Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

बिहार राज्य इतिहास

Bihar History in Hindi

भारत जैसे महान और पवित्र देश में कई सारे राज्य है। हर राज्य की अपनी अपनी खूबी है। हर राज्य की अपनी अलग पहचान है। हर राज्य की भौगोलिक स्थिति भी एक दुसरे से भिन्न है। उसी तरह से बिहार राज्य की भौगोलिक स्थिति भी सबसे अलग है।

बिहार राज्य इतिहास और जानकारी – Bihar History in Hindi

बिहार राज्य के बारेमें – Bihar Information in Hindi

राज्य का नाम बिहार (Bihar)
राजधानी का शहर (Capital of Bihar) पटना (Patna)
प्रमुख भाषा हिंदी, भोजपुरी, मैथिली, उर्दू,मगही, अंगिका।
क्षेत्रफल की दृष्टी से राज्य का देश में स्थान १२ वा (12th)
जनसंख्या के अनुसार राज्य का देश में स्थान तीसरा (3rd)
राज्य निर्मिती का साल २६ जनवरी १९५०
राज्य अंतर्गत कुल जिलों की संख्या ३८
राज्य के अंतर्गत कुल तालुका (तहसील) ५३३
कुल ग्रामीण विभाग ४५,१०३
राज्य का प्रमुख फूल (पुष्प) (State Flower of Bihar) कचनार (वनस्पती विज्ञानं अनुसार नाम : बहुहिनिया वेरिएगाटा)
प्रमुख फल (State Fruit of Bihar) आम
प्रमुख पेड़(वृक्ष) (State Tree of Bihar) पीपल वृक्ष
प्रमुख पक्षी (State Bird of Bihar) सामान्य चिड़ियाँ
राज्य का प्रमुख जानवर (State Animal of Bihar) गौर (भारतीय नस्ल का सांड)
राज्य का प्रमुख खेल (State Game of Bihar) क्रिकेट
वित्तीय और राज्यनिहाय राज्य की कोड संख्या (State Code of Bihar) १० (10th)
क्षेत्रफल में राज्य का सबसे बड़ा जिला (Largest District in Bihar) पटना
बिहार के आँसू/ शोक के नामसे प्रचलित नदी कोसी नदी (Kosi River)

बिहार राज्य की जानकारी – Bihar ki Jankari

बिहार राज्य प्राकृतिक रूप से बहुत ही सुन्दर है। केवल प्राकृतिक दृष्टि से ही नहीं बल्की अध्यात्मिक रूप से भी बिहार को काफी अहम स्थान भी है। प्रभु श्री राम की पत्नी माता सीता का जन्म भी बिहार में ही हुआ था। सीता माता इस बिहार राज्य की राजकुमारी थी। बिहार राज्य इतिहास काफी समृद्ध हैं। बिहार के राज्य को सभी लोग मगध के नाम से जानते थे। मगध की जो राजधानी थी उसे पाटलिपुत्र कहा जाता था। भगवान महावीर की जन्म भूमि और कर्मभूमि भी बिहार ही हैं। करीब ईसापूर्व 7 वी और 8 वी शताब्दी में बिहार में मगध और लिच्छवी शासक ने राज्य किया था। सत्ता, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में हजारों सालों तक बिहार एक महत्वपूर्ण स्थान बना रहा। विशेष रूप से गुप्त के शासनकाल में बिहार राज्य हर बात में एक समृद्ध राज्य बन चूका था सुवर्ण युग का आनंद ले रहा था।

