Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

धातुओ को अपने शरीर की तरफ आकर्षित करने की शक्ति पानेवाले ““मैग्नेटिक मैन”| Liew Thow Lin

दुनिया में आपने कई तरह के महामानवो को देख होंगा, जिनमे निश्चित रूप से कुछ विशेष गुण पाए जाते है। लेकिन मै दावे के साथ यह कह सकता हूँ के आपने ऐसा कोई इंसान नही देखा होंगा जो अपने शरीर मात्र से धातुओ को चुम्बक की तरह आकर्षित करता हो। मलेशिया के लीएव थो लीन को “चुंबकीय मानव” “मिस्टर मैगनेट – Mr Magnet ” या “मैग्नेटिक मैन – Magnetic Man ” के नाम से भी जाना जाता है, क्योकि उनमे धातुओ को अपने शरीर की तरफ आकर्षित करने की शक्ति पायी जाती है।

धातुओ को अपने शरीर की तरफ आकर्षित करने की शक्ति पानेवाले ““मैग्नेटिक मैन”- Liew Thow Lin

मैग्नेटो मैन के नाम से प्रसिद्ध Liew Thow Lin का जन्म 1930 में हुआ। पूर्व ठेकेदार के रूप में 60 साल की उम्र में उन्होंने इस अद्भुत शक्ति की खोज की, इसका एहसास उन्हें तब हुआ जब काम करने के धातु के उपकरण उनके शरीर की तरफ आकर्षित होने लगे थे। अपना पूरा जीवन उन्होंने मलेशिया में ही व्यतीत किया।

जब हम कह रहे है की धातु की वस्तुए उनके शरीर की तरफ आकर्षित होती है, तो यहाँ हम किसी छोटी-मोटी चीज की बात नही कर रहे जो उंगलियों को चिपकती हो। बल्कि शरीर के किसी भी हिस्से से वे भारी से भारी धातु की वस्तुओ को भी आकर्षित करते है।

अपने इस कलात्मक और अद्भुत हुनर का प्रदर्शन उन्होंने बहुत से सार्वजानिक कार्यक्रमों में भी किया है। अपनी छाती से उन्होंने चम्मच, चांकू और बहुत से उपकरणों को भी आकर्षित किया है। इतना ही नहीं बल्कि आकर्षित करने के बाद भारी से भारी चीज उनके शरीर से चिपकने के बाद गिरती भी नही।

छोटी-मोटी चीजो को आकर्षित करने के साथ-साथ मैगनेट मैन हथौड़े, कुल्हाड़ी, लोहा और मेटल प्लेट्स को भी आकर्षित कर चुके है। और यह सारी चीजे उन्होंने अपनी छाती की तरफ आकर्षित की है। जानकारों के अनुसार एक बार उन्होंने भारी भरकम सूटकेस को मेटल की प्लेट के सहायता से अपनी छाती की तरफ आकर्षित किया था।

2 किलो तक की धातु (मेटल) से 36 किलोग्राम तक की धातु को वे अपनी त्वचा से आकर्षित कर सकते है। कहा जाता है की अपनी क्षमता का प्रयोग कर एक बार उन्होंने किसी कार को भी खींची थी। डिस्कवरी चैनल के कार्यक्रम वन स्टेप बियॉन्ड के दुसरे एपिसोड में लीएव को दिखाया गया था।

मलेशिया की यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिक उनकी इस क्षमता को देखकर आश्चर्यचकित हो चुके थे तब वैज्ञानिको ने उनके शरीर की जाँच की है। लेकिन वैज्ञानिको को उनके शरीर में ऐसा कोई चुंबकीय पदार्थ नही मिला, जो साधारण मानव के शरीर को तुलना में ज्यादा हो। इसीलिए वैज्ञानिको के अनुसार वे कोई मैग्नेटिक मैन नही बल्कि असाधारण करतब करने वाले इंसान ही है।

लेकिन वैज्ञानिक यह नही खोज पाए थे की उनके शरीर की त्वचा में घर्षण की मात्रा साधारण मनुष्य की त्वचा में पायी जाने वाली मात्रा से बहुत गुना ज्यादा थी। जिसकी वजह से उनकी त्वचा साधारण मनुष्य की तुलना में थोड़ी ज्यादा आकर्षित बन चुकी थी। कई जगहों पर तो आज भी उनके शरीर पर खोज जारी है।

इस प्रकार बहुत से सार्वजानिक कार्यक्रमों में अपनी कला का प्रदर्शन कर उन्होंने लोगो को भी प्रभावित किया है।

Read More:

  • एक अजब इन्सान जिसने पूरा एरोप्लेन खा लिया
  • एक इन्सान जो 43 सालों से नहीं सोया “थाई न्गोक”
  • दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला की कहानी
  • बिना खाने पिने के जिन्दा हैं 75 साल से वो इन्सान
  • दुनिया से सबसे ऊँचा इन्सान

The post धातुओ को अपने शरीर की तरफ आकर्षित करने की शक्ति पानेवाले ““मैग्नेटिक मैन”| Liew Thow Lin appeared first on ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा.

Share the post

धातुओ को अपने शरीर की तरफ आकर्षित करने की शक्ति पानेवाले ““मैग्नेटिक मैन”| Liew Thow Lin

×

Subscribe to Gyanipandit - ज्ञानी पण्डित - ज्ञान की अनमोल धारा

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×