Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

चांदपुर की मत्स्य व्यवसाय संस्था सम्मानित



चांदपुर की मत्स्य पालन संस्था को सम्मानित करते मत्स्य विभाग भंडारा के पदाधिकारी व संस्थाध्यक्ष्य श्री. शांताराम शहारे, चांदपुर व उपस्थित सभी संचालक. 


सिहोरा:-  तहसील के सिहोरा क्षेत्र में आने वाले चांदपुर ग्राम की मागास्वर्गिय बहुउद्देशिय मत्स्य पालन सह. संस्था मर्या. चांदपुर को उसके सर्वोत्तम कार्य के लिये जागतिक मत्स्य व्यवसाय दिन के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र सरकार के मत्स्य व्यवसाय विभाग भंडारा की ओर से प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया. 


बताया जाता हैं कि, इस संस्था द्वारा जुलाई और अगस्त के महीने मे मत्स्य बीज उत्पादन करके पूरे भंडारा जिले के साथ साथ बाहरी जिलों में भी मत्स्य व्यवसायी यो को समय पर  मत्स्य बीज पुराकर मत्स्य व्यापार में चार चांद लगाया. 

इससे पहले विभाग की ओर से समय पर बीज नही पहुँचने से मत्स्य व्यापारीयों को परेशानी यों का सामना करना पड़ता था.  किंतु इस बार इस काम को मागास्वर्गिय बहु. मत्स्य पालन सह. संस्था मर्या. चांदपुर के इस संस्था ने काफी सरलता से संभालते हुये इस कार्य के भार को संभाला. इस संस्था के कार्य देखकर के मत्स्य व्यवसाय विभाग कार्यालय भंडारा मे संस्थाध्यक्ष्य श्री. शांताराम शहारे इन्हें दिनांक 21/11/2022 को प्रसस्ती पत्र देकर संस्था को सम्मानित किया गया. 

इस समय संस्था सचिव श्री. महेंद्र शहारे, संस्था उपाध्यक्ष श्री. रविंद्र थेरकर, संचालक गौरीशंकर चौधरी, लक्ष्मण उके, सोमा सोनवाने, तिलकचंद् मेश्राम आदि उपस्थित थे. इस सम्मान प्राप्त हेतु चरणदास मारबदे, हगरू उके, रत्ना बाई नेवारे, बेबिबाई, कृष्णकला वाघमारे, मेश्राम, मयाराम सोनवाने आदि ने संस्थाध्यक्ष्य को बधाई दी. 


इस प्रसस्ती पत्र से मत्स्य व्यवसायी भाइयो मे उम्मीद की किरण दिखाई दी. 




संपादक चंद्रशेखर भोयर. 






This post first appeared on Progress, please read the originial post: here

Share the post

चांदपुर की मत्स्य व्यवसाय संस्था सम्मानित

×

Subscribe to Progress

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×