Famous Personalities of Bihar

Famous Personalities of Bihar
विज्ञान, गणित, धर्म, खगोल विज्ञान और भारतीय दर्शन के क्षेत्र में बिहार राज्य ने काफी सफ़लता हासिल की थी। उस समय बिहार राज्य में चारो तरफ़ समृद्धि थी और हर जगह पर शांति प्रस्थापित थी। इसी वजह से इतिहासकार बिहार के इस काल को बहुत ही समृद्ध और सफल समय मानते है। इतिहास के कुछ मिले सबूतों के आधार कहा जाता है की एक बार मुहम्मद बिन बख्तर खिलजी ने बिहार पर हमला कर दिया था और कई सारे बुद्ध धर्म के लोगो की बड़े पैमाने पर हत्या कर दी थी। उसी हमले के दौरान नालंदा और विक्रमशिला जैसे प्रसिद्ध विद्यापीठ नष्ट कर दिए गए थे। उसके बाद बिहार में शेर शाह सूरी का शासन था और उसने इस प्रदेश में कई सारे प्रदेश का पुनर्निर्माण करवाया था। वो ऐसा राजा था जिसने देश का सबसे लम्बा रास्ता बनवाया था। उसने जो आर्थिक सुधारना की थी उसके वजह से बिहार राज्य एक बार फिर समृद्ध हुआ था। अकबर ने भी उसी तरह से बिहार का विकास किया था। इन सभी बातो का उल्लेख वेद, पुराण और महाकाव्य में भी है। प्रसिद्ध हिंदी महाकाव्य रामायण के लेखक ऋषि वाल्मीकि भी बिहार राज्य में रहते थे। यह राज्य वही स्थान है जहापर जैन धर्म के संस्थापक भगवान महावीर, बौद्ध धर्मं के संस्थापक भगवान बुद्ध और सिख धर्म के संस्थापक गुरु गोविन्द सिंह को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। बिहार की भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक सुन्दरता और पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के कारण बिहार की जमीन को एक विशेष महत्व मिल चूका है जिसके लिए बिहार के लोगो को बिहार पर काफी गर्व है। कला, साहित्य, धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में बिहार को कोई तोड़ नहीं। बिहार की जमीन से जुडी बहुत पुराणी कहानिया आजभी सुनायी जाती है। यह एक ऐसा राज्य है जहा से एक समय में पुरे देश को चलाया जाता था और आजूबाजू के देशो पर भी राज्य किया जाता था। कई सारे महान शासक इसी बिहार की पवित्र जमीन पर बड़े हुए थे। बिहार से जुडी बहुत सारी कहानिया है जिन्हें बताने के लिए शब्द भी कम पड़ जाते है।

बिहार राज्य के प्रमुख शिक्षा संस्थान/यूनिवर्सिटी – University of Bihar

  1.  नालंदा मुक्त शिक्षा यूनिवर्सिटी
  2.  मगध यूनिवर्सिटी, बोध गया
  3. पूर्णिया यूनिवर्सिटी
  4. ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी
  5. वीर कुँवर सिंह यूनिवर्सिटी, आराह
  6. पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी, पटना
  7. आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना
  8. तिलका मांझी भागपलूर यूनिवर्सिटी
  9. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी, मुजफ्फरपुर यूनिवर्सिटी
  10. जय प्रकाश यूनिवर्सिटी छपरा

बिहार के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल – Tourism of Bihar

१. महाबोधि मंदिर, गया (Mahabodhi Temple, Gaya) इस मंदिर का संबंध भगवान बुध्द के जीवन से काफी करीब का है, मान्यता है के आज से लगभग २५०० साल पहले बुध्द भगवान ने इस जगह पर स्थित पीपल वृक्ष के निचे लगभग ४९ दिन तक कठीण तपश्चर्या को पूरा किया था जिसमे उन्हें वैशाख पूर्णिमा के दिन परम सत्य का ज्ञान प्राप्त हुआ था। इसलिए तबसे लेकर आज तक हर साल इस जगह पर वैशाख माह की पूर्णिमा को श्रद्धालुओं की भीड़ इकठ्ठा होती है, जो नतमस्तक होकर बुध्द भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने आते है और उनके पावन सानिध्य की अनुभूति लेते है। महाबोधि मंदिर पवित्र धार्मिक स्थल के साथ एक पर्यटन स्थल भी यहाँ जहा सालभर देश और दुनिया से पर्यटक आते रहते है।मंदिर की निर्मिती अत्यंत सुंदर तरीके से की गई है, जिसमे मंदिर के गर्भस्थल में बुध्द भगवान की अत्यंत मनोहारी पद्मासन की मुद्रा में मूर्ती स्थापित की गई है। २. नालंदा विश्वविद्यालय (Nalanda University) भारत के प्राचीन इतिहास में जितना मगध, पाटलिपुत्र इत्यादि स्थानों को काफी महत्व प्राप्त है, उतने ही प्राचीन और जगप्रसिध्द स्थल में नालंदा विश्वविद्यालय का नाम शामिल है। यह प्राचीन भारत की वो विरासत है जिसका उल्लेख भारत के पौराणिक धार्मिक ग्रंथो के साथ देश दुनिया के इतिहास में भी दर्ज है, तत्कालीन समय में शायद ही नालंदा जितना बड़ा कोई विश्वविद्यालय मौजूद होगा। लगभग सभी मौजूद विषयो की शिक्षा इस विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को दी जाती थी, जिसमे उल्लेख है के एक समय में बुद्ध भगवान भी इस विश्वविद्यालय के छात्र थे। लाल पत्थर से बनी अत्यंत सुंदर दीवारों के साथ इस विश्वविद्यालय के भवन का निर्माण किया हुआ है, जिसकी मरम्मत सम्राट अशोक ने करवाई थी।विशाल पुस्तकालय के साथ भव्य परिसर में फैला हुआ यह प्राचीन विश्वविद्यालय देश विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

