Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Slogans on women empowerment | महिला सशक्तिकरण पर नारे

Slogans on women empowerment in Hindi

महिलाओं ने पिछले कुछ सालों में हर क्षेत्र में तरक्की हासिल की है, और खुद को साबित कर दिखाया है, लेकिन आज भी महिलाओं को पुरुषों से कम आंका जाता है।

आज 21 वीं सदी में भी बेटी के पैदा होने पर उन्हें मार दिया जाता है, या फिर कोक में ही उनकी जान ले ली जाती है, उन्हें समाज में बराबर का दर्जा नहीं दिया जाता, शिक्षा का अधिकार नहीं दिया जाता है, उनकी जिंदगी से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों का निर्णय आज भी उनके पिता, भाई या फिर उनके पति करते हैं, इसलिए आज महिला सशक्तिकरण की जरूरत पड़ी है।

इस लेख में हम महिला सशक्तिकरण पर कुछ जबरदस्त नारे (Slogans on women empowerment) Images के साथ पेश कर रहे हैं। अगर आपको यहा Nari Par Naare अच्छे लगे तो आपको ज्यादा से ज्यादा शेयर करना हैं ताकि इस विषय पर लोगो में जागरूकता फैला सके।

महिला सशक्तिकरण – Slogans on women empowerment in Hindi

“जब हैं नारी में शक्ति सारी, तो फिर क्यों नारी को कहे बेचारी।”

नही सहना है अब किसी का अत्याचार, महिला सशक्तिकरण का यही है मुख्य विचार।

“भेदभाव जुल्म मिटायेंगे, दुनिया नई बसायेंगे, नई है डगर, नई हैं सफ़र, अब हम नारी आगे ही बढ़ाते जायेंगे।”

जीवन की कला को अब अपने हाथो से साकार कर, नारी ने संस्कृति का रूप निखारा हैं, और नारी का अस्तित्व ही सुन्दर जीवन का आधार हैं।

“महिलाओं को दे शिक्षा का उजियारा, पढ़-लिख कर करें रोशन जग सारा।”

अपने हौसले से नारी भर रहीं ऊंची उड़ान, ना कोई शिकायत और ना कोई थकान।

“महिलाओं को ना समझो बेकार, जीवन का है यह आधार।”

महिलाओं का ना करो तुम सब निरादर, देश की तरक्की के लिए जरुरी है इनका आदर।

Mahila Sashaktikaran Slogan

महिला सशक्तिकरण के तहत इन सभी मुद्दों के साथ महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े मामले उठाए जाते हैं, ताकि समाज में आधी आबादी यानि कि महिलाओं की स्थिति में सुधार आ सके और उन्हें समाज में उचित सम्मान मिल सके और महिलाओं को लेकर समाज की संकीर्ण सोच में बदलाव आ सके।

वहीं महिला सशक्तिकरण पर ही आज हम आपको कुछ ऐसे स्लोगन उपलब्ध करवा रहे हैं, जिन्हें पढ़कर आपके ह्दय में तो महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित होगी और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनके सहयोग करने में भी मद्द मिलेगी।

वहीं अगर आप महिला सशक्तिकरण पर लिखे गए इन स्लोगन को व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया साइट पर शेयर करेंगे तो अन्य लोग भी महिलाओं का सम्मान करने के लिए आगे बढ़ सकेंगे। इसके साथ ही एक बेहतर देश के निर्माण में मद्द करेंगे।

“सशक्त नारी से ही बनेगा सशक्त समाज।”

जो महिलाओं का करे अपमान, उस नर को समझना तुम पशु समान।

“अपने कर्तव्यों संग नारी भर रही है अब उड़ान, ना हैं कोई शिकायत ना कोई थकान, यही हैं नारी की पहचान।”

अब महिला सशक्तिकरण के सपने को पूरा करना है, और तरक्की के राह पर आगे बढ़ना है।

“नारी का करो सन्मान तभी बनेगा देश महान।”

नारी के दम पर ही चलता हैं पूरा जग, और इन्ही की गोद में पलता है पुरुष।

“बराबरी का साथ निभाएं, महिलएं अब आगे आएं।”

अब महिलाएं अपने हुनर को हर क्षेत्र में आजमाने लगी हैं, यहां तक कि वे  वायुयान भी चलाने लगी हैं।

“हर ज्ञानी से बतियाना है सो पढ़ना है, मीरा का गाना गाना है सो पढ़ना है, मुझे अपना राग बनाना है सो पढ़ना है, अनपढ़ का नहीं ज़माना है सो पढ़ना है, क्योकि मैं नारी हूं मुझे पढ़ना है।”

