Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Interjection in Hindi | परिभाषा और उदाहरण

इस पोस्ट (interjection in Hindi) में हम interjection यानि विस्मयादिबोधक शब्द/अव्‍यय के बारे में सीखेंगे। Interjection शब्दभेद (parts of speech) का हिस्सा है। यह इंग्लिश ग्रामर का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है। जो की किसी वाक्य को बनाने में जरूरी होता है।

इस पोस्ट में हम interjection को बहुत ही आसान भाषा में सीखेंगे। हम इंटरजेक्शन की परिभाषा (definition of interjection), इंटरजेक्शन के प्रकार (types of interjection) और इंटरजेक्शन के उदाहरण (interjection examples in Hindi) को अच्छे से समझेंगे।

Interjection in Hindi

Interjection definition in Hindi

विस्मयादिबोधक की परिभाषा – वे शब्द जिनके द्वारा आकस्मिक अनुभव या प्रबल भावनाएं व्यक्त की जाती है, उन्हे विस्मयादिबोधक (interjection) कहते है।

विस्मयादिबोधक का वाक्य के अन्य शब्दों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। बल्कि इनसे वाक्य में तीव्र/प्रबल भावनाएं व्यक्त होती है।

इनका उपयोग खुशी, दुख, प्रसन्नता, उल्लास, हैरानी और सहमति आदि भावनाओं को प्रबलता से बताने के लिए किया जाता है।

विस्मयादिबोधक के अंत मे हमेशा exclamation mark (!) लगाया जाता है।

जैसे –

  • Hurrah! We have won the match.
  • Oh! This is too good.

ऊपर दिए गए वाक्यों में Hurrah और Oh के साथ exclamation mark(!) का प्रयोग हुआ है, जिनमे हमें प्रबल भावनाएं देखने को मिलती है। पहले वाक्य में हम प्रसन्नता को, और दुसरे वाक्य में हम अरे यानि आश्चर्य के भाव को प्रकट कर रहे है।

Interjection meaning in Hindi

Interjection का हिन्दी अर्थ होता है – “विस्मयादिबोधक” ।

साथ ही interjection को विस्मयादिबोधक शब्द / विस्मयादिबोधक अव्यय भी कहते है।

Most common interjection

InterjectionUse (feeling)Example
Hurrah!प्रसन्नता, खुशीHurrah! We won the game.
(हुर्रे! हमने खेल जीता।)
Alas!दुःख Alas! That’s bad news.
(अफ़सोस! यह बुरी खबर है।)
What!आश्चर्यWhat! How it happened.
(क्या! ये कैसे हुआ।)
Bravo!स्वीकृतिBravo! You are a champion.
(वाहवाही! आप एक चैंपियन हैं।)
Oh!आश्चर्यOh! He is sad.
(ओह! वह दुखी है।)
Hello!ध्यान खीचने के लिएHello! We are here.
(नमस्ते! हम यहाँ हैं।)
Wow!अचंभा, आश्चर्यWow! This is the Taj Mahal.
(बहुत खूब! ये है ताज महल।)
Oh my God!आश्चर्यOh my God! He had an accident.
(अरे बाप रे! वह दुर्घटना का शिकार हो गया।)
Alrighty!स्वीकृतिAll right! I understood your point.
(ठीक है! मैं आपकी बात समझ गया।)
Yes!स्वीकृतीYes! We reached at the top.
(हाँ! हम शीर्ष पर पहुंच गये।)
Most common interjection

Types/kinds of Interjection

वैसे तो interjection के कोई फ़िक्स प्रकार नहीं है, मगर हम उनके उपयोग के अनुसार उन्हे निम्न भागों में बाँट सकते है –

  • Interjections for Surprise (आश्चर्य व्यक्त करने के लिए)
  • Interjections for Approval (सहमती के लिए)
  • Interjections for Mistake (गलती जताने के लिए)
  • Interjections for Sorrow (दुःख/ शोक दर्शाने के लिए)
  • Interjections to show Praise (प्रशंसा करने के लिए)
  • Interjections for attention (ध्यान आकर्षित करने के लिए)
  • Interjections for Happiness/Joy (खुशी बताने के लिए)

Interjections for Surprise

वे विस्मयादिबोधक जिनका उपयोग आश्चर्य की भावना व्यक्त करने के लिए किया जाता है, वे सभी Interjections for Surprise में आते है।

जैसे – What!, oh my God!, fantastic!, wow!, my Goodness!, amazing! etc.

उदाहरण –

1.) What! You bought a car for me.
1.) क्या! आपने मेरे लिए एक कार खरीदी।

2.) Oh my God! He climbed the tree.
2.) अरे बाप रे! वह पेड़ पर चढ़ गया।

3.) Fantastic! You made it.
3.) बहुत बढ़िया! आपने कर दिखाया।

4.) Wow! This is a beautiful painting.
4.) वाह! यह एक खूबसूरत पेंटिंग है।

5.) My Goodness! Is this real?
5.) हे भगवन्! क्या यह असली है?

