है, पर देश के अधिकतर लोग अंग्रेजी भाषा को जानने और समझने में सक्षम होते है।

चाईना के लोगों का प्रमुख भोजन – Staple Foods of China

यहाँ आप जानेंगे चाईना के लोगों के भोजन में शामिल प्रमुख व्यंजनों के बारे में जिनमे से कुछ खाद्य प्रकार दुनियाभर में मशहूर है, आइये जानते है इस विषय में –
  • कबूतर, हंस, बटेर इत्यादि पक्षियों के अंडे
  • भैंस, चिकन, सुवर, बत्तख का माँस
  • बत्तख के अंडे
  • टोफु -दही से बननेवाला व्यंजन प्रकार
  • चावल और इससे बननेवाले विभिन्न व्यंजन
  • मुर्गी के अंडे
  • नॉन वेज मंचूरियन
  • नूडल्स
  • पत्तेदार गोबी, फूल कोबी, पालक इत्यादि से बनी बॉईल्ड या करी की सब्जी
  • मूली
  • मशरूम की सब्जी
  • बाम्बू शूट
  • सोयाबीन की सब्जी
  • वेज मंचूरियन
  • हरी फलियों की सब्जी (Green Beans)

चाईना के प्रमुख त्यौहार/महोत्सव – Main Festivals of China

अगर आपको चाईना में मनाये जाने वाले विभिन्न महोत्सव के बारे में पता नहीं है और ये जानकारी आप जानना चाहते है, तो आपके लिए ऐसे ही कुछ प्रमुख त्यौहारों की सूची हमने निचे दी हुई है, जिसे हर साल चाइनीज लोगो द्वारा ख़ुशी के साथ मनाया जाता है।इसमे शामिल त्यौहार होते है –
  1. युआन क्षिआओ
  2. किक्सी महोत्सव
  3. चाईना नववर्ष त्यौहार
  4. कामगार दिवस
  5. किंगमिंग महोत्सव
  6. मिड ऑटोमन त्यौहार
  7. चोंगयांग महोत्सव
  8. डोंगझी
  9. हंग्री घोस्ट
  10. चाइनीज स्वतंत्रता दिवस

चाईना के कुल राज्य की सूचि – State in China

चाईना में कुल २२ (बाइस) प्रांत मौजूद है जिनकी सूचि हम आपके जानकारी हेतु निचे दे रहे है इनमे शामिल प्रांत है –
  1. युनान
  2. ग्वांगडोंग
  3. झेजिआंग
  4. शान्डोंग
  5. सिचुआन
  6. जिआंग्सू
  7. अन्हुई
  8. फुजिआन
  9. हैनान
  10. हेबेई
  11. हुबेई
  12.  गुइझोऊ
  13. हुनान
  14. हेनान
  15. लिओनिंग
  16. हेलोंगजिआंग
  17. शांक्सी
  18. किंघाई
  19. जिआंग्क्सी
  20. जिलिन
  21. गांसु
  22. शानक्सी

चाईना के प्रभावशालो व्यक्तित्व – Famous Person from China

Famous Person from China
यहाँ आप जानेंगे मूलतः चाईना से आनेवाले कुछ प्रभावशाली व्यक्तित्व के बारे में जिनकी देश दुनिया में जानी मानी हस्ती के तौर में पहचान है। निम्नलिखित तौर पर इनकी सूचि दी हुई है, जैसे के –
  • राजनेता माओ जेडोंग
  • दार्शनिक लाओत्सू
  • दार्शनिक कन्फूशियस
  • व्यवसायी तथा अलीबाबा कंपनी के निर्माता जैक मा
  • फिल्म अभिनेता जेट ली
  • समाजसेवी और महान राजनेता सन-येत-सेन
  • टेनिस खिलाडी ली ना
  • राजनेता डेंग जिओपिंग
  • मार्शियल आर्ट खिलाडी ब्रूस ली
  • बास्केटबॉल खिलाडी याओ मिंग
  • फिल्म अभिनेता जैकी चैन
  • चाईना वॉल के निर्माता तथा प्रथम शासक किन शी हुआंग
  • व्यवसायी रेन जेंगफेई
  • फाइबर ऑप्टिक्स तकनीक के जनक चार्ल्स काओ