Tourist Places in Bihar

Tourist Places in Bihar
३. शेरशाह सूरी का मकबरा, सासाराम (Tomb of Shershah Suri) इतिहास के प्रभावी शासक शेरशाह सूरी को भारतीय इतिहास में खासा पहचाना जाता है तो उनके द्वारा मुगल शासक हुमायु को पराजित करने के वजह से, कुशल सैन्य संघटन के साथ प्रभावी राज्यकर्ता के रूप में भी शेर शाह सूरी को काफी प्रसिध्दि हासिल हुई थी। सुर वंश के महान शासक शेर शाह सूरी का जन्म बिहार के सासाराम में ही हुआ था जिन्होंने कई ताकतवर साम्राज्यों को परास्त कर दिल्ली पर सुर वंश का परचम लहराया था, और कई वर्षो तक शासन भी किया। शेरशाह सूरी के खौफ से हुमायु को कई साल अज्ञातवास में गुजारने पड़े थे, ऐसे शक्तिशाली शासक के स्मरण हेतु सासाराम में उनका मकबरा स्थापित किया गया है जिसे देश विदेश से इतिहास प्रेमी, पर्यटक देखने के लिए आते है जो के बिहार में पर्यटन के दृष्टी से महत्वपूर्ण स्थान बना हुआ है। ४. राजगृह/राजगीर – Rajgir/Rajgrih महाभारत काल से इस स्थान का काफी महत्व है जिसमे महाभारत में वर्णित राजा जरासंध के मगध शासन की यह प्राचीन राजधानी थी, इसके अलावा भगवान महावीर और गौतम बुध्द ने जीवन का प्रथम उपदेश अपने अनुयायियों को इसी स्थल पर दिया था। बात करे पर्यटन की तो इस स्थान पर मौजूद बुध्द धर्मियो का विश्व शांति स्तूप, जरासंध अखाडा, बिंबिसार कारागृह, सप्तपर्णी गुफा,पिपला गुफा आदि स्थान काफी प्रसिध्द है जहाँ पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। ५. नौलखा पैलेस – Navlakha Palace. प्राचीन सुंदर कलाकृति से बना यह राजमहल क्षतिग्रस्त होने के बावजूद आज भी पर्यटकों का ध्यान अपनी और आकर्षित करता है, जिसका निर्माण तत्कालीन समय के राजा रामेश्वर सिंह द्वारा किया गया था। बिहार राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूचि में नौलखा पैलेस पर्यटकों के पसंदीदा स्थल में से एक है, जो के कला कुशल के लिए प्रसिध्द जगह मधुबनी से काफी नजदीक है।

बिहार के प्रमुख धार्मिक स्थल – Temple in Bihar

Temple in Bihar
  1. महाबोधि मंदिर
  2. विश्व शांति स्तूप राजगृह
  3. पादरी की हवेली
  4. तख़्त श्री हरमिंदर जी पटना साहिब
  5. मंगला गौरी माता मंदिर
  6. पाटण देवी मंदिर
  7. नौलखा मंदिर
  8. गया पितृशांति स्थल

