Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

9 फ़रवरी का इतिहास | 9 February Today Historical Events

9 February Today Historical Events

इस लेख में जानते हैं उन महान लोगो के बारेमें जो 9 फ़रवरी यानि आज के दिन इस दुनिया से चल बसे थे और उनके बारेमें भी जिनका आज के दिन जन्म दिन भी हैं। और साथ ही 9 फ़रवरी की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएँ जो सदिसे इतिहास में दर्ज हैं।

9 फ़रवरी का इतिहास – 9 February Today Historical Events

9 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 9

  • स्‍वतंत्र देश बनने के लिए जमैका ने 1962 में दस्‍तावेजों पर हस्‍ताक्षर किए।
  • पोलैंड और रूस के बीच 1667 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
  • आस्ट्रिया ने 1788 में रूस के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • आस्ट्रिया और फ्रांस ने 1801 में लुनेविल्लै शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने 1824 में ईसाई धर्म अपनाया।
  • भारत में 1931 में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।
  • लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर ब्रिटिश सेना ने 1941 में कब्जा किया।
  • 1951 में स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।
  • “अपोलो 14 मिशन” 1971 में चांद से पृथ्‍वी पर लौटा।
  • बीजू पटनायक 1973 में उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए।
  • रूसी अंतरिक्ष यान “सोयुज 17” अंतरिक्ष से 29 दिन बाद 1975 में धरती पर लौटा।
  • अफ्रीकी देश नाइजीरिया में 1979 में संविधान बदला गया।
  • लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए 1991 में मतदान किया।

9 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 9 February

  • भारतीय ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी परिमार्जन नेगी का 1993 में जन्म हुआ।
  • भारतीय फ़िल्म अभिनेता राहुल रॉय का 1968 में जन्म हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का 1922 में जन्म हुआ।
  • भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ श्याम चरण गुप्ता का 1945 में जन्म हुआ।
9 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 9 February
  • 1760 में मराठा सेनापति दत्ताजी शिन्दे का निधन।
  • 1984 में ‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का निधन।
  • 1899 में स्वतंत्रता सेनानी बालकृष्ण चापेकर का निधन।
  • 2006 में भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री नादिरा का निधन।
  • 2008 में कुष्‍ठरोगियों के देवता तथा महान सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे का निधन।
  • 2012 में भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक ओ. पी. दत्ता का निधन।
  • 2016 में नेपाल के 37वें प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन।

Read More:

  • Historical events in January

If you like this article aaj ka itihas or today in history, please tell us through our comments, thank you

The post 9 फ़रवरी का इतिहास | 9 February Today Historical Events appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

Share the post

9 फ़रवरी का इतिहास | 9 February Today Historical Events

×

Subscribe to Gyanipandit - ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×