चाईना के विश्व प्रसिध्द पर्यटन स्थल – Famous Tourist Places in China

Tourist Places in China
  • द ग्रेट वॉल ऑफ़ चाईना (The Great Wall of China)
  • इम्पेरिअल पैलेस (Imperial Palace)
  • टेराकोट्टा आर्मी – क्सियान (Terra Cotta Army Museum)
  • लेशान जियान्ट बुध्दा स्टैच्यू (Leshan Giant Buddha Statue)
  • हांग्झोउ वेस्ट लेक (Hangzhou West Lake)
  • क्लासिकल गार्डन सुझोउ (Classical Graden- Suzhou)
  • झांगजिआजि नॅशनल पार्क(Zhangjiajie National Park)
  • समर पैलेस बीजिंग (Summer Palce – Bijing)
  • यांगत्से नदी और घाटी का प्रदेश (Yangtze River)
  • पोटला पैलेस (Potala Palce)

चाइना के इतिहास में कुछ महत्वपूर्ण दिन – Important Dates in China History

  • CA 1700-1046 BC – शांग साम्राज्य उत्तरी चाइना पर शासन करने लगा – यह पहला चीनी राज्य है जिसके सभी लिखित रिकॉर्ड बचे हुए है।
  • 221-206 BC – पहले शासक किं शिहुंग्दी के शासनकाल में पहली बार चीनी गढ़ को एकजुट किया गया।
  • 1644 – उत्तर में किये गये मांचू आक्रमण ने किंग साम्राज्य की स्थापना की।
  • 1911-12 – सैन्य विद्रोह की वजह से सुन यात-सेन के नेतृत्व में रिपब्लिक ऑफ़ चाइना की घोषणा की गयी और अंतिम मांचू शासक का त्याग किया गया।
  • 1931-45 – जापान पर हमला किया गया और चाइना के ज्यादातर भागो में क्रूर शासन की स्थापना की गयी।
  • 1 अक्टूबर 1949 – कम्युनिस्ट लीडर माओ ज़ेडोंग ने राष्ट्रवादी कुओमिन टंग को सिविल वॉर में पराजित कर पीपल रिपब्लिक ऑफ़ चाइना का प्रचार किया।
  • 1950 – चाइना ने पीपल लिबरेशन आर्मी (PLA) के सैनिको को तिब्बत भेजा।
  • 1958-60 – माओ की “अच्छी सफलता” कृषि को बाधित किया।
  • 1966-76 – माओ की “सांस्कृतिक क्रांति” से बड़े पैमाने पर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास किया।
  • 1976 – माओ की मृत्यु हो गयी। 1977 से प्रैग्मैटिस्ट देंग ज़िओपिंग मुख्य लीडर के रूप में उभरे और देश की आर्थिक स्थिति में कयी सुधार किये।
  • 1989 – बीजिंग के टिअनमेन स्क्वायर पर सौनिको ने प्रदर्शनकारियों पर आक्रमण कर सैकड़ो लोगो को मार गिराया।
दोस्तों, अगर आपको हमारी चाइना के बारेमें दी गयी जानकारी पसंद आयी हो, तो इसे अवश्य अन्य लोगो तक शेयर कीजिये। आगे पढिए चाइना के बारेमें और भी कुछ रोचक बातें – Interesting facts about China जिन बातों को पढ़कर आप हैरान रह जाओंगे।

चाइना के बारेमें अधिकतर बार पूछे जाने वाले सवाल – Gk Quiz on China

  • चाईना देश का आर्थिक चलन क्या है? (What is the currency of China?) जवाब: रेनमिनबी (युआन)
  • चाईना देश में कुल कितनी भाषाएँ मौजूद है? (How many languages are there in China?) जवाब: लगभग ३०२।
  • कुल कितने राज्य/प्रांत चाईना देश के अंतर्गत मौजूद है?(How many states in China?) जवाब: २२।
  • कौनसे प्रमुख महानगर चाईना में औद्योगिक दृष्टी से विकसित और आधुनिक जीवनशैली से समृध्द है?(Well developed Metropolitan in China?) जवाब: शांघाई, तिआनजिन, चोंगकिंग, बीजिंग।
  • चाईना देश की कुल आबादी कितनी है? (Population of China?) जवाब: १३९ करोड़ ७७ लाख।
  • चाईना की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनिया कौनसी है? (Electronics Companies from China?) जवाब: हायर, हुआई, लीनोओ, स्काईवर्थ, पांडा इलेक्ट्रॉनिक्स, टी सी एल, शिओमी, ओप्पो, कोंका इत्यादि।
  • कुल कितने हवाई अड्डे चाईना देश में मौजूद है? (How many airports are there in

Share the post

चाईना के बारेंमें महत्वपूर्ण जानकारी

×

Subscribe to Gyanipandit - ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×