What is the Meaning of India
हम जिस देश में रहते है उस देश के बारे में जानकारी रखना हमारा पहला कर्त्तव्य है हालांकि हम से ज्यादातर लोग इस बात ये अनजान है कि हमारे देश का अधिकारिक नाम क्या है और उसे ये नाम क्यों दिया गया है? वैसे तो इस सवाल में ज्यादा सोच विचार करने वाला कुछ नहीं है क्योंकि हमारे देश का अधिकारिक नाम हिंदी में भारत और इंग्लिश में इंडिया है। और इसकी पुष्टि आप इसे लगा सकते है कि भारत सभी सरकारी दफ्तरों में हिंदी में भारत सरकार और इंग्लिश इंडिया है।
Related Articles
और ये नाम संविधान में भी उल्लेखित है यानी कि आप भारत को चाहे कितने भी नामों से बुलाए लेकिन इसका अधिकारिक नाम भारत ही है। हालांकि भारत को हिंदुस्तान, आर्यावर्त, जम्बूद्वीप के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन पंपरागत धरोहर के कारण संविधान में भी देश का नाम भारत ही रखा गया। लेकिन क्या आप जानते है भारत को भारत नाम कैसे मिला या फिर इंग्लिश में भारत को इंडिया ही क्यों कहा जाता है?
क्या आप जानते हैं हमारे देश का नाम भारत कैसे पड़ा? – What is the Meaning of India
दरअसल भारत को भारत नाम दिए जाने को लेकर दो कहानियां मशहूर है। कुछ वेदांतों का मानना है कि चंद्रवंशी राजा दुष्यंत और विश्वामित्र की बेटी शकंतुला के पुत्र भरत के नाम पर हमारे देश को भारत बुलाया जाता है। हालांकि ऋग्वेद के अनुसार भारत का नाम सूर्यवंशी राजा भरत के नाम पर भारत पड़ा। ऋग्वेद की व्याख्या करने वाले वेदांतो के अनुसार मनु के वंशज ऋषभदेव के के दो पुत्र थे भरत और बाहुबली। बाहुबली को वैराग्य प्राप्ति के बाद भरत को चक्रवती सम्राट बनाया गया था।
और तभी से हमारे देश को भारतवर्ष कहा जाने लगा। और भरत के सभी वंशज और इस देश में मूल रुप से रहने वाले लोग भारती कहलाए। और शायद यही वजह भी रही होगी कि पांडवो और कौरवों के बीच हुए युद्ध को महाभारत कहा गया। क्योंकि महाभारत की व्याख्या करने वालों का कहना है कि महाभारत का युद्ध भारतीयों में हक के लिए ही था इसलिए इसे महाभारत युद्ध का नाम दिया गया।
भारत को इंडिया कब कहा जाने लगा
भारत को इंग्लिश में इंडिया ही क्यों कहते है इसके पीछे कोई तर्क नहीं है। हां लेकिन शायद हम भारत को इंडिया इसलिए कहते है क्योंकि ये नाम ब्रिटिशस ने भारत को दिया था। इण्डिया शब्द की उत्पत्ति सिंधु शब्द से हुई है जो पहली बार यूनानियों के दारा प्रचलित हुआ था।
इसके अलावा भारत को हिंदुस्तान और आर्यावर्त भी कहा जाता है।
हिंदुस्तान या आर्यावर्त को क्यों नहीं मिला अधिकारिक नाम का दर्जा
भारत और इण्डिया को आधिकारिक नाम का दर्जा प्राप्त है यानी आप हर सरकारी कागज, दफ्तर या लीगल पेपर्स पर अपने देश का नाम हिंदी में भारत और अंग्रेजी में इंडिया ही लिखा हुआ देंखेगे। हालांकि भारत को हिंदुस्तान के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन शायद संविधान में इस शब्द को जगह इसलिए नहीं मिली होगी क्योंकि ये शब्द एक धर्म के लोगों को अंकित करता है जबकि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है। हालांकि हम अपने देश को भारत कहे या इंडिया या फिर हिंदुस्तान। देश के प्रति भावना एक समान होनी चाहिए।
More Articles:
- Independence Day Quotes
- Freedom fighters of India
- जन गन मन भारत का राष्ट्रगान
- भारत के प्रमुख राष्ट्रीय प्रतीक
- “राष्ट्रिय गीत” वन्दे मातरम्
Note: For more articles like “What is the Meaning of India In Hindi” & Also More New Article please Download: Gyanipandit free Android app.
The post क्या आप जानते हैं हमारे देश का नाम भारत कैसे पड़ा? appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.
This post first appeared on GyaniPandit - जà¥à¤žà¤¾à¤¨à¥€ पणà¥à¤¡à¤¿à¤¤ - जà¥à¤žà¤¾à¤¨ की अनमोल धारा, please read the originial post: here