6.) Amazing! He is extremely talented.
6.) अद्भुत! वह बेहद प्रतिभाशाली हैं।

ऊपर दिए गए वाक्यों में what!, oh my God!, fantastic!, wow!, my goodness!, amazing! विस्मयादिबोधक का उपयोग आश्चर्य व्यक्त करने के लिए किया गया है।

Interjections for Approval

वे विस्मयादिबोधक जिनका उपयोग सहमती व्यक्त करने के लिए किया जाता है, वे सभी Interjections for Approval में आते है।

जैसे – True!, well done!, certainly, sure!, etc.

उदाहरण –

1.) Mukul is a wise man, True!
1.) मुकुल एक बुद्धिमान व्यक्ति है, सच है!

2.) You did your homework on time, Well done!
2.) आपने अपना होमवर्क समय पर किया, शाबाश!

3.) Certainly!, She is a superb singer.
3.) निश्चित रूप से!, वह एक शानदार गायिका हैं।

4.) Sure! I would like to come.
4.) ज़रूर! मैं आना चाहूंगा।

ऊपर दिए गए वाक्यों में true!, well done!, certainly, sure! विस्मयादिबोधक का उपयोग सहमती बताने के लिए किया गया है।

Interjections for Mistake

वे विस्मयादिबोधक जिनका उपयोग गलती जताने के लिए किया जाता है, वे सभी Interjections for Mistake में आते है।

जैसे – Oops!, oh!, no!, sorry!, my God! etc.

उदाहरण –

1.) Oops! Page not found.
1.) उफ़! पृष्ठ नहीं मिला।

2.) Oh! He tore the page.
2.) ओह! उसने पन्ना फाड़ दिया।

3.) No! Don’t open the gate.
3.) नहीं! गेट मत खोलो।

4.) I hurt you again, Sorry!
4.) मैंने आपको फिर से ठेस पहुंचाई, क्षमा करें!

5.) My God! I ruined your project.
5.) हे भगवान! मैंने आपका प्रोजेक्ट बर्बाद कर दिया।

ऊपर दिए गए वाक्यों में oops!, oh!, no!, sorry!, my God! विस्मयादिबोधक का उपयोग गलती जताने के लिए किया गया है।

Interjections for Sorrow

वे विस्मयादिबोधक जिनका उपयोग दुःख/ शोक दर्शाने के लिए किया जाता है, वे सभी Interjections for Sorrow में आते है।

जैसे – How sad!, so sorry!, alas!, oh no!, oh my God!, etc.

उदाहरण –

1.) He went bankrupt, How sad!
1.) वह दिवालिया हो गया, कितना दुखद है!

2.) So sorry! You lost your leg.
2.) बहुत खेद है! तुमने अपना पैर खो दिया।

3.) Alas! His mom passed away.
3.) अफसोस! उनकी माँ का निधन हो गया।

4.) Oh no! He lost his wallet.
4.) अरे नहीं! उसका बटुआ खो गया।

5.) Oh my God! I never thought that.
5.) हे भगवान! मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा था।

ऊपर दिए गए वाक्यों में how sad!, so sorry!, alas!, oh no!, oh my God! विस्मयादिबोधक का उपयोग दुःख/ शोक बताने के लिए किया गया है।

Interjections to show Praise

वे विस्मयादिबोधक जिनका उपयोग प्रशंसा करने के लिए किया जाता है, वे सभी Interjections to show Praise में आते है।

जैसे – Well done!, bravo!, excellent!, great!, etc.

उदाहरण –

1.) You become a musician, Well done!
1.) आप संगीतकार बन गये, शाबाश!

2.) Bravo! You passed this test.
2.) शाबाश! आपने यह परीक्षा पास कर ली।

3.) Excellent! You have won the bet.
3.) बहुत बढ़िया! आपने शर्त जीत ली है।

4.) You painted beautifully, great!
4.) आपने बहुत सुन्दर चित्रकारी की, बहुत बढ़िया!

ऊपर दिए गए वाक्यों में Well done!, bravo!, excellent!, great! विस्मयादिबोधक का उपयोग प्रशंसा करने के लिए किया गया है।

Interjections for attention

वे विस्मयादिबोधक जिनका उपयोग ध्यान आकर्षित करने के लिए किया जाता है, वे सभी Interjections for Attention में आते है।

जैसे – O dear!, excuse me!, hey!, hello!, etc.

उदाहरण –

1.) O, dear! You are beautiful.
1.) हे प्रिय! आप सुंदर हैं।

2.) Excuse me! Can I go now?
2.) क्षमा करें! क्या मैं अब जा सकता हूँ?

3.) Hey! Are you from Gujrat?
3.) अरे! क्या आप गुजरात से हैं?