नारी तुम केवल श्रद्धा हो, विश्वास रजत नग पग तल में, पीयूष स्रोत सी बहा करो, जीवन के सुंदर समतल में – जयशंकर प्रसाद

“मैं भी छू सकती हूं आकाश, मौके की है मुझे तलाश।”

महिलाओं को अब अपना स्वाभिमान जगाना है, देश को तरक्की की ओर आगे बढ़ाना है।

“अबला नहीं है बिलकुल नारी, संघर्ष रहेगें हमारा जरी।”

धरती जैसी है सहनशीलता नारी में, और पानी जैसी है शीतलता नारी में।

Slogans on women empowerment

साफ है कि जब तक पुरुष और महिला दोनों सामान रुप से मिलकर देश के विकास में अपना सहयोग नहीं करेंगे, तब तक देश का सही मायने में विकास नहीं हो सकेगा। वहीं भारत सरकार भी कई योजनाओं की शुरुआत कर और अभियान चलाकर महिलाओं की स्थिति को सुधारने में लगातार प्रयास रही है।

आपको बता दें कि महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने लिए भारत सरकार बेटी बचाओ, बेटी, पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना समेत तमाम योजनाएं भी चला रही हैं, लेकिन इसके बाबजूद महिलाओं की स्थिति में कुछ खासा सुधार नहीं देखने को मिल रहा है।

क्योकि आज भी कन्या भ्रूण हत्या, अपहरण, रेप, मर्डर जैसे जघन्य अपराधों को ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इसलिए इस दिशा में सबको मिलकर कदम उठाए की जरूरत है, ताकि देश की आधी आबादी को उनका हक मिल सके। वहीं महिला सशक्तिकरण पर लिखे गए यह स्लोगन काफी मद्दगार साबित होंगे और महिलाओं को उनका हक दिलवाने में मद्द मिलेगी।

महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन पर हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए हर साल से 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें समाज में अच्छा काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है।

ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मद्द मिले साथ ही महिलाओं के प्रति समाज की दकियानूसी मानसिकता में परिवर्तन लाया जा सके और भारत एक विकसित देश की लिस्ट में शुमार हो सके।

वहीं ऐसे कार्यक्रमों में महिला सशक्तिकरण पर लिखे गए स्लोगन के माध्यम से लोगों के अंदर आधी आबादी के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उन्हें शिक्षित कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

“माँ लक्ष्मी, माँ सरस्वती कि चाहे कितनी भी पूजा कर लो, या फिर 9 दिन अखंड उपवास कर लो, लेकिन अगर नारी कि इज्जत करना नहीं सिखा तो सब बेकार है।”

“महिलाओं को दो इतना मान, की बड़े हमारे देश को शान।”

“बेटियाँ हर किसी के नसीब में कहाँ होती है, भगवान् को जो घर पसंद आये बस वहां होती है।”

कभी मां तो कभी बहन बनकर दुलारती है, महिला ना जाने कितने जीवन संवारती है।

“जीवन की कला को अपने हाथो से साकार कर, नारी ने संस्कृति का रूप निखारा हैं, नारी का अस्तित्व ही सुन्दर जीवन का आधार हैं।”

कल्पना चावला बनकर वह अंतरिक्ष माप चुकी है, और महिला आज के वक्त में हर बाधा पार कर चुकी है।

“महिलाओं का जो करे अपमान, जाने उसे नर पशु समान।”

“जिमेदारी संग नारी भर रही है उड़ान, ना कोई शिकायत ना कोई थकान।”

Slogan on women empowerment in English

  1. Strong women strong world.
  2. I Measure the progress of a community by the degree of progress which women have achieved – BR Ambedkar
  3. Women are more than just bodies… See More, Be More.

More article :

  1. Mahila Sashaktikaran Essay in Hindi
  2. Slogans on save girl child
  3. बेटी बचावों बेटी पढ़ाओ – Beti Bachao
  4. Women’s Day Poem

Note: You have more Slogans on women empowerment please write in comments.
If you like the slogan on women empowerment in Hindi quotes on Nari Sashaktikaran with posters then please share on Facebook and Whatsapp.
Search term: Women empowerment slogans, Women empowerment quotes, Mahila Sashaktikaran, महिला सशक्तिकरण,

The post Slogans on women empowerment | महिला सशक्तिकरण पर नारे appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

Share the post

Slogans on women empowerment | महिला सशक्तिकरण पर नारे

×

Subscribe to Gyanipandit - ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×