बिहार राज्य के बारेमें अधिकतर बार पूछे जाने वाले सवाल – Quiz on Bihar

1.बिहार राज्य में कुल कितनी यूनिवर्सिटी है? (Total universities in Bihar state) जवाब: लगभग ७० यूनिवर्सिटी बिहार राज्य में है जिसमे तकनिकी, चिकित्सा तथा अन्य शिक्षा धारा से संबधित शिक्षाक्रम मौजूद है। 2. बिहार राज्य के लोगो का प्रमुख खानपान क्या है? (Staple food in Bihar) जवाब: सत्तू पराठा, चोखा, फिश करी, पोस्टा दाना का हलवा, बिहारी कबाब, लिट्टी चोखा, बिहारी बोटी, बिहारी चिकन मसाला, राईस (भात ) इत्यादि। 3. नृत्य के प्रकारो में कौनसा बिहार राज्य का परंपरागत नृत्य है? (Folk dance of Bihar) जवाब: जता -जतिन, समा चकवा, बखौ बखाईन, पाँवरिया, बिदेसिआ इत्यादि। 4. बिहार के लोगो की परंपरागत वेशभूषा क्या है? (Traditional costume /dress of Bihar) जवाब: पुरुषो के परंपरागत वेशभूषा में धोती कुर्ता शामिल होता है वही महिलाए साडी पहनती है, आधुनिक जीवन शैली में एक ओर पुरुषो के पहनावे में शर्ट और ट्राउजर देखने को मिलता है वही महिलाए सलवार और कमीज पहनती है। 5. बिहार राज्य की जानकारी हमें इतिहास से जुड़े कौनसे किताबो से प्राप्त होती है? (Bihar History Book) जवाब: बिहार एंड मिथिला – द हिस्टोरिकल रूट्स ऑफ़ बैकवर्डनेस, कोलोनिअल एंड कॉन्टेम्पररी बिहार एंड झारखण्ड, रुल्ड ऑर मिसरुल्ड – स्टोरी एंड डेस्टिनी ऑफ़ बिहार, बिहार थ्रू द एजेस, सोशिओ रिलिजियस इकोनॉमिक एंड लिटररी कंडीशन ऑफ़ बिहार, द हिस्टॉरिकल जिओग्राफी एंड टोपोग्राफी ऑफ़ बिहार, बाजार इण्डिया – मार्केट सोसायटी एंड कॉलोनियल स्टेट इन बिहार इत्यादि। 6. कौनसे देश की सीमाए बिहार राज्य से जुडी हुई है? (Country border connected with Bihar state) जवाब: नेपाल। 7. भारत का राज्य बिहार क्यों देश और दुनिया में प्रसिध्द है? (Why Bihar is Famous?) जवाब: बिहार राज्य कई प्राचीन और ऐतिहासिक स्थल मौजूद है जिसमे मगध, पाटलिपुत्र,मुंगेर आदि शामिल है इसके अलावा गया शहर हिन्दू तथा बुध्द धर्म के लोगो के आस्था का प्रमुख केंद्र है जिसमे महाबोधि मंदिर से बुध्द धर्मियो की आस्था जुडी है।वही पितृओ के शांति हेतु गया स्थल को प्राचीन काल से मान्यता प्राप्त है, इसके अलावा विश्व भर में प्रसिध्द नालंदा विश्वविद्यालय बिहार राज्य में स्थित है। बात करे शासको की तो महाभारत काल के जरासंध से लेकर बिम्बिसार,अजातशत्रु, शेर शाह सूरी, सम्राट अशोक, चन्द्रगुप्त मौर्य, गुप्त वंश आदि बिहार राज्य अंतर्गत महाजन पद के ही शासक थे। विश्व के महान आत्माओ में शामिल गौतम बुध्द, महावीर इत्यादि बिहार राज्य से ही थे, इसके अलावा महान अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ चाणक्य भी बिहार राज्य से थे जिन्होंने नंद शासन को नष्ट कर चन्द्रगुप्त मौर्य को शासक बनाया था। नेपाल की सीमाओं से जुड़े होने के कारण प्राचीन काल से भारत और नेपाल के परस्पर संबंध का प्रमुख केंद्र बिहार ही रहा है, इसके साथ भारत की प्रमुख नदी गंगा बिहार से होकर आगे गुजरती है जिसके कारण धार्मिक मान्यताओं के नजरिये से भी बिहार को काफी महत्व प्राप्त हुआ है।इत्यादि कई सारे प्रमुख कारणों की वजह से बिहार राज्य देश और दुनिया में प्रसिद्ध है। 8. बिहार राज्य के प्रथम गवर्नर कौन थे? (First governor of Bihar) जवाब: स्वतंत्रतापूर्व काल में अंग्रेज शासन के बिहार राज्य के प्रथम गवर्नर सर जेम्स डेविड सिफ्टोन थे, वही स्वतंत्र भारत के बिहार राज्य के प्रथम गवर्नर जयरामदास दौलतराम थे। 9. भारतीय हिंदी फ़िल्मी जगत से जुड़े कौनसे कलाकार बिहार राज्य से संबंधित है? (Film Artists from Bihar) जवाब: शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा, इम्तियाज अली, शेखर सुमन, सुशांत सिंह राजपूत,मनोज वाजपेयी,अभिमन्यु सिंह, पंकज त्रिपाठी, अखिलेंद्र मिश्रा, संजय मिश्रा, नीरज पांडे, प्रकाश झा इत्यादि। 10. प्रसिध्द व्यक्तित्व दशरथ माँझी जिन्होंने पहाड़ तोड़कर खुदके बलबूते रास्ते का निर्माण किया था वो भारत के कौनसे राज्य से संबंधित है? (‘Mountain man’ Dashrath manjhi belongs from which state?) जवाब: बिहार।

The post बिहार राज्य इतिहास appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

Share the post

बिहार राज्य इतिहास

×

Subscribe to Gyanipandit - ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×