4.) Hello! I am your teacher.
4.) नमस्ते! मैं तुम्हारी शिक्षिका हूं।

ऊपर दिए गए वाक्यों में o dear!, excuse me!, hey!, hello! विस्मयादिबोधक का उपयोग ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया है।

Interjections for Happiness/Joy

वे विस्मयादिबोधक जिनका उपयोग खुशी बताने के लिए किया जाता है, वे सभी Interjections for Happiness/Joy में आते है।

जैसे – Wow!, hurrah!, huzza!, great!, cheers! etc.

उदाहरण –

1.) Wow! I like this color.
1.) वाह! मुझे यह रंग पसंद है।

2.) Hurrah! We finally arrived.
2.) हुर्रे! आख़िरकार हम आ गए।

3.) Huzza! Dhoni has completed a century.
3.) हुज्जा! धोनी ने शतक पूरा कर लिया है।

4.) You have learned English, Great!
4.) आपने अंग्रेजी सीख ली, बढ़िया!

5.) Cheers! We all have passed the exam.
5.) चीयर्स! हम सभी ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में wow!, hurrah!, huzza!, great!, cheers! विस्मयादिबोधक का उपयोग खुशी बताने के लिए किया गया है।

Interjection examples in Hindi

विस्मयादिबोधक (Interjection) को और भी अच्छे से समझने के लिए आप नीचे दिए गए वाक्यों (Interjection examples in Hindi) को देख सकते है-

1.) What! Is this true?
1.) क्या! क्या यह सच है?

2.) Wow! Such a beautiful dress.
2.) वाह! बहुत सुन्दर कपड़े है।

3.) Sure! I will help you.
3.) ज़रूर! मैं आपकी मदद करूँगा।

4.) Oops! He scolded her.
4.) उफ़! उसने उसे डाँटा।

5.) Oh no! That’s not fair.
5.) अरे नहीं! यह सही नहीं है।

6.) Oh my God! I can’t see clearly.
6.) हे भगवान! मैं स्पष्ट रूप से नहीं देख सकता हूँ।

7.) Your answer is correct, Well done!
7.) आपका उत्तर सही है, शाबाश!

8.) Hey! I need to talk to you.
8.) अरे! मुझे आपसे बात करनी है।

9.) Excuse me! May I come in?
9.) क्षमा करें! क्या मैं अंदर आ सकता हूं?

10.) Wow! I really enjoyed it.
10.) वाह! मुझे वाकई मज़ा आया।

Interjection FAQs

इंटरजेक्शन किसी कहते है?

विस्मयादिबोधक (interjection) की परिभाषा – वे शब्द जिनके द्वारा आकस्मिक अनुभव या प्रबल भावनाएं व्यक्त की जाती है, उन्हे विस्मयादिबोधक (interjection) कहते है।
विस्मयादिबोधक का वाक्य के अन्य शब्दों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। बल्कि इनसे वाक्य में तीव्र/प्रबल भावनाएं व्यक्त होती है।

इंटरजेक्शन कितने प्रकार के होते है?

वैसे तो interjection के कोई फ़िक्स प्रकार नहीं है, मगर हम उनके उपयोग के अनुसार उन्हे निम्न भागों में बाँट सकते है –
1.) Interjections for Surprise (आश्चर्य व्यक्त करने के लिए)
2.) Interjections for Approval (सहमती के लिए)
3.) Interjections for Mistake (गलती जताने के लिए)
4.) Interjections for Sorrow (दुःख/ शोक दर्शाने के लिए)
5.) Interjections to show Praise (प्रशंसा करने के लिए)
6.) Interjections for attention (ध्यान आकर्षित करने के लिए)
7.) Interjections for Happiness/Joy (खुशी बताने के लिए)

इंटरजेक्शन को हिंदी में क्या कहते हैं?

Interjection का हिन्दी अर्थ होता है – “विस्मयादिबोधक” ।
साथ ही interjection को विस्मयादिबोधक शब्द / विस्मयादिबोधक अव्यय भी कहते है।

Conclusion

इस पोस्ट (interjection definition and examples in hindi) में हमने interjection के बारे में सीखा। हमें आशा है की आपको यह पोस्ट पसंद आयी होगी।

आपको यह पोस्ट कैसी लगी हमें comment में जरूर बताए। और अगर आपका इस पोस्ट से संबंधित कोई सवाल हो तो, आप हमें comment के माध्यम से पूछ सकते है।

क्या आपने इन्हे पढ़ा?

Parts of Speech (शब्दभेद)

  • Noun (संज्ञा)
  • Pronoun (सवर्नाम)
  • Adjective (विशेषण)
  • Verb (क्रिया)
  • Adverb (क्रियाविशेषण)
  • Preposition (संबंधसूचक अव्‍यय)
  • Conjunction (समुच्चयबोधक)

The post Interjection in Hindi | परिभाषा और उदाहरण appeared first on English Learner Podcast.



This post first appeared on English Learner Podcast, please read the originial post: here

Share the post

Interjection in Hindi | परिभाषा और उदाहरण

×

Subscribe to English Learner Podcast

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×