Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

इतिहास में 29 जुलाई के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 29th July

Historical Events On 29th July

देश विदेश के इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए जानते हैं आज के इतिहास में यानि 29 जुलाई के इतिहास में कौनसी और महत्वपूर्ण घटनाएँ घटीं।

इतिहास में  29 जुलाई के दिन क्या हुआ था – Historical Events On 29th July

29 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 29

  • जेम्स VI को 1567 में स्कॉटलैंड का राजा बनाया गया।
  • र्इस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिये ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी 1748 में भारत पहुंची।
  • यूनाइटेड स्टेट्स और जापान ने 1858 में हैरिस संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना 1876 में की गई।
  • न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन 29 जुलाई 1899 में किया गया।
  • मोहन बगान ने 1911 में आर्इएफ शील्ड पहली बार जीता।
  • जर्मनी में एडोल्फ हिटलर नेशनल साेशलिस्ट जर्मन वर्कस पार्टी के नेता 1921 में चुने गये।
  • जापानी सेना ने 1937 में चीन के पेकिंग और टिनट्सीन पर कब्जा किया।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने 1941 ईसवी को चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिणी तट पर उतारे।
  • ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर 1949 में प्रसारण शुरू हुआ।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 1957 में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।
  • मॉस्को ओलंपिक में भारत ने 1980 को हॉकी में स्वर्ण पदक हासिल किया।
  • ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी 1981 में हुई थी।
  • चीन ने 1996 में लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में 2000 को प्रक्षेपित किया गया।
  • सीमा भदौरिया ने 29 जुलाई 2000 को अपने दांतों से 3390 किलोग्राम के विमान को खींचा।
  • श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 2006 में 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।
  • वैज्ञानिकों ने 2007 में एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।
  • इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने 2008 में सीरिया के साथ चौथे दौर की शान्ति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।
  • संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने 2010 को 122 देशों के समर्थन से स्वच्छ पानी को मानवाधिकार बनाने का गैरबाध्यकारी प्रस्ताव पारित किया।
  • फ्रांस के कांस के एक होटल से 2013 में 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी।
  • इराक में 29 जुलाई 2013 में एक कार बम हमले में 44 लोगों की मौत हो गई।
  • पाकिस्तान के डेरा इस्माल खान में 29 जुलाई 2013 को तालिबान हमले के बाद 300 कैदी फरार हो गए।

29 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 29 July

  • आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में से एक जे. आर. डी. टाटा का जन्म 1904 में हुआ।
  • संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव रहे डैग हैमरस्क्जोंल्ड का जन्म 1905 को हुआ था।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का जन्म 1931 को हुआ था।
29 जुलाई को हुए निधन – Died on 29 July
  • नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक विन्सेंट वैन गो का निधन 1890 में हुआ।
  • प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन 1891 को हुआ था।
  • भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ़ अली का निधन 1996 को हुआ था।
  • पौलैण्ड के प्रथम सचिव रहे एडवर्ड गिरेक का निधन 2001 को हुआ था।
  • भारतीय सिनेमा के सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का निधन 2003 को हुआ था।
  • जयपुर की महारानी महारानी गायत्री देवी का निधन 2009 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का निधन 2017 में हुआ
29 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 29 July
  • विश्व बाघ दिवस

Read More:

  • Historical events in January
  • Historical events in February
  • Historical events in March
  • Historical events in April
  • Historical events in May
  • Historical events in June
  • Historical events in July

आपको आज के इतिहास के बारे में यानि 29 जुलाई के इतिहास के बारेमें जानकारी में कोई कमी महसूस हो तो प्लीज हमें बताएं हम उसे ज़रूर अपडेट करेंगे, धन्यवाद।

The post इतिहास में 29 जुलाई के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 29th July appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

Share the post

इतिहास में 29 जुलाई के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 29th July

×

Subscribe to Gyanipandit - ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×